विधानसभा सत्र से पहले पटना में हुई महागठबंधन के विधायक दल की बैठक

बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में महागठबंधन के विधायक दल की बैठक तेजस्वी आवास 1 पोलो रोड में हुई है। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक ली हैं। इस बैठक में आगामी 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर रणनीति तैयार की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 29 नवंबर 2025, 11:48 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विधानसभा सत्र से पहले पटना में हुई महागठबंधन के विधायक दल की बैठक
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में महागठबंधन के विधायक दल की बैठक तेजस्वी आवास 1 पोलो रोड में हुई है। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक ली हैं। इस बैठक में आगामी 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर रणनीति तैयार की गई है।

तेजस्वी यादव आज ही दिल्ली से पटना पहुंचे। हार के बाद अब तक तेजस्वी यादव चुप्पी साधे हुए हैं। आज भी एयरपोर्ट पर मीडिया ने जब उनसे सवाल किया, लेकिन वह अनसुना कर फोन पर बात करते निकल गए।

बैठक खत्म होने के बाद विधायक अजय कुमार ने कहा कि यह स्वाभाविक सी प्रक्रिया है। सत्र शुरू होने से पहले बैठक बुलाई जाती है।

सत्र में कैसे विपक्ष की पूरी भूमिका निभाई है। कम संख्या होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक ही एक ही आदमी क्रांति के लिए काफी होता है। इस बार तो 35 है।

सरकार को घेरने की बना रहे रणनीति

चुनाव नतीजे के बाद पहली बार महागठबंधन के सभी विधायक एक साथ बैठे हैं। तेजस्वी यादव इस बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा कर रहे। साथ ही वह विपक्ष की संयुक्त रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान आरजेडी महासचिव रणविजय साहू ने कहा, ‘आरजेडी की संख्या भले कम है, पर इरादे और हौसले मजबूत हैं। डिप्टी सीएम के स्वागत में आज बंदूक चलाई जा रही है। बिहार मे लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को मजबूती से घेरेंगे।’

चोरी से एनडीए ने सरकार बना लिया- भाई वीरेंद्र

सीट कम होने पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘विधानसभा सत्र को लेकर बैठक बुलाई गई है। अकेले आवाज बुलंद करने के लिए भाई वीरेंद्र काफी है। लोगों ने वोट आरजेडी को ही दिया है, पर चोरी से एनडीए ने सरकार बना लिया।’

फ्रेंडली फाइट ने सभी को नुकसान पहुंचाया- कांग्रेस एमएलसी

कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा, ‘गठबंधन दल की बैठक में सभी दल मिलकर समीक्षा करेंगे। विधानसभा सत्र में पूरा गठबंधन एकजुट दिखें, इस बातों पर चर्चा होगी। चुनाव में फ्रेंडली फाइट ने सभी को नुकसान पहुंचाया। फ्रेंडली फाइट चुनाव में नहीं होना चाहिए था। सभी मिलकर एकसाथ सभी बातों पर चर्चा करेंगे।’

बैठक में कांग्रेस के बस एक MLC शामिल

महागठबंधन के सभी दलों- आरजेडी, कांग्रेस, वाम दलों सहित अन्य सहयोगी पार्टियों के विधायक इस बैठक में शामिल है। हालांकि, बैठक में कांग्रेस के बस एक MLC शामिल हुए हैं। बाकी कोई विधायक नहीं आए हैं।

विधानसभा के इस महत्वपूर्ण सत्र में कई अहम विधायी कार्य और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है, ऐसे में महागठबंधन अपने एजेंडा को मजबूती से रखने की तैयारी में जुट गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰