पटना शहर को जाम मुक्त कराने के लिए पुलिस-प्रशासन एक्शन मोड में

शहर में अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पटना नगर निगम के सभी अंचलों में चला। अतिक्रमणकारियों के सामान की जब्ती की गई और 69 हजार 400 रुपये की वसूली भी की गई। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर चले अभियान में प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 नवंबर 2025, 09:58 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना शहर को जाम मुक्त कराने के लिए पुलिस-प्रशासन एक्शन मोड में
Photo: UB India News Archive

शहर में अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पटना नगर निगम के सभी अंचलों में चला। अतिक्रमणकारियों के सामान की जब्ती की गई और 69 हजार 400 रुपये की वसूली भी की गई।

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर चले अभियान में प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित कई विभागों के पदाधिकारी और कर्मी शामिल रहे। डीएम स्वयं इस अभियान पर लगातार नजर रखे हुए थे। उन्होंने इस अभियान की लगातार पर्यवेक्षण के लिए एक पांच सदस्यीय मॉनिटरिंग (निगरानी) सेल का गठन किया। सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करने तथा पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलोअप टीम को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। निगम के नूतन राजधानी अंचल में गांधी मैदान, अंटा घाट नाला, बाकरगंज और स्टेशन गोलंबर से जीपीओ गोलंबर तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹28 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

पाटलिपुत्र अंचल में अटल पथ दीघा सब्जी मंडी, राजीव नगर रोड नं. 1 से लेकर रोड नं. 16 तक सड़क के दोनों किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। अटल पथ राजीव नगर के फुटपाथ के बगल से खटाल हटाया गया तथा 1 चार चक्का लकड़ी का ठेला जब्त किया गया। बांकीपुर अंचल में बारीपथ, खेतान मार्केट एवं राजेन्द्र नगर से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। पटना सिटी अंचल में नाला पर से स्टेशन रोड तक दुकान, काउंटर, ठेला हटाया गया तथा 3 ठेला, 1 काउंटर जब्त किया गया।

निगरानी सेल में ये होंगे

पांच-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल में पुलिस अधीक्षक(यातायात), अपर जिला दण्डाधिकारी(नगर व्यवस्था), पुलिस अधीक्षक(सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था), अपर नगर आयुक्त(पटना नगर निगम), सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दण्डाधिकारी(जिला नियंत्रण कक्ष) शामिल हैं। गौरतलब है कि आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर द्वारा नियमित तौर पर बैठक कर जनहित में पटना के शहरी क्षेत्रों में सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था।

सिपारा गुमटी पर आरओबी, मीठापुर एलिवेटेड अगस्त तक चालू होगा

राजधानी पटना को अगले साल अगस्त तक एक-एक एलिवेटेड रोड व फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी। हालांकि इनमें से एक योजना तो जून में ही पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मीठापुर-महुली-पुनपुन पथ एवं मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए बन रहे पहुंच पथ एवं सर्विस पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने और उन्हें समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि इनके निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी तथा पटना शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सुबह मीठापुर-महुली-पुनपुन पथ फेज-2 के तहत सिपारा गुमटी पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य और सिपारा से मीठापुर एलिवेटेड 2.1 किलोमीटर निर्माणाधीन पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मीठापुर फ्लाईओवर, सिपारा गुमटी एवं बाईपास के निकट निर्माणाधीन कार्यों की स्थलीय जांच की। इसके पश्चात् मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए बन रहे पहुंच पथ एवं सर्विस पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने कार्य प्रगति एवं ताजा स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली। मौके पर सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव डॉ. संदीप कुमार आर.पुदकलकट्टी, पथ विकास निगम लि. के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम व अन्य थे।

मीठापुर-महुली-पुनपुन सड़क चार लेन की

मीठापुर-महुली-पुनपुन पथ की लंबाई 11.90 किलोमीटर है। इसमें 5.20 किलोमीटर एलिवेटेड फोर लेन तथा 6.70 किलोमीटर एटग्रेड फोर लेन शामिल है। इसमें भूपतिपुर से महुली एलिवेटेड पथ का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए चालू कर दिया गया है। साथ ही महुली से पुनपुन एटग्रेड पथ का भी निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसका उद्घाटन इसी साल 16 जून को मुख्यमंत्री ने किया था।

वर्तमान में फेज-2 के तहत सिपारा गुमटी पर रेलवे ओवरब्रिज के साथ-साथ सिपारा से मीठापुर एलिवेटेड 2.1 किलोमीटर पथ का निर्माण कार्य जारी है। इसे अगस्त 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। यह फोर लेन सड़क को पुनपुन में पटना-गयाजी नेशनल हाईवे पथ से जुड़ने के कारण पटना से गयाजी आवागमन में काफी सुविधा होगी।

1.73 किमी लंबा है मीठापुर-चिरैयाटांड़-करबिगहिया फ्लाईओवर

मीठापुर-चिरैयाटांड़-करबिगहिया फ्लाईओवर पथ शहर स्थित मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर को जोड़ने हेतु पहुंच पथ एवं दोनों तरफ सर्विस पथ के निर्माण से करबिगहिया स्टेशन के समीप ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी। इसे जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह फ्लाईओवर आर-ब्लॉक गोलम्बर, जीपीओ गोलम्बर, मीठापुर गोलम्बर करबिगहिया स्टेशन होते हुए कंकड़बाग इलाके से जुड़ेगा। फ्लाईओवर मीठापुर गोलम्बर से निर्माणाधीन नए महुली-मीठापुर फ्लाईओवर तथा मीठापुर गोलम्बर से एनएच 31 न्यू बाईपास से भी जुड़ेगा।

स्टेशन गोलंबर के आसपास ड्रोन सर्वे से खाली क्षेत्र चिह्नित किए गए

 यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पटना जंक्शन के चारों ओर स्थित खाली क्षेत्र (डेड स्पेस) की वास्तविक स्थिति जानने के लिए ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण किया गया है।

गुरुवार को हुए सर्वेक्षण में कई ऐसे हिस्से चिह्नित किए गए जहां जगह तो उपलब्ध है, पर उसका उपयोग नहीं हो रहा है। इन सभी जगहों का उपयोग यात्री सुविधा, पार्किंग, सुगम मार्ग, हरित पट्टी, व्यवस्थित पार्किंग और स्वच्छता व सौंदर्यीकरण के लिए किया जाएगा। इससे पैदल यात्रियों को राहत मिलेगी, भीड़ का दबाव कम होगा और पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

यातायात सुव्यवस्था को नया स्वरूप देने के लिए यहां नए ड्रॉप एंड गो जोन, सर्कुलेशन प्लान और नो-पार्किंग बेल्ट लागू किए जाएंगे ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

पटना नगर निगम आयुक्त यशपाल मीणा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने गुरुवार को पटना जंक्शन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का औचक एवं विस्तृत निरीक्षण किया। गौरतलब है कि यह क्षेत्र शहर का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला और संवेदनशील जोन माना जाता है, जहां प्रतिदिन लाखों यात्रियों का आवागमन होता है। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक एसपी वैभव शर्मा तथा उप नगर आयुक्त भी उपस्थित रहे। संयुक्त टीम ने जंक्शन के सभी प्रमुख मार्गों, फुटपाथों, पार्किंग स्थलों, प्रकाश व्यवस्था, दुकानों के आसपास की स्वच्छता, अतिक्रमण की स्थिति तथा यात्रियों के चलने–फिरने की सुविधा का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

सुबह छह बजे भी किया गया निरीक्षण

इससे पहले नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने गुरुवार सुबह 6 बजे भी पटना जंक्शन क्षेत्र का निरीक्षण किया, ताकि पीकआवर में आवागमन शुरू होने से पहले की वास्तविक स्थिति, सफाई व्यवस्था, पार्किंग की गतिविधियां, फुटपाथ की उपलब्धता तथा अवैध गतिविधियों की प्रारंभिक स्थिति को समझा जा सके। इस निरीक्षण के आधार पर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश मौके पर ही दिए गए।

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जंक्शन परिसर व मुख्य सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस और निगम की संयुक्त टीम को निर्देशित किया गया कि फुटपाथों को पैदल यात्रियों के लिए पूरी तरह मुक्त रखा जाए,अवैध पार्किंग पर तुरंत कार्रवाई हो, तथा जंक्शन के सामने वाहनों की अनावश्यक भीड़ न बढ़ने पाए।

District Administration Patna @dm_patna

जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा पुलिस अधीक्षक (यातायात), पटना; अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ पटना शहर में चल रहे अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान का निरीक्षण किया गया। पदाधिकारियों को प्रभावी ढंग से अतिक्रमण हटाने, फॉलो-अप टीम को लगातार सक्रिय रखने, दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने, आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने तथा सुगम यातायात-प्रबंधन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना जिला में आम जनता के लिए बेहतर-से-बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। जनहित में नियमित तौर पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध ढंग से सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।

https://x.com/BiharHomeDept
https://x.com/cityofpatna
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰