क्या बेटे की मोह में जकड़े हैं दो पिता ?

2025 के विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के पांच विधायक चुने गये। लेकिन इनमें किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। इसी तरह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के चार विधायक चुने गये। इनमें से भी किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। रालोमो के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री पद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 27 नवंबर 2025, 11:45 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या बेटे की मोह में जकड़े हैं दो पिता ?
Photo: UB India News Archive

2025 के विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के पांच विधायक चुने गये। लेकिन इनमें किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। इसी तरह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के चार विधायक चुने गये। इनमें से भी किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। रालोमो के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री पद दिला दिया जब कि वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। जीतन राम मांझी ने भी चुने हुए विधायकों की बजाय अपने एमएलसी पुत्र संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाये रखना ही उचित समझा। यह एक तरह से लोकतंत्र की आत्मा का निरादर है। विधानसभा ही आम जनता की आवाज का लोकप्रिय मंच है। आखिर मांझी और कुशवाहा ने जनता द्वारा चुने हुए विधायकों को मंत्री क्यों नहीं बनाया ?

बेटा की बाप की विरासत संभालेगा?

जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी विधायक बनने के बाद भी मंत्री नहीं बनीं। हम कोटा से उनके पति संतोष कुमार सुमन मंत्री बने। 2020 की पिछली सरकार में भी वे मंत्री थे। लेकिन उस समय दीपा विधायक नहीं बनीं थीं। अब जब वे विधायक बनीं तो मंत्री पद के लिए उनकी दावेदारी क्यों कमजोर पड़ गयी ? शायद जीतन राम मांझी अपनी विरासत पुत्र को सौंपने के पक्षधर हैं। आज के दौर में नेता भले प्रगतिशील होने का दावा करें लेकिन अंदर से उनकी सोच अभी भी रूढ़िवादी है। वे पितृसत्तात्मक सोच से बाहर नहीं निकल पाए हैं। बेटा ही बाप की विरासत को आगे बढ़ाएगा, ये सोच अभी भी दिमाग में बैठी हुई है। बहू या बेटी योग्य है, फिर भी उसे मौका नहीं मिलेगा क्यों पिता बेटे की मोह में जकड़ा हुआ है।

दीपा मांझी की राजनीतिक योग्यता

दीपा मांझी ने एक साल के अंदर दो विधानसभा चुनाव जीत कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की। इन चुनावों में उन्हें जीतन राम मांझी की बहू होने का लाभ जरूर मिला लेकिन एक कुशल वक्ता के रूप में उन्होंने अपनी गहरी छाप भी छोड़ी। 2024 में इमामगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। दीपा मांझी ने इस उप चुनाव में हम उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा और राजद के रोशन कुमार को 5945 मतों से हरा कर विधायक बनी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतन राम मांझी के सांसद चुने जाने के बाद इमामगंज की सीट खाली हुई थी जिसकी वजह से उप चुनाव हुआ था। 2025 के विधानसभा चुनाव में दीपा मांझी ने अपनी सीट बरकरार रखी। उन्होंने राजद उम्मीदवार रितु प्रिया को 25 हजार से अधिक मतों से हराया।

दीपा को काबिलियत के आधार पर 2024 में मिला टिकट

दीपा मांझी ने इमामगंज सीट पर अपने ससुर जीतन राम मांझी की विरासत को कायम रखा। जीतन राम मांझी इस सीट पर 2015 और 2020 में विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2024 के उप चुनाव में दीपा की राजनीति में एंट्री हुई थी। वे जीतन राम मांझी के बड़े पुत्र संतोष कुमार सुमन की पत्नी हैं। जब इस चुनाव में हम उम्मीदवार के चयन पर विचार-विमर्श चल रहा था तब जीतन राम मांझी के छोटे पुत्र प्रवीण कुमार और दामाद देवेन्द्र मांझी भी टिकट के दावेदार थे। लेकिन आखिर में दीपा मांझी को टिकट दिया गया। दीपा मांझी की चुनावी राजनीति में भले देर से एंट्री हुई लेकिन वे सोशल मीडिया पर खुल राजनीतिक विचार व्यक्त करती रही हैं। 2021-22 के दौरान एक्स पर दीपा और रोहिणी आचार्या की जुबानी जंग बहुत चर्चा में रही थी। उस समय लोग दीपा को ‘दबंग दीपा’ कहने लगे थे।

दीपक प्रकाश को मंत्री बना कर उपेन्द्र कुशवाहा ने चौंकाया

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र हैं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि दीपक प्रकाश मंत्री बनेंगे। उन्होंने चुनाव भी नहीं लड़ा था। खुद दीपक को मंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे पहले ही इस बात का पता चला था। जब उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी और दीपक प्रकाश की मां स्नेहलता सासाराम से विधायक चुनी गयीं तो यही माना जा रहा था कि रालोमो कोटे से वही मंत्री बनेंगी। लेकिन अचानक दीपक प्रकाश का नाम मंत्रिपरिषद की सूची में शामिल हो गया। आखिर ऐसा क्यों हुआ ?

उपेन्द्र कुशवाहा के तर्क पर सवाल

उपेन्द्र कुशावाह से जब दीपक प्रकाश को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी को एकजुट रखने के लिए यह दांव खेला है। 2014 में उनकी पार्टी के तीन सांसद चुने गये थे। बाद में दो ने पार्टी छोड़ दी। 2015 में उनकी पार्टी से 2 विधायक चुने गये थे। बाद में दोनों ने पार्टी छोड़ दी। चूंकि उनके सांसद और विधायक पार्टी छोड़ कर चले जा रहे थे इसलिए उन्होंने 2025 में सावधानी बरती और किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया। उपेन्द्र कुशवाहा का यह तर्क गले के नीचे नहीं उतरने वाला है। उनकी पत्नी विधायक चुनी गयीं। अगर उन्हें मंत्री बनाया जाता तो क्या वे पार्टी छोड़ कर चली जातीं ? जाहिर है उपेन्द्र कुशवाहा सच नहीं बोल रहे।

स्नेहलता को मंत्री नहीं बनाये जाने से सासाराम में नाराजगी

जब उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री पद दिला दिया तो सासाराम की जनता में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। वहां के वोटरों ने स्नेहलता कुशवाहा को यह सोच कर समर्थन दिया था कि अगर वे जीतीं तो मंत्री जरूर बनेंगी। इस सोच ने भोजपुर- रोहतास जिले की 14 सीटों पर कोइरी (कुशवाहा) समुदाय को एनडीए के पक्ष में एकजुट कर दिया था। इन 14 से 13 सीटें एनडीए को मिलीं। नतीजों से समझा जा सकता है कि कोइरी समुदाय स्नेहलता कुशवाहा के प्रति कितना संवेदनशील था। लेकिन जब स्नेहलता मंत्री नहीं बनीं तो उनमें नाराजगी पैदा हो गयी। मतदाताओं की नाराजगी का खतरा मोल लेकर भी कुशवाहा ने आखिर बेटे को मंत्री क्यों बनाया ?

विधान परिषद की एक सीट पहले ही पक्की

माना जाता है कि उपेन्द्र कुशवाहा ने दो कारणों से अपने पुत्र को मंत्री बनाया। पहला ये कि दीपक प्रकाश को मंत्री बना कर पहले ही विधान परिषद की एक सीट पक्की कर ली। चुनाव के बाद भाजपा विधान परिषद की एक सीट देने पर टालमटोल कर सकती थी। लेकिन अब तो दीपक प्रकाश के मंत्री पद को बरकरार रखने के लिए छह महीने के अंदर ही उन्हें विधान पार्षद बनाना होगा।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बना दिया राजनीतिज्ञ

दूसरा कारण ये कि अन्य नेताओं की तरह उपेन्द्र कुशवाहा भी अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी पुत्र को ही बनना चाहते हैं। उन्होंने एक तरह से अपने पुत्र को जबरन राजनीति में उतार दिया। दीपक प्रकाश सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है। उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कुछ समय तक जॉब भी किया। पिछले कुछ समय से वे जंदाहा (पैतृक निवास) में आईटी क्षेत्र से जुड़ा अपना उद्यम चला रहे थे। लेकिन उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी विरासत संभालने के लिए एक होनहार इंजीनियर को राजनीतिज्ञ बना दिया। शायद उपेन्द्र कुशवाहा की भी पितृसत्तात्मक परम्परा के समर्थक हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰