महादेव आते हैं मदद के लिए’, तेज प्रताप यादव ने नया वीडियो पोस्ट कर किसे क्या सुनाया, समझिए

पटना: बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव भले ही निर्वासन झेल रहे हों, उनका सरकारी बंगला छिन गया हो, परिवार से बेदखल हों, कोई साथ देनेवाला भी नहीं। लेकिन तेज प्रताप यादव के अंदर एक चीज उन्हें खास बना देती है। वो चीज है उनकी भक्ति। तेज प्रताप रह रह कर अपने कुछ वीडियो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 3 दिसंबर 2025, 08:34 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महादेव आते हैं मदद के लिए’, तेज प्रताप यादव ने नया वीडियो पोस्ट कर किसे क्या सुनाया, समझिए
Photo: UB India News Archive

पटना: बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव भले ही निर्वासन झेल रहे हों, उनका सरकारी बंगला छिन गया हो, परिवार से बेदखल हों, कोई साथ देनेवाला भी नहीं। लेकिन तेज प्रताप यादव के अंदर एक चीज उन्हें खास बना देती है। वो चीज है उनकी भक्ति। तेज प्रताप रह रह कर अपने कुछ वीडियो शेयर कर सुर्खियों में आ भी जाते हैं।
तेज प्रताप यादव का नया वीडियो
3 दिसंबर की भोर में तेज प्रताप यादव की नींद शायद उचट गई थी। तभी उन्होंने 4 बजकर 45 मिनट पर एक वीडियो शेयर किया। ये वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया। इस वीडियो में वो अपने सरकारी बंगले में धूप में खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए फिर वो अपने भक्ति भाव को दिखा रहे हैं।
क्या है तेज प्रताप यादव के नए वीडियो में
इस वीडियो में तेज प्रताप यादव आसमानी रंग की जींस, काले रंग की हूडी और लाल रंग की शर्ट पहने हुए हैं। वो एक टक सूर्य भगवान की तरफ आंखें भींच कर देखे जा रहे हैं। बैकग्राउंड में उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्र रूप वाला गाना लगा रखा है। इस वीडियो में तेज प्रताप को एक शख्स कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। परछाई में उसे साफ देखा जा सकता है।
क्या लिखा है तेज प्रताप यादव ने
इस वीडियो के कैप्शन में तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि ‘जब दुनिया आपको बुरा महसूस कराती है, तो महादेव आपकी मदद के लिए आते हैं।’ जाहिर है कि तेज प्रताप यादव दुनिया के बारे में कहकर किनकी ओर इशारा कर रहे हैं। जाहिर है कि परिवार या पार्टी से जिस किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया, उसको लेकर तेज प्रताप ने भगवान के दरबार में अपनी बात रखने की कोशिश की है।
भगवान भला करेंगे तेज प्रताप यादव का!
परिवार से बेदखली के बाद तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव के महुआ में अपने विरोध में प्रचार करने पर भी सिर्फ इतना ही कहा था कि अगर उनके विरोध में राजद से प्रचार होगा तो वो भी राघोपुर अपने जन शक्ति जनता दल के उम्मीदवार का प्रचार करने जाएंगे। ऐसा ही किया भी, अब इस नए वीडियो से तेज प्रताप यादव शायद ये जताना चाहते हैं कि अब भगवान ही उनका भला करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰