नीतीश कुमार 19 नवंबर तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, गवर्नर से की मुलाकात

नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी कैबिनेट की अंतिम बैठक की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि वे 19 नवंबर तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। बैठक के बाद नीतीश ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। पटना: बिहार में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 नवंबर 2025, 10:57 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी कैबिनेट की अंतिम बैठक की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि वे 19 नवंबर तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। बैठक के बाद नीतीश ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की।
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की।
पटना: बिहार में जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नेता नीतीश कुमार दो दिन और, यानी 19 नवंबर तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उन्होंने इसके पहले अपने मत्रिमंडल की मीटिंग की। इस बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि नीतीश कुमार 19 नवंबर तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। वे बुधवार को फिर से राज्यपाल से मिलेंगे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप देंगे। नीतीश के इसके एक दिन बाद 20 नवंबर को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।
जेडीयू के नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा, “आज कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट ने 19 नवंबर से वर्तमान विधानसभा को भंग करने की अनुशंसा की है। यह बात अभी मुख्यमंत्री के माध्यम से राज्यपाल को बता दी गई है।”
हाल ही में संपन्न चुनावों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने इतनी जबरदस्त सफलता हासिल की और प्रचंड बहुमत हासिल किया। मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और इस बात के लिए आभार व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में एनडीए अपनी सफलता के शिखर पर पहुंच गया है।
बिहार में 20 नवंबर को गठित हो सकती है नई सरकार
बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना में होने की संभावना है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत के बाद अस्तित्व में आने वाली इसकी नई सरकार के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित एनडीए के कई टॉप नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां जारी हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक मंगलवार को बैठक कर अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा कि, संभावना है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 या 21 नवंबर को होगा।
बिहार में 19 नवंबर को भंग होगी विधानसभा
बिहार की निवर्तमान एनडीए सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा भंग करने की सिफारिश करने के लिए अधिकृत किया गया। कैबिनेट ने 19 नवंबर को विधानसभा भंग करने की सिफारिश का प्रस्ताव पारित किया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर कैबिनेट के निर्णय की जानकारी दी।
चुनाव में एनडीए की शानदार जीत
बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। यह दूसरी बार है जब एनडीए ने 200 से अधिक सीटें जीती हैं। इससे पहले एनडीए ने 2010 में 206 सीटें जीती थीं। बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि जेडीयू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। एनडीए के अन्य सहयोगी दलों में एलजेपी (आर) ने 19, एचएएमएस ने 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें जीतीं। महागठबंधन की इस चुनाव में करारी हार हुई। आरजेडी ने 25 सीटें जीतीं, सीपीआई (एमएल) ने 2, आईआईपी ने 1 और सीपीआई (एम) ने 1 सीट जीती।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰