यह मामला सिर्फ चुनावी नहीं, 2.76 करोड़ परिवार तक पहुंचना है! पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी… ………..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख और जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग जिलों से जीविका दीदियां जुड़ीं। एक दीदी ने कहा कि, मैंने भगवान से प्रार्थना की थी कि इस बार चुनाव में नीतीश भइया ही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 नवंबर 2025, 06:49 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यह मामला सिर्फ चुनावी नहीं, 2.76 करोड़ परिवार तक पहुंचना है! पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी… ………..
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख और जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग जिलों से जीविका दीदियां जुड़ीं। एक दीदी ने कहा कि, मैंने भगवान से प्रार्थना की थी कि इस बार चुनाव में नीतीश भइया ही जीतें। देखिए आप जीत गए। ये सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए। मंत्री विजय चौधरी ने कहा, आपने प्रार्थना की इसके लिए सरकार भी आपको धन्यवाद देती है। बाकी दीदियों ने भी मुख्यमंत्री को योजना के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, पहले 1 करोड़ 46 लाख महिलाओं ये राशि दी जा चुकी है। कुल मिलाकर 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को इसका फायदा पहुंचाया गया है। जो महिलाएं अपना अच्छा काम करेंगी उन्हें 2 लाख तक की मदद दी जाएगी। जो महिलाएं बची हैं उन्हें अगले महीने तक राशि दे दी जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की किस्त जारी करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि इस बार बिहार के लोगों ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से एनडीए को जिताया है. हम लोगों को फिर से अगले पांच साल तक बिहार की सेवा करने का मौका दिया है. मैं इसके लिए आप सभी महिलाओं के साथ-साथ बिहार के सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं. यह बहुत खुशी की बात है कि आज महिला रोजगार योजना के तहत अपनी पसंद का रोजगार करने के लिए 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की सहायता राशि भेजी जा रही है.

अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को सहायता राशि

उन्होंने कहा कि पहले एक करोड़ और 46 लाख महिलाओं को यह सहायता राशि दी जा चुकी है. अब आज 10 लाख महिलाओं को यह सहायता दी जा रही है. यानी कुल मिलाकर 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिल जाएगा. इस योजना में दी गई सहायता से काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी पसंद का रोजगार शुरू किया है और जो महिलाएं अपना रोजगार अच्छे से करेंगी उन्हें आगे दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी.
सीएम ने कहा कि अब इसके बाद जो परिवार बचे हैं उनको भी अगले महीने तक सहायता राशि दे दी जाएगी. इससे बिहार के सभी परिवारों की महिलाओं को काफी फायदा होगा. अब आप जान लीजिए कि पहले से तो सब काम किया ही गया है महिलाओं के लिए. शुरू से ही महिला सशक्तिकरण पर पूरा जोर दिया गया. हम लोगों ने शुरू किया 2006 में पंचायती राज संस्थाओं का 2007 में नगर निकाय में महिलाओं को 50% का हम लोगों ने आरक्षण शुरू किया. उसके बाद 2013 में पुलिस में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण किया गया. 2016 में महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35% का आरक्षण किया.

हम महिलाओं को छोड़ेंगे नहीं

पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की स्थिति बहुत खराब थी. लेकिन उसके बाद 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया और उसको जीविका नाम हम लोगों ने दिया. अब स्वयं सहायता समूह में जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख हो गई. आप जान लीजिए अब वर्ष 2024 से शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन हो रहा है, जिसमें लगभग 4 लाख 34000 जीविका दीदियां हैं और गठन लगातार जारी है.
आप देखिए कि एक-एक चीज में कितना महिलाओं को बढ़ाने का हम लोगों ने शुरू से उपाय किया है और आज जिस तरह से इन लोगों के लिए 10 लाख के लिए किया जा रहा है. यह बहुत खुशी की बात है और एक बात जान लीजिए जो किया जा रहा है अब आगे और हम लोग कराएंगे, हम लोग छोड़ेंगे नहीं.
नीतीश कुमार ने कहा कि इसके बाद जिस परिवार की महिलाएं बची हैं उनको भी अगले महीने तक सहायता राशि दे दी जाएगी. सीएम ने कहा कि पहले से तो सब काम महिलाओं के लिए किया ही गया है. महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आरक्षण देने का काम हम लोगों ने शुरू किया. बिहार पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण शुरू किया गया. हम लोगों ने शुरू से महिलाओं के आगे बढ़ाने का उपाय किया है. आगे हम लोग और करेंगे. छोड़ेंगे नहीं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से करीब 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है। विधानसभा चुनाव से पहले ही इस योजना की घोषणा बिहार सरकार की तरफ से की गई थी। यह राशि उनके छोटे-छोटे उद्यमों को मजबूती देने तथा स्वयं का रोजगार शुरू करने में महत्वपूर्ण आधार बनेगी। जीविका की शुरुआत ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पहले जहां अधिकांश महिलाएं घरेलू कार्यों के बाद खाली समय बिताती थीं, वहीं अब जीविका समूह से जुड़कर उन्होंने बचत, अनुशासन और सामूहिक विकास की राह पकड़ी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की जंग में एन डी ए की मिली जीत में 10 हजार के प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना को चुनाव परिणाम के बाद चौथीं किश्त जारी कर विपक्ष को इस लिहाज से करारा जवाब दे डाला कि यह महज चुनावी जुमला नहीं था। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को उन सवालों का भी जवाब दे दिया कि 10 हजार पाने वाली महिलाओं को यह पैसे चुनाव बाद लौटाने पड़ेंगे। दरअसल विपक्ष जिस मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को चुनावी करार दे रहे थे, उसकी सच्चाई कुछ और है।

क्रमिक और निरंतर विकास

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना आधी आबादी को संबल प्रदान करने वाली योजना है। यह क्रमिक और निरंतर उपयोग में लाई योजना है। यह योजना राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस योजना का आधार बहुत ही विस्तार लिए हुए है। नीतीश कुमार हर परिवार के घर इस योजना की पैठ बिठाना चाहते हैं। दरअसल नीतीश कुमार की प्लानिंग यह है कि इस मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कम से कम हर परिवार में एक को रोजगार से जोड़ें। यानी बिहार में कुल 2.76 करोड़ परिवार हैं तो यह एकबारगी तो संभव नहीं है। इसे थोड़ा-थोड़ा कर मुख्यमंत्री महिला रोजगार के तहत जोड़ते जाना है। और ऐसा किया भी जा रहा है।

28 नवंबर को चौथी किश्त

नीतीश सरकार ने स्लोली स्लोली विन द रेस की शैली में काम किया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली सूची 20 सितंबर 2025 को जारी की। इस दिन 75 लाख महिलाओं के खाते में दस हजार रुपए की पहली किस्त दी गई। दूसरी बार 3 अक्टूबर 2025 को 25 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपए की राशि की दूसरी किस्त दी गई। तीसरी बार 6 अक्टूबर 2025 को 46 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये डाले गए। और चौथी बार 28 नवंबर को 10 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये डाले गए।

क्या साबित कर गए नीतीश?

बिहार विधानसभा चुनावी जंग 2025 जीतने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चौथी किश्त जारी करने की घोषणा के साथ एक तीर से कई निशाने साथ दिए। समझिए कैसे…

  • बतौर चौथी किश्त के जरिए दस लाख महिलाओं के खाते में आज डाल कर सरकार ने बताने की कोशिश की कि ये वो नहीं जो ‘मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं।’
  • नीतीश सरकार ने बताने की कोशिश की कि ‘यह एक ईमानदार सरकार है और वादा कर उसे पूरा करना जानती है।’
  • इस सरकार ने यह भी साबित करने की कोशिश की कि विपक्ष की अफवाह फैलाने की आदत है। ये 10 हजार लौटाने नहीं है। जो व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती हैं, तब ये सरकार दो लाख रुपये और देने तक देने के लिए तैयार है।
  • इस योजना को निरंतर जारी रख कर इस साकार ने आधी आबादी पर अपना और अटूट विश्वास बढ़ाया।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰