लोगों के मन में राजद की वापसी का डर रहा…………….

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत हासिल हुई है। एनडीए को 202 सीटें हासिल हुई हैं और महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में सबसे खराब हालत जन सुराज पार्टी की हुई। उसका इस चुनाव में खाता भी नहीं खुल सका और उसे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 नवंबर 2025, 10:47 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लोगों के मन में राजद की वापसी का डर रहा…………….
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत हासिल हुई है। एनडीए को 202 सीटें हासिल हुई हैं और महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में सबसे खराब हालत जन सुराज पार्टी की हुई। उसका इस चुनाव में खाता भी नहीं खुल सका और उसे एक भी सीट नहीं मिली।

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वोट नहीं मिलने की वजह बताई

चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि आखिर क्यों जनसुराज को अपेक्षित वोट नहीं मिला। उदय सिंह ने बताया, “जन सुराज को अपेक्षित वोट ना आने का मुख्य कारण लोगों के मन में राजद की वापसी का डर रहा।”

उदय सिंह ने कहा, “NDA को जीत की बधाई देते हैं। हमारे मुद्दों पर चुनाव हुआ। जन सुराज अपने उद्देश्य पर काम करता रहेगा और हम लोग विधानसभा में न रहते हुए भी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।”

उदय सिंह ने और क्या कहा?

उदय सिंह ने कहा, “बिहार की जनता को बहुत धन्यवाद। उनको बधाई हो, उन्होंने बढ़-चढ़कर 2025 के विधानसभा चुनाव में अपनी हिस्सेदारी दिखाई। जो लोकतंत्र के लिए बहुत ही अच्छा है। उसके बाद एनडीए को प्रचंड बहुमत पाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आने वाले दिनों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

उदय सिंह ने कहा, “हमें और भी खुशी होती कि एनडीए का ये प्रचंड बहुमत उनकी सरकार द्वारा किए गए काम के आधार पर मिलता, लेकिन जैसाकि जगजाहिर है और जन सुराज का मानना है कि ये मतदान जो हुआ है और ये जो प्रचंड बहुमत उन्हें मिला है, ये खरीदा हुआ है।”

उदय सिंह ने कहा, “हमारा और अधिकांश बिहार के लोगों का मानना है कि 21 जून के बाद से बिहार के चुनाव होने तक करीब 40 हजार करोड़ रुपए खर्च करके ये बहुमत प्राप्त किया गया है। हमारी मांग है कि एक साफ-सुथरी सरकार बने, जिसमें भ्रष्ट और दागी मंत्री को जगह ना मिले।”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰