एनडीए को मिले अपार जन समर्थन की वजह से बिहार में एनडीए की सत्ता बरकरार है। अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवबंर पटना के गांधी मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले नीतीश कुमार की एक खास तस्वीर चर्चा में छाई हुई है।
नीतीश कुमार के गले लगकर निशांत कुमार ने जीत की बधाई दी।
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद पटना में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी-जेडीयू सहित गठबंधन के अन्य नेता, नीतीश कुमार से मिलकर जीत की बधाई दे रहे हैं। इस बीच नीतीश कुमार की एक खास तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने NDA की शानदार जीत पर अपने पिता को बधाई दी है। निशांत आमतौर पर राजनीति से दूर रहते हैं, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।
नीतीश और निशांत दोनों एक ही रंग के कपड़े पहने आए नजर
निशांत कुमार ने अपने पिता के गले लगते हुए जीत की बधाई दी तो नीतीश कुमार मुस्कुराने लगे। नीतीश कुमार और निशांत की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत ने दोनों एक रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। उसके ऊपर नीले रंग की हाफ जैकेट पहने वहीं हैं। वहीं निशांत कुमार ने सफेद कुर्ता-पायजामा के हाथ नीले रंग का हाईनेक स्वेटर पहने हुए नजर आ रहे हैं।
निशांत ने एनडीए की जीत के लिए बिहार की जनता का जताया था आभार
इसके पहले सोमवार को निशांत कुमार ने एनडीए की जीत के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरी तरह से जनता की है। उन्होंने कहा था, ‘मैं बिहार की जनता का NDA को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। हमें उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर आए। जनता ने मेरे पिता के 20 साल के काम का इनाम दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इस विश्वास को बनाए रखेंगे और विकास की प्रक्रिया जारी रहेगी।’
एनडीए को 202 सीट पर मिली जीत
बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से एनडीए ने 202 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं जेडीयू ने 85 सीटें जीतीं। इसके अलावा, एनडीए के अन्य दलों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 5 सीटें और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 4 सीटें जीती है।
पापा! बिहार चुनाव में जीत की बधाई… पिता के गले लगे निशांत तो मुस्कुराने लगे नीतीश कुमार
एनडीए को मिले अपार जन समर्थन की वजह से बिहार में एनडीए की सत्ता बरकरार है। अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवबंर पटना के गांधी मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले नीतीश कुमार की एक खास तस्वीर चर्चा में छाई हुई है। नीतीश कुमार के गले […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







