बिहार की नई सरकार में NDA के संभावित 18 मंत्री, नीतीश का इस्तीफा कल, डिप्टी CM की रेस में सम्राट समेत तीन नाम…………

बिहार में सरकार गठन के बीच एक बड़ा अपडेट आया है. रविवार को जदयू और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच लगातार बैठक में सरकार के मंत्रीमंडल पर फैसला लिया गया. हमारे सूत्रों से मिले रिपोर्ट के अनुसार बिहार में एनडीए घटके से मंत्री बनाए जाने का फॉर्मूला तय हो चुका है. इस 6-1 पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 16 नवंबर 2025, 09:05 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की नई सरकार में NDA के संभावित 18 मंत्री, नीतीश का इस्तीफा कल, डिप्टी CM की रेस में सम्राट समेत तीन नाम…………
Photo: UB India News Archive
बिहार में सरकार गठन के बीच एक बड़ा अपडेट आया है. रविवार को जदयू और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच लगातार बैठक में सरकार के मंत्रीमंडल पर फैसला लिया गया. हमारे सूत्रों से मिले रिपोर्ट के अनुसार बिहार में एनडीए घटके से मंत्री बनाए जाने का फॉर्मूला तय हो चुका है. इस 6-1 पर लागू किया जाएगा. यानी कि 6 विधायक पर एक मंत्री सरकार के मंत्री मंडल में शामिल हो सकते हैं. यहां संभावित मंत्रियों की संख्या दे रहे हैं.

मंत्रिमंडल का फ़ार्मूला ये हो सकता है

  • बीजेपी से 15 या 16
  • जदयू से 14+1
  • एलजेपी से 3
  • उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम-1
  • मांझी की हम से भी 1 मंत्री बनने की संभावना है.
2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन सरकार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की पार्टी JDU का कद बढ़ना तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के साथ-साथ 18 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

वहीं, डिप्टी CM की रेस में बीजेपी से सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव मंगल पांडे के नाम की चर्चा है। चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) की बिहार सरकार में एंट्री होगी।

JDU- BJP के बराबर मंत्री होंगे, RLM भी सरकार का हिस्सा होगी

सूत्रों की मानें तो इस बार 30-32 मंत्रियों का मंत्रिमंडल हो सकता है। इसमें JDU और ‌BJP के बराबर-बराबर मंत्री हो सकते हैं। इनके अलावा चिराग पासवान की पार्टी को 3 मंत्री पद, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है। विधानसभा के मौजूदा नंबर के हिसाब से बिहार में कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि JDU के कोटे से 11 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

BJP के साथ LJP(R) कर सकती है डिप्टी CM पद की दावेदारी

2020 चुनाव परिणाम के बाद से BJP बिहार में दो डिप्टी CM पद की परंपरा शुरू की। एक बार फिर से दो डिप्टी CM बनाने की चर्चा है, लेकिन दोनों BJP की जगह एक डिप्टी CM पद पर LJP(R) भी दावेदारी कर रही है। फिलहाल कैमरे पर सीधे बोलने की बजाय वे दबी जुबान ये बातें कर रहे है। हालांकि, नीतीश कुमार CM होंगे तो डिप्टी CM कौन होगा ये BJP ही तय करेगी।

JDU अपने कोटे के मंत्रियों में बड़ा बदलाव नहीं करेगी

पिछली सरकार में JDU कोटे से 13 मंत्री थे। संभव है कि इसमें से 10 मंत्रियों को नई सरकार में फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने के मूड में नहीं है। भास्कर के पास JDU कोटे से बनने वाले मंत्रियों में से 10 लोगों के नामों की लिस्ट है।

JDU कोटे से ये मंत्री हो सकते हैं

  • विजय चौधरी
  • बिजेंद्र यादव
  • श्रवण कुमार
  • अशोक चौधरी
  • लेसी सिंह
  • जमा खान
  • मदन सहनी
  • जयंत राज
  • महेश्वर हजारी
  • संतोष निराला
चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाते डिप्टी CM विजय सिन्हा।
चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाते डिप्टी CM विजय सिन्हा।

भाजपा अपने डिप्टी CM को बदल सकती है

पिछली सरकार में भाजपा कोटे से 19 मंत्री हैं। इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव की सूचना है। डिप्टी CM विजय सिन्हा को रिप्लेस किया जा सकता है। साथ ही सम्राट चौधरी को भी बदला जा सकता है, लेकिन वह अभी भी डिप्टी CM की रेस में हैं। इसके अलावा मंगल पांडेय और रजनीश कुमार में से किसी एक के डिप्टी CM बनने चर्चा है।

BJP कोटे इनका मंत्री बनना लगभग तय

1. सम्राट चौधरी

2. नितिन नवीन

3. मंगल पांडेय

4. रामकृपाल यादव

5. रजनीश कुमार

कुशवाहा की पत्नी बन सकती हैं मंत्री

HAM से संतोष मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता के साथ LJP(R) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी मंत्री बन सकते हैं। संभावित मंत्रियों की लिस्ट में संजय पासवान के नाम की भी चर्चा है।

मंत्री के साथ स्पीकर की भी रेस में विजय सिन्हा

पिछली बार की तरह इस बार भी BJP स्पीकर का पद अपने पास रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा विजय सिन्हा को डिप्टी CM ना बनाकर स्पीकर बना सकती है। हां, इतना जरूर तय है कि विजय सिन्हा को कोई ना कोई बड़ा पद मिलेगा।

  • 2010 तक ये पद नीतीश कुमार अपने पास रखते थे, लेकिन 2020 में जैसे ही नीतीश कुमार कमजोर हुए BJP ये पद अपने हिस्से में ले ली।
  • 2020-25 के बाद नीतीश कुमार के पाला बदल के कारण दो बार NDA की सरकार बनी । दोनों बार BJP के स्पीकर बने।
  • हालांकि, इस बार BJP के साथ JDU का भी नंबर बढ़ा है। विधान परिषद के सभापति पहले से ही ‌BJP कोटे में है। CM नीतीश कुमार की सहमति के बाद वहां BJP नेता अवधेश नारायण सिंह को सभापति बनाया गया है।
बिहार चुनाव जीतने के बाद दिल्ली भाजपा ऑफिस में जश्न मनाया गया।
बिहार चुनाव जीतने के बाद दिल्ली भाजपा ऑफिस में जश्न मनाया गया।

मंत्रिमंडल में MP और राजस्थान का प्रयोग कर चौंका सकती है BJP

MP और राजस्थान के मंत्रिमंडल की तर्ज पर बिहार के नए मंत्रिमंडल से भी पुराने और दिग्गज नेताओं की छुट्‌टी हो सकती है। इनकी जगह नए चेहरों की एंट्री हो सकती है।

  • राजस्थान और मध्य प्रदेश में बनी नई सरकार में पार्टी की तरफ से न केवल पूरी तरह नई टीम को मौका दिया गया है, बल्कि जातियों के समीकरण का भी ख्याल रखा गया है। वर्षों से जमे-जमाए चेहरों को बदल दिया गया।
  • राजस्थान में BJP ने पूरी तरह से नए चेहरे पर दांव लगाया । यहां 22 मंत्री में से 17 नए चेहरे को मौका दिया गया। जबकि मध्य प्रदेश में भी 28 मंत्रियों में 22 नए चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह दी गई।

2020 से सरकार में BJP का दबदबा रहा है

  • बिहार में 15 साल के भीतर दूसरी बार 200 पार के नंबर के साथ बिहार NDA सत्ता में आई है। 14 नवंबर का आए नतीजे में NDA को 202 सीटें मिली हैं। 2020 के नतीजे की तरह एक बार फिर से NDA में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
  • पार्टी को 89 सीटें मिली हैं। लेकिन इस बार JDU के जीत का ग्राफ 43 से बढ़ कर 85 पहुंच गया है। इन दोनों के साथ सरकार में तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में 19 सीटों के साथ LJP(R) की एंट्री हुई है। जीतन राम मांझी की हम की सीटें भी पिछली बार की तुलना 4 से बढ़ कर 5 हो गई है। 4 विधायक के साथ उपेंद्र कुशवाहा भी इस बार सरकार के साझीदार हैं।
  • 2005 और 2010 में जब-जब NDA की सरकार बनी है, मंत्रिमंडल में JDU भारी रही है, लेकिन 2020 में जैसे ही BJP का नंबर बढ़ा है, मंत्रिमंडल में BJP दबदबा बढ़ा है। 2010 में जब NDA को 206 सीटें मिलीं थी, तब मंत्रियों की संख्या 30 थी।
  • इनमें जदयू के 19 और BJP के 11 मंत्री थे। इसी तरह 2020 में जब BJP 74 और JDU 43 सीटों के साथ सरकार बनाई थी तब 31 मंत्रियों का मंत्रीमंडल था लेकिन BJP के 19 और JDU के 12 मंत्री को ही जगह दी गई थी। इसके अलावा एक निर्दलीय और HAM के हिस्से 1-1 मंत्री पद आया था।

NDA के सरकार कैसे होता रहा है मंत्रालय का गठन

  • 2025 को मिलाकर 4 बार BJP-JDU साथ मिलकर बहुमत हासिल की है।
  • 2010 में JDU बड़ी और BJP छोटी पार्टी थी, JDU के 19 और BJP के 11 मंत्री थे।
  • 2020 में BJP बड़ी और JDU छोटी पार्टी थी BJP के 16 और JDU के 12 मंत्री थे।
  • 2010 में स्पीकर JDU के तो 2020 में स्पीकर BJP के बने थे।

फिलहाल सरकार में हिस्सेदार का समीकरण ये

पार्टी विधायक मंत्री
BJP 80 19
JDU 43 13
HAM 04 01
निर्दलीय 1 1

18-20 के बीच शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार

17 नवंबर को सरकार की नीतीश सरकार की आखिरी कैबिनेट होगी। इसमें विधानसभा को भंग करने की सिफारिश होगी। फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नई सरकार 18 से 20 नवंबर के बीच शपथ ले सकती है।

इधर, शनिवार की रात जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिल्ली पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के कई बड़े नेताओं से बात की। इससे पहले दोनों जदयू नेताओं ने पटना में मुख्यमंत्री से बात की। भाजपा नेताओं की भी बैठक हुई।

सीएम आवास आकर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।
सीएम आवास आकर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।

उपेंद्र-चिराग बोले- नीतीश ही CM होंगे

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है। रविवार को 18वीं विधानसभा की अधिसूचना होगी। नई सरकार में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की भी हिस्सेदारी होगी। चिराग के 19 व उपेंद्र के 4 प्रत्याशी जीते हैं। अभी सरकार में भाजपा, जदयू और हम के मंत्री हैं। डिप्टी सीएम दो रहेंगे। अभी दोनों डिप्टी सीएम भाजपा के हैं। यह बदल भी सकता है।

बिहार में एनडीए (202 सीट) को प्रचंड बहुमत मिली है. अब मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है, तो दूसरी ओर हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में मंथन का दौर जारी है. प्राप्त सूत्रों के मुताबिक 22 नवंबर से पहले बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा. एनडीए के सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ही बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तारीखों का ऐलान करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे.
बिहार में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद दिल्ली से पटना तक नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. बिहार में सरकार गठन को लेकर एनडीए गठबंधन की पार्टियों के विधायकों के बैठकों का दौर जारी है. इधर, रविवार को जदयू के कद्दावर नेता संजय झा और ललन सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की. विपक्ष में हार के बाद मायूसी का माहौल है. चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव ने सोमवार कल समीक्षा बैठक बुलाई. बैठक में आरजेडी विधायक और हारे उम्मीदवार शामिल होंगे. वहीं, अगले हफ्ते एनडीए ने सभी दलों के विधेयकों की बैठक बुलाई है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰