पटना के महुआबाग में बन रहा लालू का आलीशान बंगला

लालू परिवार राबड़ी आवास खाली करने के मूड में नहीं है। सरकार ने पिछले दिनों उनको हार्डिंग रोड-39 नंबर बंगला अलॉट किया है। 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में लालू-राबड़ी दो दशक से रह रहे हैं और अपने सुख-दुख बिताए हैं। यहां राजनीतिक तूफान उठे और थमे। इस आवास से लालू यादव ने कई फैसले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 29 नवंबर 2025, 11:57 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना के महुआबाग में बन रहा  लालू का आलीशान बंगला
Photo: UB India News Archive

लालू परिवार राबड़ी आवास खाली करने के मूड में नहीं है। सरकार ने पिछले दिनों उनको हार्डिंग रोड-39 नंबर बंगला अलॉट किया है।

10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में लालू-राबड़ी दो दशक से रह रहे हैं और अपने सुख-दुख बिताए हैं। यहां राजनीतिक तूफान उठे और थमे। इस आवास से लालू यादव ने कई फैसले भी लिए, जो पार्टी और संगठन को काफी मजबूत किया।

अब चर्चा है कि अगर राबड़ी आवास घर खाली करना पड़ा तो लालू प्रसाद नए आवंटित सरकारी आवास में जाएंगे या नहीं। राजद के सीनियर नेता के मुताबिक, लालू परिवार का नया ठिकाना उनका महुआबाग स्थित आवास होगा।

इसके अलावा लालू परिवार कोर्ट जाकर सरकार के नोटिस को चुनौती दे सकते हैं। अब सवाल उठ रहा कि लालू फैमिली की अगली मूवमेंट क्या होगी, क्या परिवार सरकार के आदेश का पालन करेगा या निजी आशियाने में मूव करेगा पढ़ें ये रिपोर्ट…

RJD नेता बोले- अब अपने घर जाना ही सही फैसला

RJD के वरिष्ठ नेता और लालू परिवार के करीबी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बताया कि, राबड़ी देवी अब किसी भी नए सरकारी आवास में जाने के मूड में नहीं हैं। अगर राबड़ी देवी को ये आवास खाली करना पड़ा, तो वे किसी और सरकारी मकान में नहीं जाएंगी। सीधे अपने महुआबाग में बन रहे निजी घर में शिफ्ट होंगी।

अब जानिए राबड़ी देवी के महुआबाग वाले घर के बारे में

राबड़ी देवी का नया निजी आवास दानापुर के महुआबाग इलाके में बन रहा है। यह आवास लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इंटीरियर का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह घर किसी बंगले से कम नहीं, बल्कि एक भव्य हवेली जैसा तैयार किया जा रहा है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी खुद रोज समय-समय पर निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचते हैं।

सुरक्षा को ध्यान में रहते हुए बिल्डिंग के चारों ओर 10 से 15 फीट ऊंची मजबूत बाउंड्री है। आसपास कई अपार्टमेंट और इमारतें मौजूद हैं, लेकिन इस हवेली की चमक और आर्किटेक्चर सबका ध्यान खींच लेता है। कार्यकर्ता के लिए भी इस घर में पर्याप्त जगह रखा गया है। जहां वो आकर रुक सकते और अपने नेता से मिल सकते हैं।

8 बड़े बेडरूम, पूजा रूम के साथ आलीशान बन रहा घर

जानकारी के अनुसार, पूरा परिसर खुला, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस आवास में 8 बड़े बेडरूम, विशाल ड्रॉइंग हॉल, गेस्ट रूम, पूजा रूम, फैमिली लाउंज और अलग स्टाफ क्वार्टर बनाए गए हैं।

इमारत के चारों ओर बड़ा ग्रीन जोन और खूबसूरत बगीचा विकसित किया जा रहा है। साथ ही मल्टी-व्हीकल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

क्या कोर्ट का सहारा लेगा लालू परिवार

लालू परिवार इस मामले को हल्के में नहीं ले रहा है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, जैसे ही भवन निर्माण विभाग ने आवास बदलने की प्रक्रिया शुरू की, राबड़ी देवी ने तुरंत लीगल सलाह लेना शुरू कर दिया है। परिवार यह समझना चाहता है कि नोटिस के खिलाफ कौन-सा रास्ता सबसे मजबूत होगा।

संभावना है कि आवास खाली करने के आदेश पर लालू परिवार अदालत का रुख कर सकता है। साथ ही भवन निर्माण विभाग से ज्यादा समय यानी मोहलत मांगने की तैयारी भी चल रही है।

लालू ने कहा- नीतीश कुमार को नहीं करेंगे फोन

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही राबड़ी आवास खाली करने की सूचना लालू प्रसाद यादव तक पहुंची, उनके करीबियों ने सुझाव दिया कि वे सीएम नीतीश कुमार से सीधे बात करें। लेकिन लालू ने इस सलाह को तुरंत खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा- हम बात नहीं करेंगे। जब उनको शर्म नहीं बची, तो हम क्यों फोन करें?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰