नीतीश सरकार की नई टीम तैयार, भाजपा ने सबसे अधिक 6 नए चेहरों पर खेला दांव………

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. 74 साल के नीतीश कुमार पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उनकी सरकार सिर्फ आठ दिन में गिर गई थी. इसके बाद वे 2005 में फिर मुख्यमंत्री […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025, 05:15 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश सरकार की नई टीम तैयार, भाजपा ने सबसे अधिक 6 नए चेहरों पर खेला दांव………
Photo: UB India News Archive
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. 74 साल के नीतीश कुमार पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उनकी सरकार सिर्फ आठ दिन में गिर गई थी. इसके बाद वे 2005 में फिर मुख्यमंत्री बने और 2014 तक लगातार सत्ता में रहे. 2014 लोकसभा चुनाव में जेडीयू के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया, लेकिन कुछ समय बाद वे फिर से मुख्यमंत्री बन गए.
अब बात करते हैं उनकी नई कैबिनेट की. इस बार कैबिनेट में कई पुराने और कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं. कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक बार फिर से उप मुख्यमंत्री होंगे. कैबिनेट में कुल तीन महिलाओं को जगह दी गई है. ये हैं- लेशी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह. इसके अलावा एलजेपी (रामविलास) के 2 मंत्री, हम (HAM) का 1 मंत्री और आरएलएम का 1 मंत्री भी कैबिनेट में शामिल किया गया है.
भाजपा से आए नए चेहरे चुनावी सफलता और संगठन में पकड़ के दम पर आगे बढ़े, जबकि जदयू और लोजपा-रामविलास ने अपने जातीय आधार को कैबिनेट में मजबूती दी है।

राम कृपाल यादव: पाटलिपुत्र से मंत्री पद तक यादव राजनीति को बड़ा संदेश

राम कृपाल यादव की कैबिनेट में एंट्री RJD को पारंपरिक यादव वोट बैंक पर NDA की सेंधमारी मानी जा रही है। पटना के गोरिया टोली के रहने वाले रामकृपाल यादव पहली बार नीतीश सरकार में मंत्री बने हैं।

स्टूडेंट लाइफ में पॉलिटिकल करियर की शुरुआत उन्होंने पटना के AN कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष चुनाव जीतकर की। फिर मगध यूनिवर्सिटी के सीनेट मेम्बर बने।

इसके बाद पटना नगर निगम का चुनाव लड़े और वार्ड पार्षद, दो बार पटना के डिप्टी मेयर रहे। एक समय रामकृपाल यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के हनुमान कहे जाते थे। राजद में रहते हुए दो बार MLC बने। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष भी बनाए गए।

साल 2014 में राजद छोड़ बीजेपी में आए और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से सांसद बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में पहली बार केंद्रीय मंत्री बने।

अब तक रामकृपाल यादव 5 बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव वो लालू की बेटी डॉ. मीसा भारती से हार गए थे।

इस बार बीजेपी की टिकट पर फिर दानापुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़े और राजद के रीतलाल यादव को 29 हजार वोटों से हराकर जीते। अब बिहार की नई NDA सरकार में मंत्री बने हैं।

श्रेयसी सिंह: खेल से राजनीति तक, महिला नेतृत्व का नया चेहरा

लगातार दूसरी बार विधानसभा का चुनाव जीतने वाली श्रेयसी सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग खिलाड़ी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। पिता जदयू से जुड़े थे।

मां भी पूर्व सांसद हैं। राजनीति में इनकी एंट्री पहले से ही आकर्षण का केंद्र थी, लेकिन इस विधानसभा चुनाव की जीत ने उन्हें युवा और महिला नेतृत्व का मजबूत चेहरा बना दिया।

श्रेयसी सिंह ने जमुई सीट से RJD प्रत्याशी को 54,000 वोटों से हराकर जीत दर्ज किया है। श्रेयसी की साफ-सुथरी छवि, खेल उपलब्धियों और महिला मतदाताओं में लोकप्रियता ने उन्हें जीत दिलाई।

अब श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाकर NDA ने महिला वर्ग को बड़ा संदेश भेजा है। वो महिला विकास, खेल, युवा मामलों या पर्यटन जैसे विभागों में प्रभावी कार्य कर सकती हैं।

लखेंद्र रौशन पासवान: BJP का नया युवा OBC-पासवान चेहरा

लखेंद्र रौशन पासवान ने बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज कर भाजपा में उभरते हुए नेता के रूप में अपनी जगह बनाई है। पासवान समाज में भाजपा की पैठ बढ़ाने की रणनीति का वह सेंटर प्वाइंट बनेंगे।

उनकी छवि जमीनी नेता की रही है। पंचायत, जिला परिषद और युवा मोर्चा स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ है।

लखेंद्र की पहुंच पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं तक है, जिससे वे प्रशासन और संगठन के बीच एक मजबूत पुल बन सकते हैं। वे ग्रामीण विकास, खाद्य आपूर्ति, श्रम या युवा विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

रमा निषाद: निषाद समाज की नई आवाज

मुजफ्फरपुर जिले के औराई सीट से चुनाव जीतने वाली रमा निषाद दो बार के सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं। वार्ड पार्षद से लेकर विधायक बनने का सफर वो तय कर चुकी हैं। वह भाजपा के निषाद-मछुआरा समाज की सबसे प्रमुख महिला चेहरा बनकर उभरी हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत दर्ज कर रमा निषाद ने अपने क्षेत्र और संगठन में मजबूत चेहरा बनकर उभरीं हैं। उनकी इस जीत ने क्षेत्र में महिला-OBC वोटों का नया समीकरण तैयार कर दिया है। बिहार में निषाद समुदाय की करीब 5.5 प्रतिशत की आबादी है।

इस जाति को पहले राजद-कांग्रेस का वोट माना जाता था। रमा निषाद की सामाजिक सक्रियता, SHG समूहों से जुड़ाव और नदी–मछुआरा विवादों में हस्तक्षेप ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। वे मत्स्य विभाग, महिला विकास या परिवहन में प्रभावी मंत्री साबित हो सकती हैं।

अरुण शंकर प्रसाद: BJP का सबसे भरोसेमंद प्रशासनिक चेहरा

अरुण शंकर प्रसाद भाजपा के ऐसे नेताओं में शामिल हैं, जिनकी पकड़ शहरी, उच्च जाति और मध्यम वर्ग के वोटर पर है। उनका संगठन में सालों का अनुभव, वार्ड स्तर की राजनीति और भाजपा के भीतर उनकी मजबूत स्वीकार्यता ने उन्हें कैबिनेट का स्थिर चेहरा बनाया है। 2025 में अपने क्षेत्र में रिकॉर्ड जीत दर्ज करना उनके जनाधार का संकेत है।

भाजपा–जदयू तालमेल में अरुण शंकर प्रसाद वह नेता हैं, जिन पर दोनों दल भरोसा कर सकती है। प्रशासनिक अनुभव के कारण उन्हें वित्त, नगर विकास, गृह या उद्योग विभाग में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

संजय सिंह टाइगर: जमीनी कार्यकर्ता से मंत्री तक का सफर

संजय सिंह टाइगर भाजपा का वह चेहरा हैं, जिन्हें संगठन ने धीरे-धीरे तैयार किया है। भोजपुर जिले के आरा सीट से उन्होंने 30,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। इस बड़ी जीत ने उन्हें मजबूत जनाधार वाले नेता के रूप में स्थापित किया।

संजय टाइगर की छवि आक्रामक कैंपेनर और सुलभ नेता की है, जो ग्रामीण और बुजुर्ग मतदाताओं में उन्हें लोकप्रिय बनाती है। भाजपा संजय टाइगर को नए दौर के राजपूत–युवा नेता के रूप में तैयार कर रही है।

संजय कुमार सिंह: बुरे वक्त में भी चिराग के साथ रहने का मिला फल

राजपूत जाति से आने वाले संजय कुमार सिंह लंबे वक्त से लोजपा से जुड़े हुए हैं। जब लोजपा दो भागों में बंटी और चिराग पासवान का बुरा दौर आया, तब संजय उनके साथ खड़े थे। 2020 के बाद इस विधानसभा चुनाव में भी चिराग ने महुआ सीट के लिए संजय कुमार सिंह पर भरोसा जताया और वे इस बार भरोसे पर खड़े उतरे।

राजद के उम्मीदवार मुकेश रौशन और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को हराकर संजय ने बड़ी जीत दर्ज की। लोजपा-आर का वोट बैंक लगभग 6–7% का प्रभावी आधार है। संजय जैसे नेताओं के शामिल होने से यह आधार और मजबूत होता है।

चिराग पासवान ने उन्हें मंत्री बनवाकर अपने संगठन में “जमीन से जुड़े नेताओं को महत्व देने” का संदेश दिया।

संजय कुमार रोजगार, पिछड़ा वर्ग कल्याण या सामाजिक न्याय विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

संजय पासवान: पासवान कोटे से मंत्री बने

संजय पासवान NDA में पासवान और दलित राजनीति के मजबूत चेहरे के रूप में उभरे हैं। उनका परिवार रामविलास पासवान की राजनीतिक परंपरा से जुड़ा रहा है। इसी वजह से उन्हें पार्टी के अंदर गहरी पहुंच मिली है।

बखरी सीट पर क्षेत्रीय प्रभाव के कारण पासवान समाज की मजबूत मौजूदगी दिखी।

चिराग पासवान चाहते हैं कि पार्टी में सिर्फ परिवार नहीं, बल्कि नेतृत्व के कई चेहरे उभरें। संजय पासवान उसी रणनीति का हिस्सा हैं। संगठन से सीधा जुड़ाव और युवाओं के बीच सक्रियता उन्हें भाजपा और जदयू के लिए भी स्वीकार्य बनाती है। वे सामाजिक न्याय, ग्रामीण विकास या सहकारिता विभाग में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

दीपक प्रकाश: कुशवाहा की राजनीति के नए वारिस

दीपक प्रकाश पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। फिलहाल ये किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। लेकिन आज दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली है, जिससे साफ है कि आगे चलकर वह बिहार विधान परिषद के मेम्बर बनेंगे।

दीपक को मंत्री बनाए जाने का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यह है कि जदयू समेत पूरी NDA कुशवाहा समाज में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। दीपक की पहचान उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा की सामाजिक-राजनीतिक पकड़ से जुड़ी है। यह परिवार बिहार के शैक्षणिक, पिछड़ा वर्ग और खासकर शाहबाद क्षेत्र में प्रभावशाली माना जाता है।

दीपक ने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन संगठनात्मक पकड़ और समुदाय में नेटवर्क के कारण वे लॉजिकली कैबिनेट एंट्री माने जाते हैं। उनकी मां स्नेहलता कुशवाहा भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़कर इस बार विधायक बनी हैं। इस वजह से परिवार की राजनीतिक पहुंच लगातार बढ़ रही है।

बिहार में कुशवाहा समाज की आबादी करीब 4.21 प्रतिशत है, जो हर चुनाव का निर्णायक ब्लॉक माना जाता है। दीपक प्रकाश कैबिनेट में शिक्षा, कृषि या ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट
  1. सम्राट चौधरी (BJP)
  2. विजय कुमार सिन्हा (BJP)
  3. विजय कुमार चौधरी (JDU)
  4. बिजेन्द्र प्रसाद यादव (JDU)
  5. श्रवण कुमार (JDU)
  6. मंगल पांडेय (BJP)
  7. डॉ0 दिलीप कुमार जायसवाल (BJP)
  8. अशोक चौधरी (JDU)
  9. लेशी सिंह (JDU)
  10. मदन सहनी (JDU)
  11. नितिन नवीन (BJP)
  12. राम कृपाल यादव (BJP)
  13. संतोष कुमार सुमन (हम)
  14. सुनील कुमार (JDU)
  15. मो0 जमा खान (JDU)
  16. संजय सिंह टाइगर (BJP)
  17. अरुण शंकर प्रसाद (BJP)
  18. सुरेन्द्र मेहता (BJP)
  19. नारायण प्रसाद (BJP)
  20. रमा निषाद (BJP)
  21. लखेंद्र कुमार चौहान (BJP)
  22. सुश्री श्रेयसी सिंह (BJP)
  23. प्रमोद कुमार (BJP)
  24. संजय कुमार (एलजेपी आर)
  25. संजय कुमार सिंह (एलजेपी आर)
  26. दीपक प्रकाश (आरएलम)

बिहार में बृहस्पतिवार को नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ नयी मंत्रिपरिषद में सबसे ज्यादा चर्चा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक कुशवाहा की हुई, जो बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए हैं. दीपक ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन सीट बंटवारे के दौरान हुए समझौतों के तहत उन्हें विधान परिषद कोटे से मंत्री बनाया गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰