नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा:आज जदयू विधायक दल की बैठक, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण, PM मोदी भी शामिल होंगे

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। CM नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले आखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें मौजूदा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ। आज ही JDU विधायक दल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 नवंबर 2025, 07:09 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा:आज जदयू विधायक दल की बैठक, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण, PM मोदी भी शामिल होंगे
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। CM नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले आखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें मौजूदा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ।

आज ही JDU विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। कल मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद कल होनेवाली NDA की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

बिहार की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आज मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमा से मुलाकात की. उधर, नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक से पहले मंत्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. थोड़ी ही देर में नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे. बता दें कि, भाजपा ने अपने विधायक दल की बैठक 19 नवंबर को आयोजित करने की घोषणा की है.
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजद में मंथन के लिए बैठक बुलाई गई है. आज दोपहर तेजस्वी यादव ने अपने आवास 1- पोलो रोड पर बैठक बुलाई है. सभी विधायक और उम्मीदवारों को बैठक में बुलाया गया है. साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारी भी मीटिंग में शामिल होंगे. तेजस्वी यादव सभी के साथ चुनाव की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही संगठन की स्थिति को लेकर भी चर्चा की जाएगी. बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि- कल बीजेपी विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे बुलाई गई है.
पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है. गांधी मैदान में बड़े स्तर पर टेंट, गेट, मंच और बैरिकेडिंग का काम शुरू किया गया है. कुर्सियां और टेंट बनाने के समान गांधी मैदान पहुंचे. 17-20 नवंबर तक गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री पर रोक लगाई गई. उधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार चुनाव रिजल्ट पर कहा कि- मैं जानता हूं कि ये हार आपकी (तेजस्वी) वजह से नहीं हुई. ये साजिश रचने वालों की वजह से हुई, लेकिन कहीं न कहीं हम भी गलत हैं, चाहे जिम्मेदार महागठबंधन में हों, कांग्रेस में हों या राजद के अंदर हों, जहां ‘जयचंद’ और ‘मान सिंह’ जैसे लोग मौजूद हैं. पूरा बिहार चाहता है कि जयचंद और मान सिंह जैसे लोगों को हटाया जाए. ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए…”
बिहार में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आते ही लालू परिवार में विवाद छिड़ा. इधर, एनडीए ने नई सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी. 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा निमंत्रण जाएगा. ऐसे में पटना के गांधी मैदान को 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चार दिन के लिए बंद किया गया.
जनसुराज पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती, लेकिन जिस मजबूती से चुनाव लड़ा है, उसके परिणामों के अनुसार वह बिहार में तीसरा विकल्प बनकर उभरी है. पार्टी को लगभग 15 लाख वोट मिले हैं. पार्टी ने 238 सीटों पर चुनाव लड़ा और उनमें से लगभग 75 प्रतिशत सीटों पर उसकी मौजूदगी प्रभाव छोड़ने वाली रही है जिसे लोगों ने तीसरे विकल्प के रूप में देखा है.

बिहार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर डीएम त्यागराजन एस.एम. कहते हैं, “हम प्रारंभिक तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन मुझे आधिकारिक तौर पर समय, स्थान या तारीख बताने का अधिकार नहीं है. आपको मंत्रिपरिषद सचिवालय से समय पर जानकारी मिल जाएगी. मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह समारोह जहां भी होगा, बहुत भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा.”

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, लालू परिवार विवाद पर जेडीयू नेता क्या बोलीं?

केसरिया विधानसभा क्षेत्र से विजयी JDU उम्मीदवार शालिनी मिश्रा ने कहा, “NDA को मिली इस प्रचंड जीत के लिए मैं पूरे बिहार का आभार व्यक्त करती हूं. बिहार की जनता कभी जंगलराज नहीं चाहती थी.” राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर उन्होंने कहा- “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. किसी भी परिवार में ऐसा नहीं होना चाहिए. यह कहना कि तेजस्वी यादव अकेले राजनीति कर रहे हैं, सच नहीं है. वे लालू यादव के बेटे हैं और इसीलिए अपनी राजनीति चला रहे हैं. उन्हें पहले अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए और फिर बिहार की बात करनी चाहिए. मैं कामना करती हूं कि उनका परिवार एकजुट रहे.”

इससे बुरा दिन कोई नहीं होगा, लालू परिवार पर क्या बोले दिलीप जायसवाल?

बिहार भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर कहा, “यह लालू यादव के परिवार का मामला है. रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी देकर लालू यादव की जान बचाई है. अगर उस परिवार में रोहिणी आचार्य का सम्मान नहीं किया जाता है, तो लालू यादव और राबड़ी देवी निश्चित रूप से इसका संज्ञान लेंगे और हमें नहीं लगता कि वे इसे बर्दाश्त करेंगे. तेजस्वी यादव की पहचान ही लालू यादव के बेटे के रूप में है. अगर लालू यादव असहाय हो गए, तो इस परिवार के लिए इससे बुरा दिन कोई नहीं होगा.”

कल सुबह 10 बजे भाजपा की बैठक

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “कल सुबह 10 बजे भाजपा के अटल सभागार में भाजपा विधायक दल की बैठक है, और विधायक दल की बैठक में भाजपा अपना नेता चुनेगी, केंद्र से हमारे पर्यवेक्षक भी आएंगे और फिर NDA की बैठक होगी और फिर सरकार गठन का काम पूरा होगा. 21 तारीख तक सरकार गठन का काम पूरा हो जाएगा.”

अभी तो खेला शुरू हुआ हैः पूर्व सीएम तारकिशोर का राजद पर तंज

राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और खुद को अपने परिवार से दूर करने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कहते हैं, “देखिये अभी तो खेला शुरू हुआ है”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰