विधानसभा में शपथ नहीं पढ़ पाने वाले माननीयो की फेहरिस्त ………….

बिहार विधानसभा के 18वें चुनाव के बाद पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया. सत्र के पहले दिन कई नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली, लेकिन जनता दल यूनाइटेड (JDU) की विधायक विभा देवी यादव की शपथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शपथ को पढ़ते हुए उन्हें बेहद कठिनाई हो रही थी और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025, 11:55 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विधानसभा में शपथ नहीं पढ़ पाने वाले माननीयो की फेहरिस्त ………….
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा के 18वें चुनाव के बाद पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया. सत्र के पहले दिन कई नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली, लेकिन जनता दल यूनाइटेड (JDU) की विधायक विभा देवी यादव की शपथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शपथ को पढ़ते हुए उन्हें बेहद कठिनाई हो रही थी और जैसे-तेसे पड़ोस में बैठी विधायक की मदद से उन्हेंने अपनी शपथ पूरी की. विभा देवी जेल में बंद पूर्व विधायक राज बल्लभ यादव की पत्नी हैं. जब उनसे शपथ नहीं पढ़ी गई, तो JDU विधायक मनोरमा देवी ने उनकी मदद की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दो बार विधायक रहने के बाद भी दिक्कत

विभा देवी यादव दो बार विधायक रह चुकी हैं, लेकिन सोमवार को शपथ ग्रहण के समय वह शपथ पढ़ने में संघर्ष करती नज़र आईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने पास खड़ी JDU विधायक मनोरमा देवी से मदद मांगी, जबकि अन्य विधायक चुपचाप यह सीन देखते रहे. इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

कौन हैं विभा देवी यादव?

59 साल की विभा देवी यादव ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर नवादा सीट से जीत हासिल की थी. 2025 के चुनावों से ठीक पहले, उन्होंने आरजेडी छोड़कर JDU का हाथ थाम लिया और नवादा सीट से टिकट पाकर फिर से चुनाव लड़ा.

उनके पास 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति (17.4 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 13.6 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति) है. यादव ने आरजेडी प्रत्याशी कौशल यादव को हराकर नवादा सीट बरकरार रखी है. उन्हें 43.39 फीसद वोट मिले, जबकि कौशल यादव को 29.69 फीसद. ध्यान देने वाली बात है कि उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आरजेडी की टिकट पर नवादा से चुनाव लड़ा था, लेकिन तब वह लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के चंदन सिंह से हार गई

विधायकों द्वारा शपथ में गलतियां

ईश्‍वर की सतत लेती हूं और ऐ छुटकी पढ़ न, के कारण बाहुबली की पत्‍नी विभा देवी चर्चा में हैं। बिहार विधानसभा सत्र के पहले दिन वे शपथ पढ़ने में अटकी थीं। हालांक‍ि, ऐसे विधायकों की संख्‍या कम नहीं है जो शपथ के दौरान अटके हों। 2015 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव के साथ भी ऐसा हुआ था। वे अपेक्ष‍ित को उपेक्ष‍ित पढ़ गए थे। तत्‍कालीन राज्‍यपाल रामनाथ कोविंद ने उन्‍हें दोबारा शपथ लेने को कहा था। इसके बाद महुआ से निर्वाचित तेज प्रताप ने दोबारा शपथ ली।

भागीरथी देवी ने कहा-चार बेर पढ़वाए हैं

ऐसे में एक नाम भागीरथी देवी का भी है। पश्चिम चंपारण के रामनगर विधानसभा से 2005 में दूसरी बार निर्वाचित हुई थीं। तब सदानंद सिंह आसन पर थे। बार-बार टोके जाने पर उन्‍होंने हल्‍के अंदाज में अपनी नाराजगी जताई।

उन्‍होंने शपथ पत्र पढ़ना शुरू किया।  शुरू किया, मैं भागीरथी देवी, पश्चिम चंपारण… । इतना बोलते ही अध्‍यक्ष ने कहा, वह बोलने की आवश्‍यकता नहीं है। इसके बाद अटकते हुए वे पढ़ने लगी। इसी क्रम में कहा, मैं शपथ लेती हूं, अध्‍यक्ष ने टोका, ईश्‍वर की शपथ लेती हूं। इसे उन्‍होंने दोहराया। इसके बाद उन्‍होंने शपथ पत्र रख दिया। अध्‍यक्ष ने कहा- अभी और है, मैं भारत की प्रभुता…। भागीरथी देवी ने कहा-बोले हैं सर, बोलनी ह त। इसके बाद मैं भारत की प्रभुता, अखंडता अक्षुण्‍ण रखूंगी। फिर आगे का हिस्‍सा पढ़ा। फिर कहा, चार बेर बोलबावल गइल है।

पांच बार विधायक रह चुकी हैं भागीरथी देवी

भागीरथी देवी रामनगर विधानसभा क्षेत्र से 2010, 15 एवं 20 में लगातार तीन बार निर्वाचित हुईं। इस बार पार्टी ने उन्‍हें टिकट नहीं दिया। वे पूर्व में 2000 और 2005 और दो बार शिकारपुर की विधायक भी चुनी गई थीं। सदन में शपथ के दौरान विधायक विनय बिहारी और अशोक महतो की पत्‍नी अनिता देवी भी चर्चा में रहीं। ये दोनों शपथ पत्र से अलग पढ़ने लगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰