नीतीश सरकार के मंत्रियों की स्कैनिंग : कौन कितना माहिर और किस काम आएगा

सुनामी की लहर पर लाती हुई बिहार की जनता ने एनडीए को 200 पार सीटों का सेहरा बांधा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न केवल जनमत का सम्मान किया बल्कि उचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की। इस प्रतिनिधित्व में इस बात का ख्याल रखा गया कि जिसकी जितनी भागीदारी उनकी उतनी हिस्सेदारी। देखिए मंत्रिपरिषद बनाने में किस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025, 07:24 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश सरकार के मंत्रियों की स्कैनिंग : कौन कितना माहिर और किस काम आएगा
Photo: UB India News Archive

सुनामी की लहर पर लाती हुई बिहार की जनता ने एनडीए को 200 पार सीटों का सेहरा बांधा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न केवल जनमत का सम्मान किया बल्कि उचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की। इस प्रतिनिधित्व में इस बात का ख्याल रखा गया कि जिसकी जितनी भागीदारी उनकी उतनी हिस्सेदारी। देखिए मंत्रिपरिषद बनाने में किस कदर हिस्सेदारी को सही आधार देने की कोशिश की। मंत्रिमंडल इस बात का गवाही भी दे रहा है।

तीन महिलाएं बनीं मंत्री

पहले ही टर्म में तीन महिलाओं को मंत्री देने के पीछे स्पष्ट संदेश है। जिस आधी आबादी के बल पर , पिछले 20 वर्षों से नीतीश सरकार चला रहे हैं उसे भरपूर प्रतिनिधित्व देना जरूरी भी था। यही वजह भी है कि जदयू से लेशी सिंह, भाजपा से रमा निषाद और श्रेयशी सिंह को मंत्री पद दे कर सम्मान प्रकट किया गया। यह संख्या चार होती, अगर अंतिम समय में स्नेहलता अपना इरादा बदल कर अपने पुत्र को मंत्री न बनातीं।

राजपूत जाति से चार मंत्री

एनडीए सरकार में राजपूत जाति से चार मंत्री बनाए गए हैं। उसकी वजह यह है कि एनडीए में जीते 33 विधायक इसी जाति से हैं। यही कारण है कि संजय टाइगर, श्रेयसी सिंह, लेशी सिंह और लोजपा से संजय सिंह को मंत्री बनाया।

दलित समाज से चार मंत्री

वहीं दलित समाज से चार मंत्री बनाए गए तो इसकी वजह दलित के 34 विधायकों का जीत कर आना रहा। इस कारण एनडीए सरकार में जदयू से अशोक चौधरी, भाजपा से लखींद्र पासवान, हम से संतोष सुमन और लोजपा आर से संजय कुमार को मंत्री बनाया गया। वैसे भी दलित की आबादी 18.6 प्रतिशत है। इस लिहाज से भी यह संख्या उनके आबादी के हिसाब से सही है।

बीजेपी में पहली बार मंत्री बने चेहरों के बारे में भी जानिए

भाजपा ही नहीं बिहार की तमाम पार्टियां दो पीढ़ियों के बीच की राजनीति कर रही हैं। बीजेपी में अनुभवी नेताओं का एक ऐसा ग्रुप है जो आगे की सक्रिय राजनीति नहीं कर सकते। बीजेपी में युवातुर्क नेता का एक वर्ग है जिनमें संगठन चलाने के गुर तो हैं पर सत्ता का नहीं। इसलिए अनुभवी मंत्री के साथ युवा मंत्री की फौज बीजेपी तैयार कर रही है। यह उम्र के ट्रांजिशन फेज को पाटने के लिए जरूरी हैं। यही वजह भी है बीजेपी ने श्रेयसी सिंह, संजय टाइगर, प्रमोद चंद्रवंशी, रमा निषाद और लखींद्र पासवान को मंत्री बनाया है।

एनडीए ने बहुत कुछ साधा

एनडीए ने तीन महिला की मंत्री बना कर आधी आबादी को साधा।राजपूत से चार, भूमिहार से दो, कायस्थ और ब्राह्मण से एक एक मंत्री देकर सवर्णों को भी ये जताने की कोशिश की कि जीत में सबका बराबर योगदान है। वहीं रमा निषाद और मदन सहनी को मंत्रिमंडल में शामिल कर VIP के मुकेश सहनी को भी एक मैसेज देने की कोशिश की गई। यानी NDA ने ये जता दिया कि वो VIP की पॉलिटिक्स पंक्चर करने की तैयारी में है।

तारीख- 20 नवंबर, जगह- पटना का गांधी मैदान

रिकार्ड 10वीं बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी थी। मंच पर PM मोदी से लेकर 12 राज्यों के मुख्यमंत्री थे। नीतीश कुमार के बाद 5-5 की संख्या में मंत्री शपथ ले रहे थे। इस बीच जींस और शर्ट पहने एक युवक मंच पर चढ़ा और पद व गोपनीयता की शपथ लेने लगा। इस अनजान चेहरे पर कैमरे से लेकर लोगों तक की नजरें ठहर गई।

चूंकि यह युवक ना विधायक है और ना विधान परिषद। इसका नाम दीपक प्रकाश है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे। शपथ के बाद पत्रकारों ने जब सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- ‘मुझे मंत्री क्यों बनाया गया ये पापा से पूछिए।’

अब इस तस्वीर से 35 दिन पहले चलिए… तारीख 15 अक्टूबर

बिहार भाजपा के X हैंडल से एक प्रेस नोट जारी हुआ। इसमें लिखा था- ‘उपेंद्र कुशवाहा जी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से विस्तार से चर्चा हुई है। RLM विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। इसके अलावा विधान परिषद में 1 सीट भाजपा अपने हिस्से से देगी।’

भाजपा के इस पोस्ट को उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी को दूर करने के प्रयास के तौर पर देखा गया। दरअसल, कुशवाहा सीट कम मिलने से नाराज बताए जा रहे थे।

…तो क्या उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर दबाव बनाने के लिए बेटे को मंत्री बनाया। भाजपा ने उनकी बात क्यों मानी। कुशवाहा के बेटे के मंत्री बनने की इनसाइट स्टोरी जानिए, स्पेशल रिपोर्ट में…।

बेटे को मंत्री बनाकर कुशवाहा ने चला MLC सीट वाला दांव

कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट दीपक प्रकाश फिलहाल किसी सदन (विधानसभा/विधान परिषद) के सदस्य नहीं हैं। अब मंत्री बने हैं तो उन्हें 6 महीने के अंदर किसी सदन का सदस्य बनना होगा, वरना मंत्री पद छोड़ना होगा।

सीनियर जर्नलिस्ट कुमार प्रबोध कहते हैं, ‘सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय विधायक बन गए हैं। पहले वह विधान परिषद के सदस्य थे। अब भाजपा कोटे से उनकी सीट खाली होगी। NDA की 243 में से 202 सीटों पर जीत से कुशवाहा को डर होगा कि कहीं भाजपा MLC पद से मुकर ना जाए। इसलिए उन्होंने बेटे को मंत्री बनाकर दांव चल दिया है।’

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने नीतीश कुमार की नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने नीतीश कुमार की नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

नीतीश को कुशवाहा के बेटे पर एतराज नहीं

‘उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे को विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहते थे। वह तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन सीट शेयरिंग में उन्हें सीट नहीं मिली। इस पर कुशवाहा नाराज हो गए। तब भाजपा ने आगे एडजस्ट करने का आश्वासन दिया था।’

सीट बंटवारे से नाराज थे कुशवाहा…

  • सीट बंटवारे के ऐलान के बाद 13 और 14 अक्टूबर को उपेंद्र कुशवाहा के नाराज होने की खबरें आईं। उन्होंने बयान भी दिया- NDA में कुछ भी ठीक नहीं है। 14 अक्टूबर की रात भाजपा नेता नित्यानंद राय उनको मनाने घर गए।
  • 15 अक्टूबर की सुबह नित्यानंद राय कुशवाहा को पटना से लेकर दिल्ली गए। वहां कुशवाहा और अमित शाह में बात हुई। उसके बाद वह लौट आए और बोले- सब बातें हो गई हैं। हमलोग एकजुट हैं। मतलब कि कुशवाहा भी मान गए।

कुशवाहा की बात भाजपा ने इसलिए मानी…

उपेंद्र कुशवाहा कोइरी समाज से आते हैं। बिहार में कोइरी समाज की आबादी 4.2% है। इनका मगध, शाहाबाद, सीवान, भागलपुर-बांका, पूर्णिया, बेतिया-मोतिहारी एरिया की 40 से 45 सीटों पर प्रभाव है।

  • 2025 में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 सीटों पर चुनाव लड़ी, जिसमें से 4 सीटें जीती है। उनके NDA में आने से भाजपा-JDU को काफी फायदा हुआ है।
  • 2020 में जिस मगध की 47 सीटों में से सिर्फ 18 सीटें NDA जीता था। 2025 में उसका आंकड़ा 40 सीट तक पहुंच गया है। मतलब 2020 से 22 ज्यादा।
  • वहीं, 2020 में शाहाबाद में सिर्फ 2 सीट जीतने वाला NDA 2025 में 19 सीट पर पहुंच गया है। मतलब 17 ज्यादा।
  • कुशवाहा का असर सीवान और समस्तीपुर जिले की सीटों पर भी दिख रहा है। सीवान में 8 में से 7 सीटें और समस्तीपुर की 10 में से 7 सीटों पर NDA जीता है। जो 2020 से 7 सीटें ज्यादा है।

नीतीश कैबिनेट में सिर्फ कुशवाहा का ही बेटा नहीं, ऐसे 9 हैं

नीतीश कुमार की 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में सिर्फ कुशवाहा के बेटा ही मंत्री नहीं बने हैं। इनके साथ-साथ 9 ऐसे मंत्री हैं, जिनका संबंध राजनीतिक घराने से है। जीतन राम मांझी को ही ले लीजिए। अपने मोदी सरकार में मंत्री हैं। बेटा नीतीश सरकार में मंत्री बना है। बहू और समधन भी विधायक बनीं हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰