बिहार में कांग्रेस की हार के क्या-क्या कारण ?

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. कई सीटों पर कांग्रेस की जमानत तक जब्त हो गई है. इसी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गुरुवार (27 नवंबर) को दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी समेत कई दिग्गज शामिल हुए. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025, 11:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में कांग्रेस की हार के क्या-क्या कारण ?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. कई सीटों पर कांग्रेस की जमानत तक जब्त हो गई है. इसी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गुरुवार (27 नवंबर) को दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी समेत कई दिग्गज शामिल हुए. बैठक आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए. इस को भी स्वीकार किया गया कि चुनाव में टिकट बेंचे गए और औवेसी फैक्टर ने कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है.

कांग्रेस की इस बैठक में मुख्य रूप से टिकट बेचने के आरोप लगे. फ्रेंडली फाइट से नुकसान हुआ है. पप्पू यादव पर कुछ प्रत्याशियों को हराने का आरोप लगाया है. पार्टी में आंतरिक झगड़े को हार की एक वजह माना गया. बिहार में पूरे प्रदेश मैं प्रभाव रखने वाला कोई नेता नहीं है कन्हैया जैसे नेताओं का इस्तेमाल नहीं किया गया.

टिकट बेचने के आरोप पर क्या बोले अल्लावरु?

बिहार कांग्रेस इंचार्ज इंचार्ज कृष्णा अल्लावरु ने कई आरोपों को भी स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि कुछ विवादित टिकट थे, यह सच है. विवादित टिकटों में नुकसान का मार्जिन गैर-विवादित टिकटों से कम था. , कौन से टिकट बेचे गए? आरोप लगाना आसान है. बिहार में चुनाव के नतीजे वोट चोरी से आगे निकल गए हैं. यह इलेक्शन इंजीनियरिंग तक पहुंच गया है.

बिहार में बेंचे गए टिकट- अविदुर रहमान

बिहार विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की हार को लेकर अविदुर रहमान ने कहा, “हमने बहुत बड़ी गलती की. हमने राहुल जी को सब कुछ बता दिया है. हम उनके ऑर्डर मानेंगे. बिहार में टिकट मैनिपुलेशन किया गया. बड़े पैमाने पर पैसे का गबन किया गया. हमने ये सारी गलतियां कीं, जिन्हें हम समझ नहीं पाए. हमने राहुल जी को इसके बारे में बताया. वह जो भी ऑर्डर देते हैं, हम उसका पालन करते हैं” AIMIM के बारे में उन्होंने कहा, “ये लोग BJP के लोग हैं.

नीतीश को कर दिया मजबूर- अल्लावरु

कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को ऐसी जगह रोक दिया गया है कि अगर नीतीश जी चाहें भी, तो वे किसी दूसरी पार्टी के साथ सरकार नहीं बना सकते हैं. यह बहुत साइंटिफिक तरीके से इंजीनियर किया गया नतीजा है.”

टिकट वितरण एक अकेला आदमी नहीं करता- अहमद खान

बिहार चुनाव को लेकर शकील अहमद खान ने कहा, “डिटेल में बातचीत हुई, हमने सीनियर लीडर्स से बात की, सबने अपने विचार शेयर किए. हमने चर्चा की कि यह वोटिंग पैटर्न कैसे हुआ, NDA कैसे जीता, और हमें आगे क्या करने की ज़रूरत है. हमारे पास यहां भी (टिकट के लिए) बहुत सारे एप्लीकेशन आए थे, लेकिन टिकट कुछ ही लोगों को दिए जाते हैं, इसलिए किसी पर इल्ज़ाम लगाने का कोई फ़ायदा नहीं है.”

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि सभी कैंडिडेट्स ने एकमत से कहा कि SIR वोट चुराने का एक लीगल तरीका था. कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू होने के बावजूद लोगों की फाइनेंशियल मदद की गई. दूसरी जरूरी बात यह थी कि हम हार के कारणों का रिव्यू कर रहे हैं. INDIA अलायंस के वोट शेयर में कोई कमी नहीं आई, खासकर कांग्रेस पार्टी के वोट शेयर बढ़ा है. चुनाव में हमारी हार मुख्य रूप से केंद्र सरकार की वजह से हुई और अब जब हमने इंटरनल रिव्यू कर लिया है, तो हमें नए तरीकों से अपने ऑर्गनाइज़ेशन को फिर से बनाने पर फोकस करना चाहिए.”

सीमांचल में था ओवैसी फैक्टर- मुसव्विर आलम

सीमांचल और बिहार में मिली कांग्रेस की हार पर मुसव्विर आलम ने कहा कि हर चुनाव के बाद हम रिव्यू करते हैं. इस बार भी कर रहे हैं. इसमें कई बातें सामने आई हैं. सीमांचल में ओवैसी फैक्टर था. उन्होंने BJP के साथ मिलकर एक ऐसा नैरेटिव सेट किया जिसका असर न सिर्फ सीमांचल पर बल्कि बिहार के दूसरे जिलों और दूसरे इलाकों पर भी पड़ा है. कांग्रेस पार्टी एक मजबूत आइडियोलॉजी वाली पार्टी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰