पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर RJD की समीक्षा बैठक में लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष बनाए रखने का फैसला किया. बैठक के दौरान चुनावी हार के कारणों पर भी चर्चा हुई.
तेजस्वी ही होंगे नेता प्रतिपक्ष, RJD समीक्षा बैठक में लालू यादव का बड़ा फैसला
तेजस्वी यादव होंगे नेता प्रतिपक्ष.
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद सोमवार को पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर आरजेडी की समीक्षा बैठक बुलाई गयी. राजद (RJD) की समीक्षा बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यह साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव आगे भी नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे और पार्टी आने वाले दिनों में उनके दिशा–निर्देश पर ही अपना राजनीतिक सफर तय करेगी.
आरजेडी की समीक्षा बैठक में चुनावी हार को लेकर विस्तृत मंथन हुआ, जिसमें कई विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखी. सूत्र बताते हैं कि समीक्षा बैठक में पार्टी ने चुनाव हार की पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की. कई नेताओं ने माना कि पार्टी मतदाताओं तक अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचा सकी, खासकर महिलाओं और युवाओं तक. सूत्रों के ही मुताबिक बैठक में यह भी चर्चा हुई कि“कई क्षेत्रों में महिलाओं को दस हजार रुपये देकर वोट खरीदे गए.”
सूत्रों के अनुसार बैठक में तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में सक्रिय बने रहने की बात कही थी. लेकिन, मौजूद विधायकों, पूर्व विधायकों और नेताओं ने तेजस्वी यादव की इस बात को मानने से इंकार कर दिया. उन्होंने तेजस्वी यादव को ही नेता प्रतिपक्ष बनाने की अपील की. पार्टी के सदस्यों की अपील पर लालू प्रसाद यादव ने सहमति दी. इस दौरान लालू यादव ने कहा कि घर का विवाद घर के लोग सुलझा लेंगे, आप लोग चिंता मत करें.
बता दें, रोहिणी आचार्या ने जिस तरह से बिहार चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज पर गंभीर आरोप लगाए थे उसके बाद आरजेडी में कुछ बदलाव की चर्चा हो रही थी. लेकिन, समीक्षा बैठक में इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.
तेजस्वी यादव ही होंगे नेता प्रतिपक्ष, RJD की समीक्षा बैठक में लालू यादव का बड़ा फैसला, रोहिणी के आरोपों के बाद भी नहीं हुआ बदलाव
पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर RJD की समीक्षा बैठक में लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष बनाए रखने का फैसला किया. बैठक के दौरान चुनावी हार के कारणों पर भी चर्चा हुई. तेजस्वी ही होंगे नेता प्रतिपक्ष, RJD समीक्षा बैठक में लालू यादव का बड़ा फैसला तेजस्वी यादव होंगे नेता प्रतिपक्ष. […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







