बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म होते ही जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा, उसी क्षण राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया- अब उप मुख्यमंत्री कौन बनेगा? डिप्टी सीएम पद के लिए एनडीए एक ही टिकट पर दो दांव चलने को सोच रहा है। मतलब अगर किसी सवर्ण को डिप्टी सीएम बनाए जाए तो वो महिला को, ताकि सर्वण और महिला दोनों वोटर के बीच संदेश दिया जा सके।
बिहार में डिप्टी सीएम कौन बनेगा?
पटना: कैबिनेट की बैठक के बाद ने जैसे ही अपना इस्तीफा सौंपा, राज्य में कौन बनेगा उप-मुख्यमंत्री का खेल शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम के 200 पार होते ही सीएम पद को लेकर ‘नो वैकेंसी’ का बोर्ड लग गया। अब उप-मुख्यमंत्री के ‘खेल’ में जाति संतुलन का भी कीड़ा काट रहा है तो जेंडर का भी। पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों का ही ट्रंपकार्ड महिलाएं हैं। अब इन दोनों की सोच को साधते हुए क्या समीकरण सामने आता है, उसका खुलासा लगभग 19 नवंबर को हो जाएगा। अब चर्चा किस-किस के दरवाजे दस्तक दे रहा है, जानते हैं…
महिला में कौन बन सकती है डिप्टी सीएम ?
केंद्र भाजपा के सूत्रों की माने तो महिला को लेकर इस बात को लेकर मंथन हो रहा है कि इस बार महिला कार्ड से या तो सवर्ण या पिछड़ा/ अतिपिछड़ा दोनों की कार्ड खेला जाए। यानि एक टिकट पर दो खेला। इस लिहाज से सवर्ण और महिला दोनों को एक कार्ड से लेने की दृष्टि से श्रेयसी सिंह का नाम आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ पिछड़ा और महिला कार्ड को ध्यान में रख कर जिस महिला विधायक पर पार्टी दाव खेल सकती है, उस विधायक का नाम रमा निषाद है।
पिछड़ा से कौन बन सकती है डिप्टी सीएम?
अगर पुरुष में पिछड़ा को देना होगा तो उनमें पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव का नाम आता है। दूसरा नाम वर्तमान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम आता है। ये पहले भी उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। और वर्तमान विधानसभा चुनाव का नेतृत्व भी इन्होंने ही किया था।
सवर्ण में कौन?
सवर्ण में दो नाम काफी तेजी से परवान पा रहे हैं। इनमें एक नाम पूर्व स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय का नाम आ रहा है। मंगल पांडेय का अच्छा संबंध रहा है। अगर सीएम नीतीश कुमार से लिया गया तो मंगल पांडेय को फेवर कर सकते हैं। सवर्ण से पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का भी नाम चला, पर उनके बारे में विधानसभा अध्यक्ष बनने की बात चल रही है।
सवर्ण में उप मुख्यमंत्री के रूप में विधायक रजनीश कुमार की चर्चा भी हो रही है। ये पार्टी के सचेतक भी रहे हैं। ये बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में भी रहे हैं। दिल्ली लॉबी से इनके नाम की चर्चा है।
नीतीश कुमार के इस्तीफे से शुरू हुआ डिप्टी सीएम कौन का ‘खेल’, रेस में आए ये नाम
बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म होते ही जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा, उसी क्षण राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया- अब उप मुख्यमंत्री कौन बनेगा? डिप्टी सीएम पद के लिए एनडीए एक ही टिकट पर दो दांव चलने को सोच रहा है। मतलब अगर किसी सवर्ण को डिप्टी […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







