विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित, आज नए विधायकों ने ली शपथ………

बिहार विधानसभा की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथग्रहण के साथ शुरू हुआ. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा नियुक्त प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सदन में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई.बिहार के 243 सदस्यीय सदन के सभी विधायकों को शपथ के प्रारूप पांच भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 दिसंबर 2025, 05:06 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित, आज नए विधायकों ने ली शपथ………
Photo: UB India News Archive
 बिहार विधानसभा की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथग्रहण के साथ शुरू हुआ. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा नियुक्त प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सदन में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई.बिहार के 243 सदस्यीय सदन के सभी विधायकों को शपथ के प्रारूप पांच भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू और मैथिली में उपलब्ध कराए गए थे.
तारापुर विधानसभा सीट से निर्वाचित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सबसे पहले शपथ ली. उनके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली, जो लगातार चौथी बार लखीसराय से विधायक हैं. शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों ने प्रोटेम स्पीकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन किया.
मिथिलांचल क्षेत्र से आने वाले कई विधायकों ने मैथिली में शपथ ली, जिनमें मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और अलीनगर से निर्वाचित सबसे कम उम्र की विधायक एवं गायिका मैथिली ठाकुर शामिल हैं. अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ विधायकों तथा असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के सदस्यों ने उर्दू में शपथ ली.
कटिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक तारकिशोर प्रसाद, सोनबरसा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक रत्नेश सदा और कुछ अन्य सदस्यों ने संस्कृत में शपथ ली. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक विष्णु देव पासवान ने अंग्रेजी में शपथ ली.
कई विधायकों ने शपथ लेने के दौरान ‘जय बिहार’, ‘जय भारत’, ‘बिहार जिंदाबाद’, ‘सीमांचल जिंदाबाद’ और ‘जय भीम’ जैसे नारे लगाए. नए मंत्रियों ने सबसे पहले शपथ ली, जिसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और अन्य विधायकों ने शपथ ग्रहण किया. पांच दिन के इस लघु सत्र में विभिन्न सरकारी और विधायी कार्यों को निपटाया जाएगा. इस अवधि में विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों को शामिल नहीं किया जाएगा.
यह विधानसभा का पहला सत्र है जिसमें कार्यवाही पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित होगी. सदन में सभी विधायकों की मेजों पर वाई-फाई से जुड़े टैब लगाए गए हैं. बाद में उन्हें ‘नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन’ (नेवा) के प्रशिक्षण से भी अवगत कराया जाएगा, जो देश की सभी विधानसभाओं का डिजिटल मंच है.
सदन के अध्यक्ष पद के लिए नौ बार के विधायक और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार के नाम का प्रस्ताव सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों द्वारा औपचारिक रूप से किया गया है. वह सोमवार को नीतीश, सम्राट, विजय और अन्य नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया.सदन में राजग के 202 विधायक होने के कारण अध्यक्ष पद पर किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा की संभावना नहीं है. प्रेम कुमार के मंगलवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद है.

18वीं विधानसभा के पहले सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। बाहुबली राजबल्लभ की पत्नी और नवादा से जदयू विधायक विभा देवी शपथ पत्र नहीं पढ़ पाईं। अटक-अटक के किसी तरह से शपथ पढ़ रही थीं। इस बीच उन्होंने पास बैठी विधायक मनोरमा देवी से बताने को कहा। फिर मनोरमा देवी के प्रॉम्प्ट करने के बाद उन्होंने टूट-फूटे शब्दों में शपथ ली।

वहीं बाहुबली अशोक महतो की पत्नी और वारिसलीगंज विधायक अनीता देवी ने बहुजन के नेताओं कोट करते हुए शपथ लेना शुरू किया। उन्होंने कहा, मैं बहुजन समाज की बेटी अनीता, रुहानी आशीर्वाद लेते हुए बाबा साहब को यादव करते हुए शपथ लेती हूं…. जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें टोका। उन्होंने दोबारा अपना नाम लेते हुए शपथ पढ़ी।

बेतिया से बीजेपी विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने सदन में गलत शपथ ली। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें टोका और फिर से शपथ पढ़वाई।

अनंत सिंह समेत 6 विधायक की शपथ बाकी

मोकामा से निर्वाचित जदयू विधायक अनंत सिंह आज की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए हैं। चुनाव के दौरान हुई राजद नेता दुलारचंद की हत्या के आरोप में वे जेल में हैं।

सदन की कार्यवाही कल मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आज 6 विधायक सदन नहीं पहुंचे, जिन्हें कल शपथ दिलाई जाएगी।

कई विधायकों ने मैथिली, संस्कृत, इंग्लिश और उर्दू में शपथ ली

मंत्रियों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शपथ ली। अरुण शंकर प्रसाद, गौराबोराम से सुजीत, विनोद नारायण झा,सुधांशु, मीना कुमारी, आसिफ़ अहमद, माधव आनंद और नीतीश मिश्रा,मैथिली ठाकुर ने मैथिली भाषा में शपथ ली।

आबिदुर्रहमान, कमरूल होदा, कोचाधामन से सरबर आलम, अमौर से अख्तरुल ईमान और जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम ने उर्दू में शपथ ली। सीमांचल के विधायकों ने अंत में जय बिहार-जय सीमांचल कहा।

दरौली से LJP (R) विधायक विष्णुदत्त पासवान और बिक्रम से सिद्धार्थ सौरभ, शाहपुर से रमेश रंजन, शिवहर विधायक चेतन आनंद और डुमराव से राहुल कुमार सिंह ने इंग्लिश में शपथ ली।

पूर्व डिप्टी सीएम और कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद, सोनबरसा से विधायक रत्नेश सदा,संजय सिंह,पीरपैंती से मुरारी पासवान, रोसड़ा से वीरेंद्र कुमार और बैकुंठपुर से विधायक मिथिलेश तिवारी ने संस्कृत में शपथ ली।

कोई ऑटो चलाकर, कोई चप्पल में पहुंचे

इससे पहले गयाजी के टेकारी से विधायक अजय कुमार डांगी ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे। बीजेपी के सीनियर लीडर और 8 बार के विधायक प्रेम कुमार ने सदन को प्रणाम किया। राजद विधायक गौतम ऋषि हवाई चप्पल में विधानसभा पहुंचे।

वहीं सदन पहुंचे राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘ये सरकार वोट चोरी से बनी है। जनता ने इन्हें नहीं चुना है। हमारी संख्या भले कम हो, लेकिन आवाज उतनी ही बुलंद है।’

कल होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई । कल 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

3 दिसंबर को दोनों सदनों की बैठक को राज्यपाल संबोधित करेंगे। 4 दिसंबर को राज्यपाल के भाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर सरकार जवाब देगी। आखिरी दिन 5 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा होगी।

 

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज 1 दिसंबर से विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है. यह सत्र 1 से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इसे देखते हुए राजधानी पटना के जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. सत्र के दौरान पटना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू रहेगी. जिसके तहत किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, जुलूस और सार्वजनिक विरोध कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
हाईटेक हुई विधानसभा
इस सत्र के साथ ही बिहार विधानसभा अब हाईटेक बन गई है. सदन की प्रत्येक सीट पर डिजिटल टैब स्थापित किए गए हैं, जिसके माध्यम से विधायक प्रश्नोत्तर, प्रस्ताव, विधेयकों की प्रतियां और अन्य सभी दस्तावेज सीधे टैब पर देख सकेंगे. यह कदम विधानसभा की कार्यवाही को पेपरलेस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
कार्यवाही की गुणवत्ता में सुधार 
इसके अलावा सदन में एक उन्नत माइक्रोफोन सिस्टम भी लगाया गया है, ताकि भाषण और संवाद के दौरान कोई तकनीकी बाधा न आए. नए ऑडियो-विजुअल उपकरण न केवल कार्यवाही की गुणवत्ता सुधारेंगे, बल्कि रिकॉर्डिंग प्रणाली को भी मजबूत करेंगे. इन तकनीकी उन्नयनों से सदन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ने की उम्मीद है.

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। विधायकों का सदन पहुंचना शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी विधानसभा पहुंच गए हैं। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव सभी को शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर चुना है। 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 3 दिसंबर को दोनों सदनों की बैठक को राज्यपाल संबोधित करेंगे। 4 दिसंबर को राज्यपाल के भाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर सरकार जवाब देगी। 5 सितंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा होगी।

बिहार विधानसभा सत्र के दौरान आज क्या-क्या होगा?

सत्र के पहले दिन आज सबसे पहले नवनिर्वाचित 243 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. प्रोटेम स्पीकर के रूप में वरिष्ठ जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव को नियुक्त किया गया है. वे सबसे पहले खुद शपथ लेंगे और उसके बाद बाकी सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण के बाद स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया होगी. नामांकन वापसी का भी आज भर ही मौका रहेगा. 2 दिसंबर को सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर का चुनाव कराया जाएगा.

सत्र में जहां विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी की है। पहले दिन नवनिर्वाचित 243 विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। साथ ही नए विस अध्यक्ष के लिए नामांकन भी होगा, जबकि दो दिसंबर को अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। विधान परिषद का सत्र केवल तीन दिनों का होगा। यह तीन से पांच दिसंबर तक चलेगा। एक दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। अगले दिन नवनिर्वाचित विधायकों में से ही विधानसभा अध्यक्ष का विधिवत चुनाव होगा। तीन दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इसी दिन राज्यपाल की ओर से प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रतियां सदन पटल पर रखी जाएंगी। द्वितीय अनुपूरक बजट भी सदन में पेश होगा। चार दिसंबर को दोनों सदनों में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा। सत्र के अंतिम दिन पांच दिसंबर को दोनों सदनों में द्वितीय अनुपूरक बजट वाद-विवाद, मतदान होगा। इसी दिन इसपर मुहर लगेगी और फिर विनियोग विधेयक पेश होंगे।

संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार ने सदन संचालन को लेकर अपने स्तर से पूरी तैयारी की है। सरकार सदन के अंदर विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है।

सदन में 85 फीसदी सीटों पर दिखेगा एनडीए

18वीं विधानसभा में सदन के अंदर का गणित इस बार पूरी तरह बदला हुआ होगा। सदन के अंदर की लगभग 85 फीसदी सीटों पर एनडीए विधायक ही दिखेंगे। विपक्ष की ओर एक ब्लॉक में ही विपक्ष के सभी विधायक बैठेंगे। हालांकि विपक्ष के दलीय नेताओं को सामने वाली बेंच पर जगह दी जाएगी। यह बगल के ब्लॉक में होगी। इनमें राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, सीपीएम, आईआईपी के अलावा एआईएमआईएम और बसपा विधायक दल के नेता अगली कतार में बैठेंगे। एनडीए ने 2010 के बाद इस बार 243 सीटों में सर्वाधिक 202 सीटें जीती हैं। इसके पहले 2010 में एनडीए ने 206 सीटों पर जीत हासिल की थी। आजादी के बाद यह पहली विधानसभा है, जिसमें कोई निर्दलीय विधायक जीत कर नहीं आया है। भाजपा ने 89, जबकि जदयू ने 85 सीटें जीती हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी राजद को 25 और कांग्रेस को छह सीटों पर जीत मिली है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰