नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण गांधी मैदान में , 20 तारीख 10वीं बार मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे, पीएम मोदी सहित लाखो लोग होंगे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार 20 नवंबर 2025 को पटना के गांधी मैदान में दसवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. यह समारोह एक भव्य शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान जैसे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 नवंबर 2025, 07:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण गांधी मैदान में , 20 तारीख 10वीं बार मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे, पीएम मोदी सहित लाखो लोग होंगे शामिल
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार 20 नवंबर 2025 को पटना के गांधी मैदान में दसवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. यह समारोह एक भव्य शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान जैसे शीर्ष केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

बता दें कि पटना के गांधी मैदान को 17 से 20 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद रखा गया है ताकि तैयारियां पूरी हो सकें. जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का वर्तमान मंत्रिमंडल अंतिम बैठक करेगा, उसके बाद इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. एनडीए के सहयोगी दलों (जेडीयू, बीजेपी, LJP(R), HAM, RLM) के विधायक नेता चुनेंगे.

जेडीयू ने जीती 85 सीटें

गौरतलब है कि 243 सीटों वाली विधानसभा में हाल ही में हुए दो चरणों के चुनावों में BJP ने 89 सीटें, जबकि JDU ने 85 सीटें जीती हैं. NDA ने कुल 202 सीटों पर कब्जा कर बड़ी जीत हासिल की है. खास बात यह है कि BJP शानदार स्ट्राइक रेट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

कुछ ऐसे तय होगा बिहार का मंत्रिमंडल

सूत्रों की मानें तो एनडीए में मंत्रिमंडल को लेकर सहमति बन गई है. नए मंत्रिमंडल गठन को लेकर बनी सहमति के अनुसार 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाए जा सकते हैं.  इस आधार पर जदयू के कोटे से 14 मंत्री होने की संभावना. वहीं बीजेपी से 15-16 मंत्री बनाए जा सकते हैं. लोजपा रामविलास के कोटे से 3 और जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है.

मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी गई है। 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। पीएम मोदी भी इसमें शामिल होंगे। इधर, कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम हाउस पहुंचे। उनके साथ कुछ अन्य मंत्री भी थे। इसके बाद सभी मंत्री सीएम नीतीश कुमार के साथ सचिवालय पहुंचे। यहां बैठक शुरू हुई। इधर, सचिवालय के अंदर किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। राजभवन के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इधर, राजभवन से निकलने के बाद नीतीश कुमार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ विधायक दल की बैठक करेंगे। जदयू के नेता सीएम नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनेंगे। मंगलवार भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। गुरुवार को नई सरकार का गठन होगा। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

 

एनडीए को मिली 202 सीटों पर जीत

सत्तारूढ़ एनडीए को 202 सीटें मिलीं, जो 243 सदस्यीय सदन में तीन-चौथाई बहुमत है. यह दूसरी बार है जब एनडीए ने विधानसभा चुनावों में 200 का आंकड़ा पार किया है. 2010 के चुनावों में एनडीए ने 206 सीटें जीती थीं. महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटें मिलीं, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल ने 25 सीटें और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰