क्या बिहार में JDU को ‘नंबर वन’ पार्टी बनेगी !

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल गया. नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए ने सरकार भी बना ली. कैबिनेट की पहली बैठक के फैसलों से यह बात साफ हो गई है कि चुनाव के दौरान एनडीए के नेताओं ने जो वादे किए, अब उन पर अमल होंगे. अगले 5 साल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 नवंबर 2025, 06:29 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या बिहार में JDU को ‘नंबर वन’ पार्टी बनेगी !
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल गया. नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए ने सरकार भी बना ली. कैबिनेट की पहली बैठक के फैसलों से यह बात साफ हो गई है कि चुनाव के दौरान एनडीए के नेताओं ने जो वादे किए, अब उन पर अमल होंगे. अगले 5 साल तक एनडीए को अपने वादे पूरे करने होंगे. बहरहाल, चुनावी सफलता के बाद अब एक और योजना पर एनडीए में जबरदस्त मंथन चल रहा है. अभी तक भाजपा पर आरोप लगते रहे हैं कि वह ऑपरेशन लोटस के जरिए विपक्ष को खत्म करने की योजना पर काम करती है. पर, इस बार यह काम एनडीए के प्रमुख घटक दल जेडीयू की ओर से हो सकता है.
विपक्ष पर ‘तीर’ चलाने की आहट सुनाई पड़ने लगी है. इसकी जद में कौन-कौन दल आएंगे, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि जेडीयू के निशाने पर कांग्रेस और एआईएमआईएम के विधायक हैं.

कांग्रेस के 6 और AIMIM के 5 पर नजर

इस बार बिहार में कांग्रेस के 6 विधायक चुने गए हैं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के 5 विधायक निर्वाचित हुए हैं. पिछली बार भी AIMIM के 5 विधायक चुने गए थे, जिनमें अमौर क्षेत्र से निर्वाचित अख्तरुल ईमान को छोड़कर 4 को आरजेडी ने अपने पाले में कर लिया था. जिन विधायकों ने अपनी निष्ठा बदल कर आरजेडी ज्वाइन किया, उनमें मोहम्मद मुर्शेद आलम (जोकीहाट), मोहम्मद सरवर आलम (कोचधामन), तौसीफ आलम (बहादुरगंज) और गुलाम सरवर (बैसी निर्वाचन क्षेत्र) शामिल थे.
नीतीश कुमार के फिर से सीएम बनने के बाद AIMIM विधायकों के टूटने का खतरा अधिक है. इसलिए कि महागठबंधन की करारी हार के बाद ओवैसी के विधायकों के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है. चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में जिस तरह सिर फुटौवल शुरू हो गया है, उससे उसके 6 विधायकों पर भी पाला बदलने का खतरा मंडरा रहा है.

मंडिमंडल में जेडीयू ने 6 सीटें खाली रखीं

विपक्षी दलों में टूट की आशंका इसलिए अधिक है कि जेडीयू ने अपने कोटे के मंत्रियों के 6 पद अभी खाली रखे हैं. बिहार में 36 मंत्री पद हैं. इनमें अभी तक सीएम समेत 27 मंत्रियों ने शपथ ली है. शपथ लेने वाले मंत्रियों में 2 उपमुख्यंत्री समेत भाजपा कोटे के 14 मंत्री हैं. जेडीयू कोटे से सिर्फ 8 मंत्रियों ने शपथ ली है. यानी भाजपा के बराबर संख्या को आधार मानें तो जेडीयू के कोटे से और 6 मंत्री बनाए जा सकते हैं.
ये पद जेडीयू ने क्यों खाली छोड़े हैं, इसमें ही विपक्ष में टूट के सूत्र छिपे नजर आ रहे हैं. पिछले चुनाव (2020) की 43 सीटों के मुकाबले इस बार जेडीयू के 85 विधायक चुने गए हैं. भाजपा 89 विधायकों के साथ अव्वल दर्जे की पार्टी बन गई है. नीतीश कुमार की कोशिश होगी कि किसी तरह अपने विधायकों की संख्या बढ़ाएं, ताकि जेडीयू को नंबर वन पार्टी बनाने का उनका सपना पूरा हो सके. नीतीश कुमार लंबे समय तक एनडीए में बड़े भाई रहे हैं. 2020 में यह सिलसिला रुक गया. चिराग पासवान के अलग चुनाव लड़ने से जेडीयू को 2020 में तकरीबन 3 दर्जन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था.

पहले भी कांग्रेस को तोड़ा है नीतीश ने

कांग्रेस के विधायक अगर टूटते हैं तो यह पहली बार नहीं होगा. इससे पहले भी कांग्रेस टूटती रही है. नीतीश कुमार 2017 में जब महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में लौट आए थे, उसके साल भर बाद 2018 में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक चौधरी के साथ कांग्रेस के कई नेता जेडीयू में शामिल हो गए थे. अशोक चौधरी ने 1 मार्च 2018 को कांग्रेस छोड़कर जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. उनके साथ कांग्रेस के 3 अन्य एमएलसी भी जेडीयू में शामिल हुए थे.
जेडीयू में आने के कुछ समय बाद ही अशोक चौधरी को नीतीश ने कैबिनेट मंत्री बना दिया था. अशोक चौधरी के साथ जेडीयू ज्वाइन करने वालों में 3 अन्य एमएलसी थे- दिलीप कुमार चौधरी, तनवीर अख्तर और रामचंद्र भारती. अशोक चौधरी ने अन्य 3 एमएलसी के अलावा कांग्रेस के 13 दूसरे नेताओं को भी जेडीयू से जोड़ा था. इस तरह झटके में कांग्रेस के 17 नेता जेडीयू का हिस्सा बन गए थे.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰