महुआबाग का बंगला, विवादों का पुराना अध्याय……..

बिहार की राजनीति में इन दिनों लालू प्रसाद यादव के महुआबाग स्थित विवादित बंगले को लेकर हलचल तेज हो गई है. इसको लेकर फिर से सवाल उठे हैं और कानूनी कार्रवाई की बात होने लगी है. राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली करने के नोटिस के बाद अब लालू यादव का यह बंगला दोबारा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 दिसंबर 2025, 10:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महुआबाग का बंगला, विवादों का पुराना अध्याय……..
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में इन दिनों लालू प्रसाद यादव के महुआबाग स्थित विवादित बंगले को लेकर हलचल तेज हो गई है. इसको लेकर फिर से सवाल उठे हैं और कानूनी कार्रवाई की बात होने लगी है. राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली करने के नोटिस के बाद अब लालू यादव का यह बंगला दोबारा सुर्खियों में है.सत्ता पक्ष ने साफ कहा है कि-कानून सबके लिए बराबर है, चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो.

लालू परिवार का यह महुआ बाग बंगला पिछले कई सालों से विवादों में रहा है. करीब 2 एकड़ से ज्यादा जमीन पर फैला यह आलीशान बंगला पटना के सबसे पॉश इलाकों में गिना जाता है. सूत्रों की मानें तो इस बंगले की कीमत आज के समय में सैकड़ों करोड़ रुपये है. विपक्ष बार-बार आरोप लगाता रहा है कि लैंड फॉर जॉब घोटाले के दौरान रेलवे की नौकरी के बदले मिली जमीनें इसी बंगले के लिए इस्तेमाल की गईं. ईडी ने पहले ही लालू परिवार की कई संपत्तियों को जब्त किया है, जिनमें इस बंगले से जुड़े कुछ हिस्से भी शामिल हैं.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के महुआ बाग के निर्माणाधीन बंगले को लेकर सियासत तेज हो गई है. रविवार देर रात पटना पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने साफ कहा कि अगर बंगला गलत दस्तावेजों या अवैध आधार पर बनाया जा रहा है तो यह भी जांच के दायरे में आएगा.

‘कागज गलत हुआ तो कार्रवाई होगी’

चिराग पासवान ने कहा कि लालू यादव की मौजूदा परेशानियों की जड़ लैंड फॉर जॉब स्कैम है और इसी घोटाले ने कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने तंज करते हुए कहा, मुझे नहीं पता बंगला कितना वैध है या कितने गलत आधार पर खड़ा है, लेकिन अगर कागजात गड़बड़ हुए तो कार्रवाई तय है. उन्होंने कहा कि भारत में कानून सबके लिए बराबर है. चाहे वह आम नागरिक हो या बड़ा नेता, किसी को भी जांच से बचने का अधिकार नहीं है. चिराग पासवान ने कहा कि जांच एजेंसियां राजनीतिक दबाव में नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर काम कर रही हैं.
चिराग पासवान ने कहा, लैंड फॉर जॉब घोटाला ही लालू जी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है. उस घोटाले से जो भी संपत्ति बनी है, चाहे वह बंगला हो या कुछ और, सब जांच के घेरे में आएगी. बीजेपी की सरकार में जांच एजेंसियां किसी के दबाव में नहीं काम करतीं. गलत किया है तो बचने का कोई रास्ता नहीं. चिराग यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा, कानून के सामने सब बराबर हैं. कोई नेता यह कहकर नहीं बच सकता कि मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है. जनता सब समझती है.

राबड़ी देवी को नोटिस के बाद बढ़ा राजनीतिक तापमान

बता दें कि पटना में लालू परिवार के इस बंगले को लेकर बिहार की सियासत में पहले भी कई बार हंगामा हो चुका है. वर्ष 2022 में ईडी की छापेमारी के दौरान भी इस बंगले का नाम सामने आया था. अब चिराग पासवान का ताजा बयान एक बार फिर इस बंगले को सुर्खियों में ला रहा है. अब जब 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने का नोटिस राबड़ी देवी को मिल चुका है तब महुआबाग वाला मामला फिर सुर्खियों में है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰