एक हाथ नीतीश तो दूसरा तेजस्वी ने पकड़ा…

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार मंगलवार को सर्वसम्मति से 18वीं बिहार विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किए गए. प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने सदन को सूचित किया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार थे. इसके बाद, उन्हें ध्वनि मत से “सर्वसम्मति से निर्वाचित” घोषित किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025, 11:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एक हाथ नीतीश तो दूसरा तेजस्वी ने पकड़ा…
Photo: UB India News Archive

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार मंगलवार को सर्वसम्मति से 18वीं बिहार विधानसभा का अध्यक्ष  निर्वाचित किए गए. प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने सदन को सूचित किया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार थे. इसके बाद, उन्हें ध्वनि मत से “सर्वसम्मति से निर्वाचित” घोषित किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह बिहार विधानसभा के लिए एक सकारात्मक संकेत है और इससे राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मजबूत होगी.

सीएम नीतीश और तेजस्वी ने स्पीकर को आसन तक पहुंचाया

गया टाउन सीट से हाल ही में लगातार नौवीं बार विजयी हुए प्रेम कुमार को परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अध्यक्ष के आसन तक पहुंचाया. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लंबे अनुभव और शांत स्वभाव वाले नेता हैं प्रेम कुमार

वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार को लंबे अनुभव और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है. अध्यक्ष पद के लिए उनके चयन पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की ओर से गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया. सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई देते हुए एक सकारात्मक और सहयोगात्मक राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया.

तेजस्वी ने कहा- उम्मीद है सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान अवसर देंगे

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विधानसभा के नए अध्यक्ष प्रेम कुमार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान रूप से अवसर देंगे. उन्होंने कहा, ‘‘ राजनीतिक और सामाजिक जीवन में प्रेम कुमार का लंबा अनुभव रहा है. मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने सदैव जनता की आवाज उठाई है और अब अध्यक्ष के रूप में उनसे अपेक्षा है कि वे नियमावली के अनुसार पूर्ण निष्पक्षता के साथ जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.”

स्पीकर प्रेम कुमार ने पारदर्शी और निष्पक्ष कार्यवाही को बताया मकसद

अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रेम कुमार ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य विधानसभा की कार्यवाही को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और अनुशासित बनाना है. उन्होंने सभी दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सदन लोकतंत्र की आत्मा है, जिसकी गरिमा सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि विधानसभा के संचालन में अनुशासन, परंपरा और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है.

लगातार 9 बार के विधायक, कई साल मंत्री भी रहे

गयाजी टाउन सीट से लगातार नौवीं बार विजयी हुए प्रेम कुमार पहली बार 1990 में विधायक बने थे. इसके बाद 1995, 2000, 2005 (फरवरी और अक्टूबर), 2010, 2015, 2020 और 2025 में उन्होंने लगातार जीत दर्ज की. वे अति पिछड़ा वर्ग के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं. वह 2005 से 2024 तक बिहार सरकार में कृषि, पथ निर्माण, नगर विकास, सहकारिता और पर्यावरण सहित 10 विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰