बिहार में NDA सरकार गठन के लिए है तैयार , दिल्ली से पटना तक बैठकों की बढ़ चुकी है रफ्तार…

बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की कवायद अब सहमति मोड में पहुंच रही है. बीजेपी और जेडीयू के बीच सरकार गठन को लेकर पहले दौर की बातचीत पूरी हो गई है. सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी को लेकर करीब-करीब फॉर्मूला तय हो चुका है और चर्चा अगले पड़ाव की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 16 नवंबर 2025, 08:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में NDA सरकार गठन के लिए है तैयार , दिल्ली से पटना तक बैठकों की बढ़ चुकी है रफ्तार…
Photo: UB India News Archive

बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की कवायद अब सहमति मोड में पहुंच रही है. बीजेपी और जेडीयू के बीच सरकार गठन को लेकर पहले दौर की बातचीत पूरी हो गई है. सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी को लेकर करीब-करीब फॉर्मूला तय हो चुका है और चर्चा अगले पड़ाव की तरफ बढ़ गई है.

सूत्रों के मुताबिक, 6 विधायक पर 1 मंत्री पद का फॉर्मूला लागू हो सकता है, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बनती दिख रही है. इसी खाका को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ जेडीयू ने बातचीत पूरी की है.

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा आज पटना लौटेंगे. दिल्ली में हुई चर्चा के बाद वे सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन से जुड़े अहम मुद्दों पर आगे का रोडमैप रखेंगे. पटना पहुंचकर वे जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक और एनडीए विधायक दल की बैठक को लेकर तैयारियों को भी आगे बढ़ाएंगे.

कल बुलाई जा सकती है जेडीयू की बैठक

जेडीयू सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक कल ही बुलाई जा सकती है. माना जा रहा है कि 18 नवंबर तक एनडीए अपना नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी कर लेगा. इसके साथ ही सरकार गठन का औपचारिक ऐलान भी किसी भी समय हो सकता है.

दिल्ली पहुंचेंगे एनडीए के नेता

बीजेपी अब अपने बाकी सहयोगी दलों के साथ सरकार गठन पर बातचीत कर रही है. इसी क्रम में HAM के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज गयाजी से दिल्ली पहुंचेंगे. मांझी की मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से तय है.

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा भी पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं और वे भी अमित शाह से मुलाकात करेंगे. दूसरी ओर चिराग पासवान भी आज पटना से दिल्ली जा रहे हैं.

दिल्ली में RLJP, HAM और RLM के नेताओं के साथ सरकार गठन को लेकर अहम मीटिंग्स होंगी. सूत्रों का कहना है कि बिहार में एनडीए की नई सरकार का स्ट्रक्चर अगले 48–72 घंटे में लगभग स्पष्ट हो जाएगा और मंत्री पदों की सूची भी लगभग तय होने लगेगी.

RLM की बैठक में क्या हुआ?

रविवार को उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली रवाना होने से पहले RLM ने विधायक दल की बैठक बुलाई. इस बैठक में RLM के सभी 4 नवनिर्वाचित विधायक स्नेहलता कुशवाहा, माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे. प्रदेश अध्यक्ष मदन की अध्यक्षता में बैठक हुई. RLM विधायक दल ने सरकार गठन की बातचीत और अन्य सभी फैसलों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत किया.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰