किसी बेटी के साथ ऐसा न हो, जो रोहिणी आचार्या के साथ हुआ…

पटना. बिहार के अलीनगर विधानसभा से चुनकर आई नवनिर्वाचित विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार रुबीका लियाकत से खास बातचीत में राजनीति में अपनी नई भूमिका, चुनावी सफर, जनता का प्यार, ट्रोलिंग और भविष्य की प्राथमिकताओं पर बेबाकी से बात की. बिहार चुनाव में जीत पर मैथिली ने कहा कि उनकी विजय जनता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 27 नवंबर 2025, 10:38 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
किसी बेटी के साथ ऐसा न हो, जो रोहिणी आचार्या के साथ हुआ…
Photo: UB India News Archive

पटना. बिहार के अलीनगर विधानसभा से चुनकर आई नवनिर्वाचित विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार रुबीका लियाकत से खास बातचीत में राजनीति में अपनी नई भूमिका, चुनावी सफर, जनता का प्यार, ट्रोलिंग और भविष्य की प्राथमिकताओं पर बेबाकी से बात की. बिहार चुनाव में जीत पर मैथिली ने कहा कि उनकी विजय जनता के आशीर्वाद का परिणाम है. उन्होंने बताया कि जीत के बाद जब वे अपनी मां के पास पहुंचीं, तो भावुक होकर रो पड़ीं.
उन्होंने कहा- “मेरे भीतर कभी हार का डर था ही नहीं. जनता के प्यार ने मुझे जीतने का भरोसा दिया था.”रोहिणी आचार्या मामले को लेकर मैथिली ने कहा कि “किसी बेटी के साथ ऐसा होना गलत है.
मैथिली ठाकुर ने रूबिका लियाकत के साथ खास बातचीत में कहा कि कई लोगों ने उन्हें राजनीति में न आने की सलाह दी थी, लेकिन जब वे जनता के बीच गईं, उनकी समस्याएँ सुनीं, तो लगा कि समाज सेवा करना उनकी जिम्मेदारी है. अलीनगर का नाम बदलकर सीतानगर करने की अपनी घोषणा पर उन्होंने कहा कि यह जनता की भावना से जुड़ा फैसला है और इसके साथ ही कई और विकासात्मक वादे भी किए गए हैं. ट्रोलिंग को लेकर मैथिली ने बड़ी सहजता से कहा- “शुरुआत में बुरा लगता था, लेकिन अब समझ आ गया है कि जब प्रधानमंत्री मोदी जी और नीतीश कुमार जी तक को लोग गाली दे सकते हैं, तो मेरी क्या बिसात.”
कैंपेन में पिता को आने से मना किया: मैथिली ठाकुर
मैथिली ठाकुर ने खुलासा किया कि चुनाव में उन्होंने अपने पिता को अभियान से दूर रहने को कहा. उन्होंने कहा- “मुझे नहीं चाहिए था कि लोग सोचें कि मुझसे जो चाहें करा सकते हैं. डेढ़ महीने तक मैंने कई लोगों को डांटा भी, ताकि लोग मेरी कमजोरी न समझें.”अपने पिता की भूमिका पर उन्होंने कहा कि वे हस्तक्षेप नहीं करते, सिर्फ इतना कहते हैं. “मैं खड़ा हूं, तुम अपने काम पर ध्यान दो.”
संगीत और राजनीति दोनों साथ चलेगा: मैथिली
फुलटाइम या पार्टटाइम नेता होने के सवाल पर मैथिली ने कहा कि उन्होंने गायिकी नहीं छोड़ी है. “रियाज़ और गाना समय निकालकर कर सकती हूं.” इसके बाद उन्होंने मंच पर भजन सुनाया, जिस पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा. मैंने अपने गायन के साथ-साथ लोगों के बीच जाकर उनकी सेवा करने का भी काम करूंगी. मैथिली ठाकुर ने कहा कि मुझे नई जिम्मेदारी मिली है और उसका भी निर्वहन अच्छे से करूंगी.
विपक्ष की हार और रोहिणी मामले को लेकर मैथिली ने क्या कहा?
विपक्ष की हार के सवाल पर मैथिली ने कहा- “यह उनकी रणनीति रही होगी, उनके मुद्दे रहे होंगे. मैंने उनके मुद्दों पर कुछ नहीं कहूंगी. इस पर टिप्पणी हमारे प्रवक्ता करेंगे.” वहीं रोहिणी आचार्या मामले को लेकर मैथिली ने कहा कि “किसी बेटी के साथ ऐसा होना गलत है. मैथिली ने बिना तेजस्वी का नाम लिए कहा कि जब घर वाले ही ऐसी बातें कहें तो और भी बुरा लगता है.”
पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा: मैथिली
मैथिली ने स्पष्ट कहा कि MLA बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के हेल्थकेयर सिस्टम को दुरुस्त करना होगा. इसके बाद वे शिक्षा और स्कूलों पर काम करेंगी. उन्होंने कहा- “मैं हमेशा अपने नागरिकों के काम करूंगी. उनके भरोसे पर मुझे खरा उतरना है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰