राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में शामिल हुए CM नीतीश, गिनाए बिहार सरकार में हुए एक-एक काम

बिहार विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. सत्र में पहले दिन शपथ हुई. दूसरे दिन प्रेम कुमार अध्यक्ष चुने गए और तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण व पूरक बजट पेश हुआ. आज जदयू के नरेंद्र नारायण यादव का निर्विरोध निर्वाचन 18वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में होना तय है, इससे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025, 07:17 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में शामिल हुए CM नीतीश, गिनाए बिहार सरकार में हुए एक-एक काम
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. सत्र में पहले दिन शपथ हुई. दूसरे दिन प्रेम कुमार अध्यक्ष चुने गए और तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण व पूरक बजट पेश हुआ. आज जदयू के नरेंद्र नारायण यादव का निर्विरोध निर्वाचन 18वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में होना तय है, इससे पहले इन्होंने प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी भी संभाली थी.
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में शामिल हुए CM नीतीश, गिनाए…
विधानसभा में बोल रहे हैं नीतीश कुमार
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. आज की कार्यवाही के दौरान जदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को 18वीं विधानसभा का उपाध्यक्ष घोषित किया गया. इस पद के लिए उन्होंने बुधवार को एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, इसलिए आज गुरुवार को उनका निर्विरोध निर्वाचित हुए. नरेंद्र नारायण यादव को वर्तमान विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया था. इससे पहले वह 17वीं विधानसभा में भी सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए थे.
बिहार चुनाव के बाद एनडीए सरकार के गठन के बाद यह 18वीं विधानसभा का पहला सत्र है. जो 1 दिसंबर को शुरू हुआ और 5 दिसंबर तक चलेगा. सत्र के पहले दिन (1 दिसंबर) जीतकर आए सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई. दूसरे दिन (2 दिसंबर) प्रेम कुमार को 18वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. वहीं, बुधवार को तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसके बाद सदन में पूरक बजट पेश किया गया. आज (गुरुवार) सत्र का चौथा दिन है और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपने संबोधन की शुरुआत बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए की. उन्होंने कहा कि जनता ने बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लिया, जो लोकतंत्र में उनके विश्वास को दर्शाता है. सीएम ने ज़ोर दिया कि राज्य में प्रेम और भाईचारा कायम है, और पहले की तरह हिंदू-मुस्लिम झगड़े नहीं होते. उन्होंने कब्रिस्तानों की घेराबंदी के साथ-साथ मंदिरों की घेराबंदी भी कराए जाने का उल्लेख किया.
शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना
सीएम ने कहा कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से 2 लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई है. स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले अस्पतालों में जहाँ प्रतिदिन 1 या 2 मरीज आते थे, अब स्थिति बदल चुकी है. राज्य में 27 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि PMCH को 5,400 बेड का और IGIMS में 3,000 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है.
आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि बिहार में कहीं से भी पटना पहुंचने का 6 घंटे का लक्ष्य था, जो अब घटकर 5 घंटे में पूरा हो गया है.
कृषि, रोजगार और ऊर्जा क्षेत्र के लक्ष्य
नीतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में कृषि रोड मैप बनाकर काम किया जा रहा है. इसके परिणामस्वरूप, राज्य में मछली का उत्पादन ढाई गुना से अधिक हो गया है और बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है.
ऊर्जा क्षेत्र में उन्होंने कहा कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है और लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. रोजगार के मोर्चे पर सीएम ने दावा किया कि 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है और अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा.
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू
राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा शुरू हो गई है, जिसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना संबोधन शुरू किया. सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले चुनाव जीतकर आए सभी विधायकों को बधाई दी. उन्होंने उन सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया जो राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल हुए, और कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰