बिहार विधानसभा: आज पहला दिन कई बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली तस्वीरों का बना गवाह ……….

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में कई बेहद खूबसूरत तस्वीर देखी गई. प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव की मौजूदगी में तमाम नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई. एक जमाने में लालू प्रसाद यादव के हनुमान कहलाने वाले रामकृपाल यादव इस बार दानापुर सीट से बीजेपी के टिकट पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 दिसंबर 2025, 09:54 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा: आज पहला दिन कई बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली तस्वीरों का बना गवाह ……….
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में कई बेहद खूबसूरत तस्वीर देखी गई. प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव की मौजूदगी में तमाम नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई. एक जमाने में लालू प्रसाद यादव के हनुमान कहलाने वाले रामकृपाल यादव इस बार दानापुर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.
बतौर विधायक शपथ लेने के बाद रामकृपाल यादव नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के पास गए और उनसे गले मिले. तेजस्वी यादव ने भी मुस्कुराते हुए रामकृपाल यादव से मिले. रामकृपाल यादव ने तेजस्वी यादव की पीठ ठोकी. बीजेपी विधायक अक्सर कहते रहे हैं कि तेजस्वी यादव को उन्होंने अपनी गोद में खिलाया है. यह तस्वीर देखकर ऐसा लगा वह अपने भतीजे को गले लगा रहे हों.
शपथ ग्रहण करने के बाद रामकृपाल यादव सबसे पहले सदन में मौजूद तमाम सदस्यों का अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर भी छूए. इसके बाद वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास पहुंचे और उन्हें लगे लगा लिया. सार्वजनिक जीवन में शायद यह पहला मौका रहा जब रामकृपाल यादव और तेजस्वी यादव इस तरह से मिले हैं.

आरजेडी विधायक चंद्रशेखर और आईपी गुप्ता ने भी छूए नीतीश के पैर

विधानसभा शीतकालीन सत्र में शपथ ग्रहण के दौरान और भी कई अच्छी तस्वीरें देखी. आरजेडी के विधायक चंद्रशेखर भी विधायक के रूप में शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार के पास पहुंचे और उनका पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया. इसके अलावा इंडिया इन्क्लूसिव पार्टी के प्रमुख और पहली बार विधायक चुनकर सदन में पहुंचे आईपी गुप्ता ने भी शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार के पैर छूए.
सोमवार को सबसे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली, जिसके बाद विजय सिन्हा ने शपथ लिया. पहले दिन कुल 243 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण किया जाएगा. इसके साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी होगी. दो दिसंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन कराया जाएगा. यह सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा और पांच कार्यवाही आयोजित होंगी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰