समीक्षा के नाम पर फिर बने रहे ‘शुतुरमुर्ग’………

शुतुरमुर्ग भले ही एक पक्षी है, लेकिन उसमें उसके एक भी गुण नहीं होते हैं. इसकी आदत होती है कि यह खतरे को भांपकर अपना सिर नीचे झुका लेता है. माना जाता है कि शुतुरमुर्ग मान लेता है कि उसके सिर झुकाने से खतरा टल जाएगा, लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है. इस वक्त […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 नवंबर 2025, 09:38 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
समीक्षा के नाम पर फिर बने रहे ‘शुतुरमुर्ग’………
Photo: UB India News Archive
शुतुरमुर्ग भले ही एक पक्षी है, लेकिन उसमें उसके एक भी गुण नहीं होते हैं. इसकी आदत होती है कि यह खतरे को भांपकर अपना सिर नीचे झुका लेता है. माना जाता है कि शुतुरमुर्ग मान लेता है कि उसके सिर झुकाने से खतरा टल जाएगा, लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है. इस वक्त भारतीय राजनीति में कांग्रेस पार्टी की भी यही हालत नजर आती है.
बिहार विधानसभा चुनाव में महज छह सीटों पर सिमटने के बाद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समीक्षा बैठक बुलाई. समीक्षा बैठक में कांग्रेस नेताओं के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप मढ़ने की खबरें आई. हालात इतने बिगड़े की बात गाली-गलौज और गोली मारने की धमकी तक चली गई. चलिए ये तो समीक्षा बैठक के अंदर की बातें हैं, जिसपर बिहार कांग्रेस के मौजूदा कर्णधार मुहर लगाने से कतरा रहे हैं.
इस झगड़ा-झंझट से इतर समीक्षा बैठक के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग की बातों पर गौर करें तो वह पूरी तरह से समझ से परे नजर आती है.
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कृष्णा अल्लावरु को प्रभारी बनाया. सो समीक्षा बैठक के बाद वही पत्रकारों से बातचीत करने पहुंचे. पत्रकारों ने उनसे पहला ही सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस की इस दुर्गति के लिए किसी की जवाबदेही तय होगी? इसपर अल्लावरु ने कहा- ‘कांग्रेस और गठबंधन की हार के दो बड़े कारण रहे. एक वोट खरीदी और दूसरा चुनावी प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाना.’
वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इसी सवाल के जवाब में कहा- ‘मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने वन टू वन लोगों से फीडबैक लिया, जिसमें दो तीन बातें छनकर आई. सभी कैंडिडेट ने एक स्वर से कहा कि ये एसआईआर के जरिए वोट चोरी करने का लीगल तरीका अपनाया गया. चुनाव आयोग की मदद से लोगों को आचार संहिता लगने के बावजूद आर्थिक मदद की गई. खासकर वोटिंग के वक्त किसानों, महिलाओं और वर्करों को प्रभावित किया गया.’
उन्होंने आगे कहा कि वोट चोरी के बाद भी हमारे और इंडिया गठबंधन के वोट प्रतिशत में कमी नहीं आई है. हमारी पराजय केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित की गई. अब हम नये सिरे से संगठन को तैयार करेंगे.

टिकट बंटवारे को हार के आंकड़ों से ढकते दिखे कांग्रेसी

कांग्रेस नेताओं से पूछा गया कि क्या कुछ सीटों पर गठबंधन के दलों की ओर से दो-दो उम्मीदवार उतारने का नुकसान हुआ? इसपर कृष्णा अल्लावरु ने रणनीतिक गलती स्वीकारने के बजाय कहा- ‘कुछ टिकट बंटवारे कंट्रोवर्शियल रहे. ये बात सही है. लेकिन आंकड़ें भी देखने चाहिए. कंट्रोवर्शियल और नॉन कंट्रोवर्शियल टिकट में हार के मार्जिन में अंतर नहीं है. इससे ये साफ होता है कि टिकट बेचे जाने का आरोप गलत है. आरोप लगाना आसान है. तथ्य के साथ आपको बात करनी चाहिए.
अब यहां कृष्णा अल्लावरु ने जिस सफाई के साथ आंकड़े दिखाकर अपनी गर्दन बचाते दिखे उसमें यह नहीं समझा पाए कि जब आप किसी चुनाव में एक भी सीट पर फ्रेंडली फाइट करते हैं तो उसक इम्पैक्ट पूरे चुनाव पर होता है. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए खेमा इसी बात को प्रचारित करता दिखा कि महागठबंधन में अभी से एकजुटता की कमी है तो बिहार को कैसे चलाएंगे. खुद प्रधानमंत्री मंचों से आरोप लगाते रहे कि महागठबंधन में सिर पर कट्टा रखकर टिकटों का बंटवारा हुआ है.

अपनी कमियों को दूर करने के बजाय सामने वाले पर दोष मढ़ते रहे कांग्रेसी

पूरी प्रेस ब्रीफिंग में तमाम कांग्रेस नेता अपनी कमियों को स्वीकारने के बजाय केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को कोसते दिखे. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम अपने पूरे बयान में समीक्षा बैठक में हुई चर्चा के विषयों से ज्यादा इस बात पर जोर देते दिखे कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों से व्यक्तिगत तौर पर बात की.
यहां यह समझने की जरूरत है कि दूसरी तरफ देश के गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए यह डेली रूटीन है. वह हर रोज पार्टी के एक छोटे कार्यकर्ता के पास खुद चलकर पहुंचते हैं, उनसे फीडबैक लेते हैं और रणनीतियों में क्रॉस करेक्शन करते हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि 2014 के बाद इतनी ज्यादा हार झेलने के बाद भी कांग्रेस पार्टी अभी भी शुतुरमुर्ग बने रहने पर क्यों आमदा है. अगर उनके आरोपों को कुछ समय के लिए मान भी लें तो सवाल है कि क्या कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इसी से खुश है. क्या कांग्रेस सत्तापक्ष के सामने संख्याबल के हिसाब से लाचार विपक्ष ही बने रहना चाहती है. आगे पश्चिम बंगाल का बड़ा चुनाव है. वहां पार्टी खुद का अस्तित्व बचाए रखने के लिए क्या करती है यह देखने वाली बात होगी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰