बीजेपी में नए चेहरों को मौका, जेडीयू ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव, नीतीश मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण थोड़ी देर में………

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार के गठन की बारी है. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी के कोटे से दो डिप्टी सीएम होंगे. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से नीतीश सरकार में डिप्टी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 20 नवंबर 2025, 04:45 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीजेपी में नए चेहरों को मौका, जेडीयू ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव, नीतीश मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण थोड़ी देर में………
Photo: UB India News Archive

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार के गठन की बारी है. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी के कोटे से दो डिप्टी सीएम होंगे. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. नीतीश कैबिनेट में किस पार्टी के कोटे से कौन-कौन से नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, इस पर भी मोहर लग चुकी है. नीतीश मंत्रिमंडल की संभावित लिस्ट भी सामने आई है.

इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नजर आएंगे ये VVIP

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
  • गृहमंत्री अमित शाह 
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा 
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 
  • यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ 
  • एमपी सीएम मोहन यादव 
  • ओडिशा के सीएम मोहन मांझी 
  • राजस्‍थान के सीएम भजनलाल शर्मा 
  • गोवा के सीएम प्रमोद सावंत 
  • महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस 
  • दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता
  • असम के सीएम हेमंत‍ बिस्‍वा सरमा 
  • उत्तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी
  • आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
  • त्रिपुरा के सीएम  माणिक साहा

लेसी सिंह, जमा खान समेत जेडीयू कोटे से मंत्री बनेंगे ये नाम

नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार में जेडीयू कोटे से सीएम के अलावा सात मंत्री शपथ लेंगे. जेडीयू कोटे से मंत्री बनने जा रहे नेताओं के नाम सामने आ गए हैं. इनमें विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी और लेसी सिंह के साथ ही जमा खान के नाम भी शामिल हैं. पूरी लिस्ट…

1- विजय कुमार चौधरी

2- श्रवण कुमार

3- विजेंद्र यादव

4- अशोक चौधरी

5- लेसी सिंह

6- जमा खान

7- मदन सहनी

बीजेपी ने मंत्री पद के लिए फाइनल किए नाम, पूरी लिस्ट

नीतीश सरकार में शामिल होने जा रहे मंत्रियों के नाम बीजेपी ने फाइनल कर दिए हैं. बीजेपी कोटे से मंत्री बनने जा रहे नेताओं की लिस्ट में सबसे पहले दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नाम हैं. पढ़िए पूरी लिस्ट…

1- सम्राट चौधरी – डिप्टी सीएम

2- विजय कुमार सिन्हा – डिप्टी सीएम

3- मंगल पांडेय

4- डॉक्टर दिलीप जायसवाल

5- नितिन नबीन

6-  रामकृपाल यादव

7- संजय सिंह ‘टाइगर’

8- अरुण शंकर प्रसाद

9- सुरेंद्र मेहता

10- नारायण प्रसाद

11- रमा निषाद

12- लखेंद्र पासवान

13- श्रेयसी सिंह

14- डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी (एमएलसी)

उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र बनेंगे मंत्री

नीतीश सरकार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से दीपक प्रकाश मंत्री बनेंगे. पहले कुशवाहा की पार्टी से उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा का नाम मंत्री पद के लिए चल रहा था. उपेंद्र कुशवाहा को सीट शेयरिंग के समय बीजेपी ने एक एमएलसी सीट देने का वादा किया था. उपेंद्र कुशवाहा़ ने अब अपने पुत्र दीपक प्रकाश की एमएलसी बर्थ कन्फर्म करने के लिए पत्नी की जगह उनका नाम आगे कर दिया है.

मांझी की पार्टी से संतोष सुमन, RLM से स्नेहलता बनेंगी मंत्री

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यलर) से केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के कोटे से पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा मंत्री पद की शपथ लेंगी.

एलजेपी से मंत्री बनेंगे राजू तिवारी

नीतीश कुमार की कैबिनेट में चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी शामिल होगी. पार्टी के कोटे से प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰