पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन जीते हुए सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव भी सदन में मौजूद रहेंगे. लोगों को उम्मीद है कि वह विधानसभा चुनाव परिणाम और राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन की करारी हार पर अपना पक्ष रखेंगे.
चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया का सामना नहीं किया है. उन्होंने केवल ट्वीट के माध्यम से नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी थी. चूंकि तेजस्वी यादव को राजद और महागठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया है. इसलिए वे सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे.
स्पीकर पद के चुनाव की प्रक्रिया होगी शुरू
वरिष्ठ जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. वे सबसे पहले खुद शपथ लेंगे. जिसके बाद बाकी सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे. स्पीकर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भी आज से शुरू होगी. शपथ ग्रहण के बाद स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा और नामांकन वापस लेने का मौका भी आज भर ही रहेगा. 2 दिसंबर को सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर का चुनाव कराया जाएगा.
बता दें कि 14 नवंबर को चुनाव का परिणाम आया था. जिसमें एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला. वहीं, महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा. 243 सीटों वाली विधानसभा में NDA ने 202 सीटों पर शानदार जीत हासिल करके दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की. इस चुनाव में बीजेपी 89 सीटें जीतकर गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, उसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) को 85 सीटें मिलीं, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने 19 सीटें जीतीं.
इसके विपरीत तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा और वह केवल 35 सीटों पर सिमट गया. जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को सिर्फ 25 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं. इस निर्णायक जनादेश ने नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का मौका दिया और बिहार की राजनीति में NDA के वर्चस्व को पुनः स्थापित किया.
बिहार चुनाव हार के बाद क्या आज चुप्पी तोड़ेंगे तेजस्वी यादव? विधानसभा सत्र में उनकी पहली प्रतिक्रिया का इंतजार
पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन जीते हुए सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव भी सदन में मौजूद रहेंगे. लोगों को उम्मीद है कि वह विधानसभा चुनाव परिणाम […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







