बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार के बाद परिवार में कलह बढ़ गई है. परिवार में ‘महाभारत’ छिड़ गई है, जिसमें संजय के बाद रमीज नेमत खान का नाम सामने आया है. तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने संजय और रमीज के कहने पर राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया है.
कौन हैं रमीज? जो बिहार में RJD की हार के बाद लालू की बेटी रोहिणी के रडार पर आए
रोहिणी ने परिवार से तोड़ा नाता
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का बुरा हाल हुआ है. महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है. पूरे महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. तेजस्वी यादव के सभी दावे और बड़े-बड़े दावे धरे के धरे रह गए हैं. पार्टी की बुरी हार के बाद अब परिवार में महाभारत शुरू हो गई है. इस पूरी सियासी महाभारत के केंद्र बड़ा किरदार संजय हैं, ये वही संजय हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप जयचंद की संज्ञा दे रहे हैं. इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वो है रमीज नेमत खान का. इन दोनों का जिक्र करते हुए तेजस्वी की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कौन हैं रमीज नेमत खान.
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रहा हूं. संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था. मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं.
बलरामपुर जिले का रहने वाले हैं रमीज
रमीज नेमत खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का रहने वाले हैं. साल 2016 में रमीज आरजेडी से जुड़े थे. पहले डिप्टी सीएम ऑफिस में बैकडोर का काम देखते थे. उसके बाद रमीज तेजस्वी के दफ्तर से जुड़ गए. रमीज तेजस्वी के डेली रूटीन और कैंपेनिंग का काम देखते हैं.
संजय यादव की तरह ही रमीज तेजस्वी के क्रिकेट जमाने के दोस्त हैं. रमीज बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर के दामाद हैं. वर्तमान में रमीज की पत्नी जेब रिजवान श्रावस्ती जिले में सपा की नेत्री हैं. जेबा तुलसीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में है.
संजय पहले भी रहे हैं निशाने पर
लालू परिवार में कलह के केंद्र में संजय यादव पहले भी रहे हैं. संजय का नाम लेकर उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. संजय के इर्द-गिर्द विवाद में तेज प्रताप ने बहन रोहिणी का साथ दिया था. इतना ही नहीं चुनावी समर के बीच तेज प्रताप ने मीडिया से बातचीत में कहा था, गीता की कसम खाता हूं अब चाहे जितने बुलावे आएं, मैं आरजेडी में नहीं जाऊंगा
कौन हैं रमीज? जो बिहार में RJD की हार के बाद लालू की बेटी रोहिणी के रडार पर आए
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार के बाद परिवार में कलह बढ़ गई है. परिवार में ‘महाभारत’ छिड़ गई है, जिसमें संजय के बाद रमीज नेमत खान का नाम सामने आया है. तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने संजय और रमीज के कहने पर राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







