लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लालू प्रसाद यादव के शुभचिंतकों और आलोचकों को खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग लालू जी से हमदर्दी रखते हैं, वे जरूरतमंदों को किडनी दान करके दिखाएं। रोहिणी ने उन्हें भी बहस के लिए बुलाया जो बेटी द्वारा पिता को किडनी देने को गलत बताते हैं।
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन लोगों की कड़ी आलोचना की जिन्होंने उन पर अपने बीमार पिता को ‘गंदी किडनी’ देने का आरोप लगाया था और उन्हें इस मुद्दे पर उनसे खुली बहस की चुनौती दी। रोहिणी आचार्य ने इन लोगों से ‘लालू जी के नाम पर’ जरूरतमंद लाखों मरीजों को अपनी किडनी दान करने का भी आह्वान किया। राजद की चुनावी हार के बाद रोहिणी ने रविवार को आरोप लगाया था कि उन्हें ‘गालियां दी गईं’ और ये कहकर बदनाम किया गया कि उन्होंने अपने पिता को दी गई ‘गंदी किडनी’ के बदले ‘करोड़ों रुपए और पार्टी टिकट’ लिया। उन्होंने ये भी दावा किया कि तेजस्वी यादव के करीबी लोगों ने उन्हें माता-पिता के घर से निकाल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब किडनी देने की बारी आई तो बेटा भाग गया।
एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका…
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़ कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों-करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, उनको अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए। पिता को किडनी देने वाली शादी-शुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटा कर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें।’ इसी पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, ‘जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं , फिर हरियाणवी महापुरुष करे, चाटुकार पत्रकार करें और हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें जो मुझे गाली देते नहीं थकते। एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं?’
‘गंदी किडनी’ देने के आरोप पर बिफरी रोहिणी
सिंगापुर में रह रहीं रोहिणी आचार्य ने कहा कि जो लोग पिता को किडनी देने वाली एक विवाहित बेटी को गलत कहते हैं, उनमें हिम्मत है तो खुले मंच पर उस बेटी से खुली बहस करें। उन्होंने कहा कि जो लोग बेटी की किडनी को गंदी कहते हैं, वे जरूरतमंदों को किडनी दान करने वाले सबसे पहले व्यक्ति बनें। रोहिणी ने पोस्ट में लिखा कि हरियाणवी महापुरुष करें, चमचे पत्रकार करें और वे हरियाणवी भक्त और ट्रोल समर्थक करें, जो मुझे गाली देने से थकते नहीं। हरियाणवी टिप्पणी संभवतः राज्यसभा सांसद संजय यादव पर तंज था, जो तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं। रोहिणी ने पूछा कि जिनका खून एक बोतल खून देने के नाम से सूख जाता है, वे किडनी दान पर प्रवचन देते हैं? रोहिणी आचार्य ने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट की थीं।
रोहिणी ने लालू यादव को डोनेट किया था किडनी
उन्होंने एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वो एक पत्रकार पर चिल्लाती हुई नजर आईं, जिसने उनके बारे में ऐसी टिप्पणी कथित तौर पर की थी। रोहिणी ने अपने पोस्ट में तेजस्वी के एक और करीबी सहयोगी रमीज का भी उल्लेख किया, जो कथित तौर पर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं। कुछ वर्ष पहले रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद को किडनी दान की थी। रोहिणी ने पिछले वर्ष सारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई थीं। वहीं, राजद परिवार में जारी विवाद पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि जो हुआ, गलत हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए था। भाजपा के एक अन्य नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह लालू यादव परिवार के आंतरिक मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन इतना जरूर कहा कि ये बहुत पीड़ादायक है।
‘
जिनका एक बोतल खून देने के नाम पर सूख जाता है खून.. लालू को किडनी देने की बारी आई तो कौन बेटा भाग गया?
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लालू प्रसाद यादव के शुभचिंतकों और आलोचकों को खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग लालू जी से हमदर्दी रखते हैं, वे जरूरतमंदों को किडनी दान करके दिखाएं। रोहिणी ने उन्हें भी बहस के लिए बुलाया जो बेटी द्वारा […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







