बिहार में होगा बड़ा खेला?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को दावा किया कि बिहार में विपक्षी महागठबंधन के ‘‘कई विधायक’’ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संपर्क में हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है। क्या पाला बदलेंगे विधायक? एनडीए ने विधानसभा चुनाव में राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 दिसंबर 2025, 05:24 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में होगा बड़ा खेला?
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को दावा किया कि बिहार में विपक्षी महागठबंधन के ‘‘कई विधायक’’ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संपर्क में हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है।

क्या पाला बदलेंगे विधायक?

एनडीए ने विधानसभा चुनाव में राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख पासवान ने यह टिप्पणी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में की, जिसमें उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया था कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में केवल छह सीटें जीतने वाली कांग्रेस के कम से कम चार विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जेडीयू के संपर्क में हैं।

हाजीपुर के सांसद पासवान ने कहा, “मैं किसी खास पार्टी के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन कई विपक्षी विधायक राजग के संपर्क में हैं। उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केवल इसी गठबंधन में वे लोगों की सेवा कर सकते हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘‘जब भी चुनाव होते हैं, यही कहानी हमेशा चर्चा में रहती है। हमने 2020 में भी ऐसी ही बातें सुनी थीं लेकिन हमारे सभी 19 विधायक पार्टी के साथ बने रहे।” पासवान ने दावा किया कि विपक्ष के प्रति लोगों का मोहभंग बढ़ रहा है, जो कुछ भी रचनात्मक नहीं करता और सरकार को काम नहीं करने देता। उन्होंने कहा, “संसद के हर सत्र में यह देखा गया है। कल से शुरू हो रहे सत्र में भी हमें इसी तरह के व्यवहार की आशंका है। राज्य विधानसभा का सत्र भी शुरू होने वाला है।”

विधानसभा चुनावों में NDA ने 243 सीटों में से 202 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि जेडीयू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। लोजपा ने 19 सीटों पर जीत हासिल की।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰