बिहार में नई NDA सरकार की तैयारी तेज, दिल्ली में आज होगी बड़ी बैठक

बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. हालिया विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद NDA सरकार 20 नवंबर को शपथ ले सकती है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 18 नवंबर 2025, 05:31 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में नई NDA सरकार की तैयारी तेज, दिल्ली में आज होगी बड़ी बैठक
Photo: UB India News Archive
बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. हालिया विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद NDA सरकार 20 नवंबर को शपथ ले सकती है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं.
सूत्र बताते हैं कि प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां गांधी मैदान में तेजी से तैयारियां कर रही हैं. बड़े मंच, सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए आयोजन को भव्य बनाने की योजना है.
BJP के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि नव-निर्वाचित बीजेपी विधायक मंगलवार को अपने विधायक दल का नेता चुनेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री का नाम औपचारिक रूप से तय किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण 20 या 21 नवंबर को हो सकता है, हालांकि ज्यादा संभावना 20 तारीख की है.

शपथ से पहले दिल्ली से पटना तक हलचल तेज

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है. दिल्ली से लेकर पटना तक लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. उसी के साथ राजधानी पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियाँ भी जोर-शोर से जारी हैं. शपथ ग्रहण समारोह में देश की बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता समारोह में शामिल होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी पटना पहुँचने वाले हैं.

चिराग, मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से बातचीत पूरी

NDA के तीन अहम सहयोगियों—चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा—के साथ बातचीत का जिम्मा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, इन तीनों दलों के साथ सरकार गठन को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है और अब बस आखिरी औपचारिकताएं बाकी हैं.

बिहार में नई NDA सरकार की तैयारी तेज, दिल्ली में आज बड़ी राजनीतिक बैठक

बिहार में नई NDA सरकार बनाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है. सरकार गठन से पहले आज दिल्ली में जेडीयू और बीजेपी के शीर्ष नेता मुलाकात करेंगे. जेडीयू के संजय कुमार झा और ललन सिंह बीती रात पटना से दिल्ली पहुंचे और वे आज केंद्रीय बीजेपी नेताओं से बातचीत करेंगे.

शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को

बिहार में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना में होने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां जारी हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक मंगलवार को बैठक कर अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।

स्पीकर पद पर फंसा पेंच

फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के पास है। जदयू का तर्क है कि विधान परिषद सभापति का पद भाजपा के पास है, इसलिए विधानसभा का अध्यक्ष हमें मिलना चाहिए।

जबकि भाजपा की राय में सबसे बड़ा पद (मुख्यमंत्री) जदयू के पास है, तो विधानसभा अध्यक्ष पद पर उसका स्वाभाविक हक है।

JDU-BJP में बराबर का फॉर्मूला

बिहार की नई कैबिनेट का फॉर्मूला तय हुआ है- 6 विधायक पर 1 मंत्री। जिसे भी विधानसभा का अध्यक्ष पद मिलेगा, उसका एक मंत्री कम होगा। दोनों पार्टियों से 15-15 मंत्री बनने हैं। इसमें मुख्यमंत्री का पद शामिल नहीं है।

इसी तरह अगर लोजपा (आर) को डिप्टी सीएम का एक पद मिलने पर उसके 2 मंत्री होंगे। यह पद नहीं मिला तो उसके 3 मंत्री होंगे। हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे।

ज्यादातर मंत्रियों को फिर से जिम्मेदारी मिलने की बात है। उन कुछ मंत्रियों को दिक्कत हो सकती है कि जिन पर पिछले दिनों आरोप लगे थे। नई सरकार, भ्रष्टाचार और अपराध के मसले पर किसी भी स्तर पर विपक्ष को कोई मौका नहीं देगी।

शपथ ग्रहण के 2 फॉर्मूले

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा कितने मंत्री शपथ लेंगे, इसके बारे में अभी दो तरह की चर्चा है। एक यह कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री 5-6 मंत्रियों के साथ शपथ लें। शेष मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाए।

दूसरी यह कि मुख्यमंत्री, 2 उपमुख्यमंत्री और 20 मंत्री शपथ लेंगे। बाकी मंत्रियों की शपथ आगे के दिनों में होगी।

बराबर की हिस्सेदारी ने बढ़ाई खींचतान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश कुमार सरकार में बराबरी की हिस्सेदारी को लेकर सख्त हैं। उन्होंने साफ कहा कि सरकार में बराबरी सिर्फ संख्या से नहीं, गठबंधन की गरिमा से तय होगी। चर्चा है कि जदयू सीएम के साथ-साथ एक डिप्टी सीएम का पद भी चाहता है।

बराबरी के फॉर्मूले के तहत विधानसभा अध्यक्ष जदयू से होगा, जबकि विधान परिषद में सभापति भाजपा का। सूत्रों की मानें तो भाजपा की तरफ से जिसे भी उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा, उसकी नियुक्ति से पहले नीतीश कुमार की स्वीकृति अनिवार्य होगी। यानी नाम पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार ही लगाएंगे।

इन मांगों से बीजेपी और जदयू में शक्ति संतुलन को लेकर तनाव बढ़ गया है।

JDU अपने कोटे के मंत्रियों में बड़ा बदलाव नहीं करेगी

पिछली सरकार में JDU कोटे से 13 मंत्री थे। संभव है कि इसमें से 10 मंत्रियों को नई सरकार में फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने के मूड में नहीं है।

भाजपा अपने डिप्टी CM को बदल सकती है

पिछली सरकार में भाजपा कोटे से 19 मंत्री हैं। इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव की सूचना है। डिप्टी CM विजय सिन्हा को रिप्लेस किया जा सकता है। साथ ही सम्राट चौधरी को भी बदला जा सकता है, लेकिन वह अभी भी डिप्टी CM की रेस में हैं। इसके अलावा मंगल पांडेय और रजनीश कुमार में से किसी एक के डिप्टी CM बनने की चर्चा है।

भारी बहुमत से NDA की वापसी
243 सीटों वाली विधानसभा में NDA ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है. BJP 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि जेडीयू ने 85 सीटें जीतीं. इसके अलावा, लोजपा (रामविलास) को 19, हम सेक्यूलर को 5 और RLMP को 4 सीटें मिली हैं. चुनाव नतीजों के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने औपचारिक रूप से निर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है, जिससे नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰