लालू परिवार में विवाद, रोहिणी के समर्थन में आए अरुण भारती, कह दी ये बात

: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें “गंदी किडनी” देने और करोड़ों रुपए लेने के आरोपों पर आलोचकों को खुली बहस की चुनौती दी है. रोहिणी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी के करीबियों (संजय यादव, रमीज) ने उन्हें घर से निकाल दिया. उन्होंने लालू जी के नाम पर जरूरतमंदों को किडनी दान करने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 19 नवंबर 2025, 06:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू परिवार में विवाद, रोहिणी के समर्थन में आए अरुण भारती, कह दी ये बात
Photo: UB India News Archive

: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें “गंदी किडनी” देने और करोड़ों रुपए लेने के आरोपों पर आलोचकों को खुली बहस की चुनौती दी है. रोहिणी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी के करीबियों (संजय यादव, रमीज) ने उन्हें घर से निकाल दिया. उन्होंने लालू जी के नाम पर जरूरतमंदों को किडनी दान करने का आह्वान भी किया.
लालू परिवार में विवाद, रोहिणी के समर्थन में आए अरुण भारती, कह दी ये बात
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन आलोचकों पर कड़ा हमला बोला है, जिन्होंने उन्हें अपने बीमार पिता को “गंदी किडनी” देने का आरोप लगाकर बदनाम किया. चुनाव परिणाम के बाद परिवार और पार्टी से दूरी बनाने की घोषणा कर चुकीं रोहिणी ने मंगलवार को‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया और आलोचकों को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी.
रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया था कि उन्हें “करोड़ों रुपए और पार्टी टिकट” के बदले किडनी देने का आरोप लगाकर गालियां दी गईं. उन्होंने यह भी दावा किया कि तेजस्वी यादव के करीबी लोगों ने उन्हें माता-पिता के घर से निकाल दिया.
एलजेपी सांसद अरुण भारती ने ट्वीट पर लिखा कि ‘बेटी ससुराल में रहेगी या मायके में – यह उसके परिवार का विषय है, किसी दकियानूसी सोच वाले पत्रकार का नहीं. भारत में बेटी का मायके पर अधिकार, संपत्ति पर अधिकार और पैतृक विरासत पर अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है – कोई पत्रकार नहीं. पत्रकारिता का काम राजनीति या अन्य विषयों पर सवाल पूछना है, परिवार की परिभाषा और रिश्तों की मर्यादा तय करना नहीं। इस मामले में रोहिणी आचार्य जी को पूरा समर्थन।
आलोचकों को किडनी दान करने का आह्वान
रोहिणी ने झूठी हमदर्दी दिखाने वालों को लाखों जरूरतमंद मरीजों को लालू जी के नाम पर किडनी दान करने का आह्वान किया. उन्होंने विशेष रूप से “हरियाणवी महापुरुषों, चमचे पत्रकारों” और ट्रोल समर्थकों को निशाने पर लिया. यह ‘हरियाणवी’ टिप्पणी संभवतः राज्यसभा सांसद और तेजस्वी के करीबी सहयोगी संजय यादव पर तंज था. उन्होंने रमीज (तेजस्वी के एक और सहयोगी) का भी उल्लेख किया.
भाजपा नेताओं, जैसे रामकृपाल यादव और रविशंकर प्रसाद ने भी इस घटना को “गलत” और “पीड़ादायक” बताया, हालांकि उन्होंने इसे यादव परिवार का आंतरिक मामला कहा. रोहिणी ने 2022 में अपने पिता को किडनी दान की थी और 2024 में सारण से लोकसभा चुनाव लड़ा था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰