गृह विभाग के साथ BJP का स्पीकर पद पर भी कब्जा !

बिहार चुनाव (2025) के बाद प्रदेश में फिर से एनडीए की सरकार बन गई है. नई सरकार में नीतीश कुमार के पास रहा गृह विभाग अब बीजेपी के पास चला गया है. सम्राट चौधरी इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मंगलवार (02 दिसंबर, 2025) को बीजेपी के खाते में स्पीकर पद भी चला गया. प्रेम कुमार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025, 12:09 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गृह विभाग के साथ BJP का स्पीकर पद पर भी कब्जा !
Photo: UB India News Archive

बिहार चुनाव (2025) के बाद प्रदेश में फिर से एनडीए की सरकार बन गई है. नई सरकार में नीतीश कुमार के पास रहा गृह विभाग अब बीजेपी के पास चला गया है. सम्राट चौधरी इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मंगलवार (02 दिसंबर, 2025) को बीजेपी के खाते में स्पीकर पद भी चला गया. प्रेम कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए. अब आरजेडी और महागठबंधन में शामिल पार्टी आईआईपी ने बड़ा दावा किया है.

‘अपनी सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ी बीजेपी’

आरजेडी के प्रधान महासचिव और विधायक रणविजय साहू ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में दावा किया कि बीजेपी नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटाएगी. बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. अपनी सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि गृह विभाग भी जेडीयू से बीजेपी ने ले लिया. दो-दो डिप्टी सीएम भी बीजेपी से हैं. बीजेपी बड़ा भाई है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कई राज्यों में बीजेपी खेला कर चुकी है. उसी तरह का खेला यहां (बिहार) होगा.

आईपी गुप्ता ने भी किया ऐसा ही दावा

दूसरी ओर महागठबंधन में शामिल आईआईपी के अध्यक्ष और विधायक आईपी गुप्ता ने भी इसको लेकर दावा किया है. आईपी गुप्ता ने कहा, “नीतीश को सीएम की कुर्सी से बीजेपी हटाएगी. बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. गृह विभाग, दो डिप्टी सीएम के बाद स्पीकर भी बीजेपी का हो गया. बीजेपी अपनी सरकार बनाएगी.”

वहीं आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने महागठबंधन के अन्य नेताओं की तरह ही बड़ा दावा किया. भाई वीरेंद्र ने कहा, “जिस तरह से गृह विभाग… उसके बाद विधानसभा का अध्यक्ष पद बीजेपी के हाथ में गया है… इंतजार कीजिए, बहुत जल्द जैसे महाराष्ट्र में हुआ है यहां भी होने वाला है.”

बीजेपी बोली- भ्रम फैला रहा विपक्ष

महागठबंधन के नेता भले ऐसा दावा कर रहे हैं लेकिन बीजेपी निश्चिंत है कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है. इस पूरे मामले पर बीजेपी के विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहेंगे. गृह विभाग, दो डिप्टी सीएम का पद, स्पीकर पद सब आपसी सहमति से हुआ है. विपक्ष भ्रम फैला रहा है.

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार (02 दिसंबर, 2025) को कहा कि आज बीजेपी के प्रेम कुमार विधानसभा के स्पीकर बन जाएंगे क्योंकि दूसरा कोई नामांकन नहीं हुआ है, इसका मतलब है वे निर्विरोध चुने जाएंगे. विजय चौधरी मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि प्रेम कुमार को अनुभव है. सदन सुचारू रूप से चलेगा.

मंत्री विजय चौधरी से जब पूछा गया कि बीजेपी ने आपसे गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद दोनों ले लिया, विपक्ष कह रहा है आप लोगों को कमजोर कर दिया गया है, इस पर कहा, “स्पीकर पद कब था हमारा जो ले लिया गया? ये सब बातें भ्रामक हैं.”

विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा, “गृह विभाग हम लोगों से चला गया है ये तो आप लोग प्रमुखता से दिखा रहे हैं, लेकिन वित्त और वाणिज्य कर, उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण विभाग है वो हम लोगों के पास आ गया है, ये खबरों की सुर्खियों क्यों नहीं बनती हैं? वित्त विभाग से महत्वपूर्ण कोई दूसरा विभाग है?”

प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं प्रेम कुमार

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं गया शहर से विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने अपना नामांकन पत्र बीते सोमवार को दाखिल किया था. विधानसभा में एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण डॉ. प्रेम कुमार का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है. नामांकन के आखिरी तय समय तक विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है. डॉ. प्रेम कुमार बिहार बीजेपी के सबसे वरिष्ठ एवं प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं. वह गया शहर से लगातार नौ बार विधायक चुने गए हैं.

नामांकन के दौरान सत्ता पक्ष की एकजुटता स्पष्ट दिखाई दी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक राजू तिवारी तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के आनंद माधव सहित राजग के कई मंत्री व विधायक उपस्थित थे. नामांकन प्रक्रिया विधानसभा सचिव के कक्ष में संपन्न हुई थी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰