बिहार चुनाव में RJD की हार के बाद लालू परिवार का आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गया है। तेज प्रताप यादव अपनी बहन रोहिणी आचार्य के समर्थन में उतरे हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बिहार सरकार से लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के ‘मानसिक उत्पीड़न’ की आशंका की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
मेरे माता-पिता के साथ मानसिक उत्पीड़न.. तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से दखल की मांग
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बाद से लालू यादव के परिवार में शुरू हुआ विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अब केंद्र और बिहार सरकार से दखल की मांग की है। रोहिणी आचार्य के समर्थन में सामने आते हुए, तेज प्रताप ने आशंका जताई है कि उनके माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के साथ किसी तरह का ‘मानसिक उत्पीड़न’ हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की गंभीरता से जांच कराने का आग्रह किया है। इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में एक नया उबाल ला दिया है।
तेज प्रताप के निशाने पर राबड़ी आवास के ‘जयचंद’!
तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को अपनी बहन रोहिणी आचार्य का खुलकर पक्ष लिया। रोहिणी आचार्य ने राबड़ी आवास में बदसलूकी और राजनीति छोड़ने की बात कही थी। रोहिणी के इस आरोप के बाद तेज प्रताप ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव और रमीज खान को पारिवारिक संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वो इन सभी ‘जयचंदों को जमीन में दफन कर देंगे।’ रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पहले इन दोनों नामों का जिक्र किया था।
लालू-राबड़ी के मानसिक उत्पीड़न की जांच की मांग
पारिवारिक विवाद को देखते हुए, तेज प्रताप ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार से अपील की है कि अगर उनके माता-पिता के साथ किसी तरह का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है, तो इसकी स्वतंत्र जांच कराई जाए। अब तक इस मामले पर सियासी बयानबाजी हो रही थी लेकिन तेज प्रताप ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग कर दी है।
NDA को नैतिक समर्थन के साथ बहन रोहिणी को ऑफर
इस दौरान तेज प्रताप ने राजनीतिक गलियारों में एक और नई बहस छेड़ दी। उन्होंने अपनी बहन रोहिणी को अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जन शक्ति जनता दल’ का संरक्षक बनने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को अपना नैतिक समर्थन देने की भी घोषणा की है, जिससे RJD के अंदरूनी कलह ने अब सार्वजनिक रूप से राजनीतिक रूप ले लिया है।
मेरे माता-पिता के साथ मानसिक उत्पीड़न.. तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से की दखल की मांग
बिहार चुनाव में RJD की हार के बाद लालू परिवार का आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गया है। तेज प्रताप यादव अपनी बहन रोहिणी आचार्य के समर्थन में उतरे हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बिहार सरकार से लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के ‘मानसिक उत्पीड़न’ की आशंका की स्वतंत्र जांच कराने […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







