लालू परिवार में ‘चप्पल कांड’ की क्या है इनसाइ़ड स्टोरी…………..

लालू की बेटी रोहिणी ने कल पहले अपने परिवार को छोड़ने की बात कही और आज उनके एक और पोस्ट ने हलचल मचा दी है. इस पोस्ट से लालू परिवार की आतंरिक कलह सबके सामने आ चुकी है. रोहिणी ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, ” कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 16 नवंबर 2025, 10:00 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू परिवार में ‘चप्पल कांड’ की क्या है  इनसाइ़ड स्टोरी…………..
Photo: UB India News Archive

लालू की बेटी रोहिणी ने कल पहले अपने परिवार को छोड़ने की बात कही और आज उनके एक और पोस्ट ने हलचल मचा दी है. इस पोस्ट से लालू परिवार की आतंरिक कलह सबके सामने आ चुकी है. रोहिणी ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, ” कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया. मुझे गंदी गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाई. मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया. सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां- बाप बहनों को छोड़ आई. मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया. मुझे अनाथ बना दिया गया. आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो.” इस पोस्ट में रोहिणी का दर्द छलक रहा है. आखिर ऐसा क्यों हुआ कि रोहिणी को सरेआम ये सब जाहिर करना पड़ा, जानिए अंदर की कहानी

रोहिणी और तेजस्वी में क्यों हुई बहस

सूत्रों के अनुसार, कल दोपहर मे रोहिणी के साथ तेजस्वी की बहस हुई थी. रोहिणी ने हार की समीक्षा और जिम्मेदारी की बात कही. इसी दौरान तेजस्वी से ये भी कहा कि संजय यादव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध का जवाब हमें देना चाहिए. इस पर तेजस्वी से रोहिणी की बहस हो गई. तब तेजस्वी ने रोहिणी से कहा कि तुम्हारे ही कारण चुनाव हार गए.  तुम्हारा हाय लग गया हम लोगों को. इसी बहस के दौरान गुस्से मे तेजस्वी ने बड़ी बहन रोहिणी की तरफ चप्पल भी फेंकी और गालियां भी दी. चुनाव की घोषणा से पहले रोहिणी के नाराज होकर सिंगापुर लौटने के बाद राघोपुर में चुनाव प्रचार के लिए खुद तेजस्वी ने रोहिणी को बुलाया था.

रोहिणी ने किया था चुनाव प्रचार

रोहिणी ने वापस आकर मामले को खत्म करने की कोशिश भी की. मीडिया में किसी नाराजगी की बात से इंकार कर दिया. लेकिन विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान रोहिणी अपने क्षेत्र सारण के हर विधानसभा में प्रचार के लिए जाना चाहती थी लेकिन उसे सिर्फ राघोपुर जाने दिया गया. लोकसभा चुनाव से एक साल पहले जुलाई, 2023 में खुद तेजस्वी ने रोहिणी से सारण से चुनाव लड़ने को कहा था. लेकिन रोहिणी ने कहा कि पापा कहेंगे तब वो इस पर फैसला लेगी. लालू यादव की सहमति के बाद रोहिणी ने सारण की जगह पाटलिपुत्र से लड़ने की इच्छा जताई. लेकिन मीसा इसके लिए तैयार नहीं हुई. आखिर में सारण से ही रोहिणी लड़ने को तैयार हो गयी.

लालू के परिवार में कब पड़ी फूट

लालू परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार इस समय तक सब ठीक था, लेकिन लोकसभा चुनाव के ठीक पहले यानि अभी से डेढ़ साल पहले से ही रोहिणी को लेकर संजय यादव की राय बदल गयी. संजय यादव ने रोहिणी को तेजस्वी के राजनीतिक भविष्य के लिए खतरा बताना शुरू कर दिया. रोहिणी को पॉलिटिक्स छोड़ने की सलाह दी जाने लगी. कई बार रोहिणी को अपमानित किया गया. रोहिणी के करीबी सूत्रों के अनुसार रोहिणी को सारण से चुनाव हराने की कोशिश भी की गयी. इसमें लालू परिवार के एक करीबी एमएलसी को भी साथ लिया गया. ये एमएलसी खुद भी सारण से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते थे. रोहिणी के चुनाव हारने के बाद रोहिणी का साथ नहीं देने वाले दो विधायकों को लेकर रोहिणी की नाराजगी रही बावजूद विधानसभा चुनाव में दोनों नेता को टिकट दे दिया गया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰