एक हाथ से दिया तो दूसरे हाथ से लिया, BJP के प्रेम कुमार स्पीकर तो नीतीश के करीबी नरेंद्र नारायण यादव डिप्टी स्पीकर

बिहार विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पर छाए संशय के बादल हट चुके हैं। बीजेपी के प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के स्पीकर के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए तो वहीं अब डिप्टी स्पीकर के तौर पर नरेंद्र नारायण यादव का भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। पटना: विधानसभा अध्यक्ष पद को ले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 3 दिसंबर 2025, 08:26 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

बिहार विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पर छाए संशय के बादल हट चुके हैं। बीजेपी के प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के स्पीकर के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए तो वहीं अब डिप्टी स्पीकर के तौर पर नरेंद्र नारायण यादव का भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
पटना: विधानसभा अध्यक्ष पद को ले कर जब तक भाजपा और जदयू में खींचतान चल रही थी, तब तक तो यह तय था कि यह पद जदयू के पास गया तो नरेंद्र नारायण यादव और भाजपा के पास गया तो प्रेम कुमार एकमात्र विधानसभा अध्यक्ष के विकल्प होंगे। ऐसा इसलिए भी कि ये दोनों नेताओं को मंत्रों पद से वंचित रख कर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सुरक्षित रखा गया था। अब जब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार का नाम सर्वसम्मति से आया तो उपाध्यक्ष पद के लिए स्वतः नरेंद्र नारायण यादव के नाम पर मुहर लगनी थी और लगी भी। अब चलते सत्र में 4 दिसंबर को इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
एक हाथ से दिया तो दूसरे हाथ से लिया
हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि नीतीश ने एक हाथ से स्पीकर पद दिया तो दूसरे हाथ से डिप्टी स्पीकर पद ले भी लिया। ये अलग बात है कि पिछली बार भी विधानसभा में यही समीकरण था, जब स्पीकर BJP के नंद किशोर यादव थे और डिप्टी स्पीकर JDU के महेश्वर हजारी। लेकिन इस बार नीतीश ने गृह विभाग बीजेपी को दे दिया।
कौन हैं नरेंद्र नारायण यादव ?
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी और विश्वसनीय नेताओं में नरेंद्र नारायण यादव भी शुमार किए जाते रहे हैं। नरेंद्र नारायण यादव 1995 में पहली बार विधायक बने। नरेंद्र नारायण यादव बिहार के वरिष्ठ नेता हैं और वे जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े हैं। वे 1995 से आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक रहे हैं। इसके अलावा वे बिहार सरकार में कानून और लघु जल संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। फरवरी 2024 में वे बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष बने। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद, 24 नवंबर 2025 को नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटम स्पीकर नियुक्त किया गया। प्रोटम स्पीकर के रूप में इन्होंने विधायकों को शपथ दिलाई और नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी अपने संरक्षण में कराया।
कई विभागों के मंत्री रहे
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रहते हुए, उन्होंने कानून और लघु जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का संचालन किया। इन पदों पर रहते हुए उन्होंने राज्य में विधायी मामलों और जल संसाधन प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। उनके अनुभव और वरिष्ठता ने उन्हें बिहार की राजनीति में खास जगह दिलाई है।
वीआईपी उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया है
मधेपुरा की आलमनगर सीट पर हुए इस बार के चुनाव में जदयू के टिकट पर मैदान में नरेंद्र नारायण यादव ने वीआईपी के उम्मीदवार नवीन कुमार को करीब 55 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया। नरेंद्र नारायण यादव को सीएम नीतीश का करीबी माना जाता है। उन्होंने आलमनगर से लगातार 8वीं बार जीत दर्ज की है। बड़ी बात ये भी है कि नरेंद्र नारायण यादव मंडल कमीशन के जनक बीपी मंडल के बेटे मणिंद्र मंडल के समधी भी हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰