NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 19 नवंबर 2025, 05:27 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ
Photo: UB India News Archive
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ही पटना पहुंचेंगे.
शपथ ग्रहण से एक दिन पहले, यानी बुधवार को सबसे पहले भाजपा और जदयू विधायक दल की अलग-अलग बैठकें होंगी. इसके बाद एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जहां नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना जाएगा. नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार दो उपमुख्यमंत्रियों और करीब 20 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं. इस कैबिनेट में भाजपा, जदयू के अलावा लोजपा (रा), हम और रालोमो के विधायकों को भी जगह मिलेगी. भाजपा मंत्रियों की सूची को अमित शाह अंतिम रूप दे रहे हैं. रालोमो की प्रो. स्नेहलता को मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जो सासाराम से पहली बार विधायक चुनी गई हैं.

एनडीए विधायक दल की बैठक दोपहर 3:30 बजे

एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक आज शाम 3:30 बजे विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में होगी, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी घटक दलों के नेताओं का संक्षिप्त संबोधन होगा. इस बैठक के बाद, एनडीए के सभी पांच घटक दलों के विधायक दल के नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजभवन जाएंगे और राज्यपाल के समक्ष नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे. यह प्रक्रिया मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को राज्यपाल को सौंपे गए उस पत्र के बाद हो रही है, जिसमें उन्होंने 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को भंग करने का आग्रह किया था, जबकि 17वीं बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होना है.

BJP और JDU विधानमंडल दल की बैठक आज

बुधवार को नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी, जिसकी शुरुआत भाजपा और जदयू के विधानमंडल दल के सदस्यों की अलग-अलग बैठकों से होगी. भाजपा विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में शुरू होगी, जिसके लिए सदस्यों को 10:30 बजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है. ठीक उसी समय जदयू विधानमंडल दल के सदस्य भी एक अणे मार्ग पर अपनी बैठक शुरू करेंगे.

आज शाम अमित शाह आएंगे पटना

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज़ हो गई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देर शाम पटना पहुंचेंगे. उनका आगमन रात 8:30 बजे तय है. अमित शाह कल गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

शुभ काल में होगा शपथ ग्रहण, ज्योतिषी ने बताया मुहूर्त

एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शुभ मुहूर्त भी निकली गई है. एनडीए के नेताओं को ज्योतिषियों से जो समय दिया गया है वह गुरुवार (20 नवंबर) को 11:00 बजे से लेकर 11:50 तक है, यानी कि इस दौरान 50 मिनट का शुभ मुहूर्त है जिसमें नीतीश कुमार अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ शपथ लेंगे.

शपथ ग्रहण के बाद 18वीं विधानसभा का होगा गठन

कल 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके तहत सबसे पहले एक प्रोटेम स्पीकर का चयन किया जाएगा. प्रोटेम स्पीकर का मुख्य कार्य नव-निर्वाचित विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाना होगा और इसी क्रम में विधानसभा के नए अध्यक्ष का भी निर्वाचन किया जाएगा. चूंकि विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है, इसलिए उम्मीद है कि नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध होगा.

एनडीए के सभी नेताओं और सीएम के साथ पीएम खुद आएंगे- राज भूषण चौधरी

बिहार में शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी का कहना है, “… एनडीए के सभी नेताओं और सीएम के साथ पीएम खुद आएंगे। जिस तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ है और डबल इंजन सरकार में उन्होंने जो काम किया है, उसके लिए उन्हें बधाई।”

शपथ ग्रहण समारोह के बाद बहुत काम करना है- मैथिली ठाकुर

अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक लोक गायिका मैथिली ठाकुर का कहना है, “मैं पार्टी के आदेश का पालन करूंगी. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह मौका मिला. शपथ ग्रहण समारोह के बाद बहुत काम करना है…”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰