रोहिणी आचार्य के हालिया आरोपों ने न सिर्फ लालू परिवार के भीतर बढ़ते तनाव को सार्वजनिक किया है, बल्कि अब यह मामला बिहार राज्य महिला आयोग की निगाह में भी आ गया है. महिला आयोग ने इसे उत्पीड़न बताते हुए कहा है आयोग कार्रवाई को तैयार है.
रोहिणी आचार्य के आरोपों को महिला आयोग ने गंभीर माना, रडार पर आया लालू परिवार
महिला आयोग ने रोहिणी आचार्य विवाद पर दी चेतावनी, तेजस्वी चर्चा में
पटना. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया और अपने बयानों में जिस तरह परिवार के भीतर अपमान, धमकी और चप्पल से मारने तक की बात कही, उसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इसी बीच महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने कहा है कि रोहिणी के साथ जो हुआ वह हरासमेंट (उत्पीड़न) की श्रेणी में आता है. उन्होंने रोहिणी के दर्द और अपमान को ‘गंभीर मामला’ बताया है. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने इसे ‘अत्याचार’ बताते हुए स्पष्ट किया है कि यदि रोहिणी आवेदन देती हैं तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी.
अप्सरा मिश्रा ने कहा कि रोहिणी आचार्य ने जिस तरह अपने साथ हुए व्यवहार का खुलासा किया है, वह स्पष्ट रूप से उत्पीड़न का मामला है. उन्होंने कहा कि पोस्ट और बयान के माध्यम से यह साफ दिखता है कि रोहिणी मानसिक और भावनात्मक तौर पर आहत हैं. आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा कि परिवार की ओर से अब तक इस मुद्दे पर एक भी शब्द नहीं कहा गया है, जबकि आरोप अत्यंत संवेदनशील हैं.
रोहिणी विवाद और तेजस्वी यादव
इस विवाद का केंद्र कहीं न कहीं तेजस्वी यादव भी हैं, क्योंकि रोहिणी के कई आरोप परिवार के भीतर सत्ता-संतुलन और ‘अंदरुनी दबाव’ से जुड़े हैं. राजनीति के जानकार कहते हैं कि विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद लालू परिवार के भीतर बढ़ती खींचतान पहले से ही चर्चा में थी और रोहिणी के खुलासों ने इसे बड़े विवाद में बदल दिया है. रोहिणी ने यहां तक कहा कि परिवार के कुछ सदस्य उन्हें घर से निकलने पर मजबूर कर रहे थे, जिससे विवाद और गहरा गया.
रोहिणी आचार्य विवाद पर अप्सरा मिश्रा ने हरासमेंट को गंभीर मामला बताया, महिला आयोग ने कार्रवाई की चेतावनी दी. तेजस्वी यादव भी चर्चा में.
महिला आयोग की चेतावनी
अप्सरा मिश्रा ने साफ कहा कि अगर आने वाले समय में रोहिणी औपचारिक शिकायत दाखिल करती हैं तो महिला आयोग तुरंत जांच शुरू करेगा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि आयोग को लगे कि मामला बढ़ चुका है और उत्पीड़न का स्तर गंभीर है तो आयोग खुद संज्ञान लेने से पीछे नहीं हटेगा. यह बयान बताता है कि आयोग लालू परिवार के मुद्दे को महज घरेलू विवाद कहकर छोड़ने के मूड में नहीं है.
परिवारिक तनाव का असर
रोहिणी आचार्य के आरोपों ने जहां परिवार के भीतर की खाई को उजागर किया है, वहीं महागठबंधन की राजनीति पर भी इसका असर दिख सकता है. बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद तेजस्वी यादव पहले से राजनीतिक दबाव में हैं और परिवारिक विवाद के खुलकर सामने आने से उनकी राजनीतिक छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं.
रोहिणी आचार्य के आरोपों को महिला आयोग ने गंभीर माना, लालू परिवार के विवाद पर ले सकता है एक्शन
रोहिणी आचार्य के हालिया आरोपों ने न सिर्फ लालू परिवार के भीतर बढ़ते तनाव को सार्वजनिक किया है, बल्कि अब यह मामला बिहार राज्य महिला आयोग की निगाह में भी आ गया है. महिला आयोग ने इसे उत्पीड़न बताते हुए कहा है आयोग कार्रवाई को तैयार है. रोहिणी आचार्य के आरोपों को महिला आयोग ने […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







