बिहार पंचायत चुनाव 2026 में बदलने वाला है आरक्षण का चक्र

बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म भी नहीं हुए कि पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. इस बार के त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में आरक्षण का चक्र बदलने वाला है. आपको मालूम होगा कि पंचायत चुनावों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 29 नवंबर 2025, 12:10 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार पंचायत चुनाव 2026 में बदलने वाला है आरक्षण का चक्र
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म भी नहीं हुए कि पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. इस बार के त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में आरक्षण का चक्र बदलने वाला है. आपको मालूम होगा कि पंचायत चुनावों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया है. इस बार ऐसा तीसरा मौका होगा, जब आरक्षण के चक्र में बदलाव किया जाएगा. पंचायती राज अधिनियम में यह प्रावधान किया गया है कि लगातार दो चुनावों के बाद आरक्षण का चक्र बदला जाएगा. 2006 में पहली बार सभी पदों का आरक्षण तय हुआ था और यह 2011 तक लागू रहा था. 2016 में नए आरक्षण चक्र के हिसाब से पंचायत चुनाव कराया और यह 2021 तक लागू रहा. अब इस बार फिर से आरक्षण चक्र बदलेगा और यह 2031 तक लागू रह सकता है.

यानी जिन पदों पर पिछली दो बार (2016 और 2021) किसी विशेष श्रेणी (जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, या महिला) के लिए आरक्षण लागू था, अब वे पद उस आरक्षण से मुक्त हो जाएंगे।

2011 की जनगणना के आधार पर नई व्यवस्था

2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर अब नए सिरे से पदों का रोस्टर (बारी) तैयार किया जाएगा। आरक्षण चक्र के इस बड़े बदलाव से ग्रामीण राजनीति में नए समीकरण उभरेंगे और कई मौजूदा दिग्गज नेताओं की सीटें प्रभावित होंगी।

10 तक आरक्षित सीटें होगी सामान्य

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, यह तीसरी बार होगा जब पूरे राज्य में आरक्षण चक्र बदला जाएगा। ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के हजारों पदों पर आरक्षित श्रेणी बदल जाएगी। जिन सीटों पर पिछले 10 वर्षों से एक ही वर्ग को आरक्षण मिल रहा था, वहां अब सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। वहीं, जो सीटें सामान्य वर्ग के लिए थीं, वहाँ अब आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार मैदान में उतर सकेंगे।

जनसंख्या अनुपात: अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी क्षेत्र में एससी-एसटी आबादी 25 प्रतिशत है, तो 25प्रतिशत पद उसी श्रेणी के लिए आरक्षित होंगे।

आरक्षण की सीमा: अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) को लगभग 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल आरक्षण किसी भी स्तर पर 50% से अधिक नहीं होगा। महिला आरक्षण: हर श्रेणी में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰