बिहार विधानसभा में 91,717.11 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए सबसे अधिक 1,885 करोड़ रुपये आवंटित …और पढ़ें
बिहार विधानसभा के बाहर अभिवादन करते सीएम नीतीश कुमार। PTI
, पटना। बिहार विधानसभा में बुधवार को वित्त विभाग की ओर से 91,717.11 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया। द्वितीय अनुपूरक बजट में सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत संरचना, युवाओं को शिक्षा व रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है।
अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए सर्वाधिक 1,885 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, ताकि राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराई जा सके।
वहीं, ग्रामीण व शहरी संपर्कता को मजबूत करने के लिए 861 करोड़ रुपये पथ निर्माण विभाग को दिए गए हैं। राशि से कई प्रमुख सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य गति पकड़ेंगे।
उच्च शिक्षा और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 800 करोड़ रुपये
अनुपूरक बजट में युवाओं की उच्च शिक्षा और रोजगार तैयारी को समर्थन देने के उद्देश्य से स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आसान ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और तेज होगी।
अनुपूरक बजट राज्य के विकास एजेंडा और गरीब-पिछड़े वर्गों के उत्थान की दिशा में नीतिगत प्राथमिकताओं को दर्शाता है।
राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा पेश किया गया यह भारी-भरकम बजट राज्य की योजनाओं, लोककल्याण और अधूरे पड़े विकास कार्यों को गति देने का एक सशक्त दस्तावेज माना जा रहा है।
नीतीश सरकार का अनुपूरक बजट पेश, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना पर खर्च होंगे 1885 करोड़
बिहार विधानसभा में 91,717.11 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए सबसे अधिक 1,885 करोड़ रुपये आवंटित …और पढ़ें बिहार विधानसभा के बाहर अभिवादन करते सीएम नीतीश कुमार। PTI , पटना। बिहार विधानसभा में बुधवार को वित्त विभाग की ओर से 91,717.11 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







