बिहार विधान सभा चुनाव 2025 की करारी हार के बाद पहली बार तेजस्वी यादव सामने आएंगे। सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशियों एवं निर्वाचित विधायकों की बैठक का आयोजन होना है।इस बैठक में चुनाव परिणामों तथा संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी […]
By UB India News • Patna, Bihar रविवार, 16 नवंबर 2025, 08:38 AM • 7 मिनट read
बिहार विधान सभा चुनाव 2025 की करारी हार के बाद पहली बार तेजस्वी यादव सामने आएंगे। सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशियों एवं निर्वाचित विधायकों की बैठक का आयोजन होना है।इस बैठक में चुनाव परिणामों तथा संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजद में खलबली मची हुई है. अब राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने बयान देते हुए कहा कि- RJD की PERFORMANCE बिल्कुल खराब है. समझने, सोचने और बैठक करके विचार करने की जरूरत है कि कहां और किसके द्वारा गलती की गई. तो वहीं, आज 4 बजे राज्यपाल को बिहार के विधायकों की सूची सौंपी जाएगी. मुख्य चुनाव अधिकारी, बिहार और चुनाव आयोग के अधिकारी सूची सौंपेंगे.
JDU नेता नीरज कुमार ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, “रोहिणी आचार्य एक बेटी हैं जिसने अपने पिता की जान बचाई, बेटी लक्ष्मी होती है, उसका अपमान करना हमारी परंपरा का हिस्सा नहीं रहा है और लालू यादव और राबड़ी यादव इस पर चुप क्यों हैं? यह दूसरी घटना है, पहले ऐश्वर्या के साथ हुआ और अब रोहिणी के साथ… ये आंसू लालू यादव को बहुत महंगे पड़ेंगे, राजनीति के धृतराष्ट्र मत बनिए, बताइए कौन दोषी है, दोषी सामने आना चाहिए. यह उनका आंतरिक मामला है लेकिन चिंता का विषय है.” उधर, बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है. गृहमंत्री अमित शाह से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा मिलने के लिए पहुंचे. मीटिंग में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रभारी विनोद तावडे भी मौजूद रहे. जेडीयू और बीजेपी के शीर्ष नेताओं की आज भी बैठक हो सकती है.
जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई है. पार्टी की ओर से कहा गया कि- आगे की सूचना तय होने पर दी जाएगी. बिहार भाजपा द्वारा अपने निलंबन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने कहा– “…यह निर्दिष्ट नहीं किया गया है कि वह ‘पार्टी विरोधी गतिविधियां’ क्या हैं. उन्होंने मुझसे कारण बताओ नोटिस मांगा और मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया. उनके जवाब में, मैं बिहार भाजपा से पूछ रहा हूं कि वे किस ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ की बात कर रहे हैं. मैंने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले या भ्रष्ट लोगों को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए. क्या यह ‘पार्टी विरोधी गतिविधि’ है? यदि आप आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को टिकट देते हैं, तो आप पार्टी की छवि को कम कर रहे हैं. यह कभी भी पार्टी के हित में नहीं होगा. ऐसे लोगों को टिकट देना किसी के हित में नहीं है, न तो राष्ट्रीय हित में, न ही लोगों के हित में, यहां तक कि पार्टी के हित में भी नहीं… मेरा बयान पार्टी के हित में था. ऐसी जगह पर रहने का कोई फायदा नहीं है जहां लोग परेशान हैं अगर आप आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से सवाल करते हैं.”
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद लालू परिवार में खलबली मच गई. लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने परिवार से भी रिश्ते खत्म किए. उधर, आज बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का बर्थडे है. उन्हें जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने बर्थडे विश किया है. तो वहीं, भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने तेजस्वी यादव की तुलना औरंगजेब से की है.
65 लाख लोगों के वोट कटना बहुत चौंकाने वालाः कांग्रेस नेता शकील अहमद क्या बोले
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा, “बिहार चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले हैं. हमें ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी. 65 लाख लोगों के वोट कटना बहुत चौंकाने वाला है. अगर 65 लाख लोगों का वोट काटा है तो 65 जगहों पर भी तो प्रदर्शन होना जरूरी था जो कि कहीं भी नजर नहीं आया.”
November 16, 202513:27 IST
Bihar Chunav Result Live: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगेः RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा
Bihar Chunav Result Live: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “हमने जनता का आभार व्यक्त किया है, नई सरकार बनाने की औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी और 2-4 दिनों में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. हमने बार-बार कहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे.” RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर उन्होंने कहा, “यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है, हम इस पर क्या टिप्पणी कर सकते हैं. किसी भी परिवार में ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन यह उनका पारिवारिक मामला है.”
November 16, 202512:14 IST
दिग्विजय सिंह बड़ी-बड़ी बात कर रहे, भाजपा नेता का कांग्रेस पर निशाना
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, “RJD ने पहले भी तेज प्रताप यादव को अपने परिवार से अलग किया था. अब रोहिणी आचार्य ने कहा कि उन्हें पार्टी से अलग कर दिया गया है. यह उनका पारिवारिक मामला है लेकिन यह काफी दुखद है.” उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा, “दिग्विजय सिंह चुनाव के समय एक बार भी बिहार नहीं आए और अब वे बड़ी-बड़ी बात कर रहे हैं. कांग्रेस अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस एक डूबती हुई नाव है. महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए. कांग्रेस के 6 उम्मीदवार बिहार में इसलिए जीते हैं कि उनकी अपनी शख्सियत थी. कांग्रेस का चिंह लेते ही कांग्रेसियों को नुकसान होने लगता है.”
November 16, 202511:52 IST
यह पारिवारिक मामलाः RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का बयान
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, “यह पारिवारिक मामला है. परिवार के सदस्य जवाब देंगे. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरे मामले को देखेगा. चुनाव परिणाम अभी आए हैं. ऐसे परिणामों के कारणों की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया होगी.”
November 16, 202511:50 IST
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर किया पोस्ट
राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में नए आरोप लगाए. “कल एक बेटी, एक बहन, एक विवाहिता, एक मां को अपमानित किया गया, उसे गंदी-गंदी गालियां दी गईं, उसे मारने के लिए चप्पल उठाई गई. मैंने अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया, मैंने सत्य का त्याग नहीं किया और केवल इसी कारण मुझे यह अपमान सहना पड़ा. कल एक बेटी, मजबूरी में, अपने रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर चली आई, उन्होंने मुझे मेरे मायके से छीन लिया. उन्होंने मुझे अनाथ छोड़ दिया. आप में से कोई भी मेरे रास्ते पर कभी न चले, किसी भी परिवार में रोहिणी जैसी बेटी-बहन न हो.”