तेजस्वी यादव दूसरे दिन भी नहीं आए विधानसभा, जानें क्या है कारण

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन, बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति बिहार की सियासत में एक बड़ा मुद्दा बन गई है। मंगलवार को ही आधिकारिक रूप से नेता प्रतिपक्ष चुने गए तेजस्वी यादव, बुधवार को सदन में मौजूद नहीं थे, जिसके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025, 07:31 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी यादव दूसरे दिन भी नहीं आए विधानसभा, जानें क्या है कारण
Photo: UB India News Archive

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन, बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति बिहार की सियासत में एक बड़ा मुद्दा बन गई है। मंगलवार को ही आधिकारिक रूप से नेता प्रतिपक्ष चुने गए तेजस्वी यादव, बुधवार को सदन में मौजूद नहीं थे, जिसके बाद एनडीए के घटक दलों ने उन पर गैर-जिम्मेदार होने और बिहार की जनता के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया है। उसके साथ ही आज यानी गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही से तेजस्वी यादव अनुपस्थित बताए जा रहे हैं। इसे लेकर सियासी दलों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है।
नेताओं ने पूछे सवाल?
सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव दिल्ली में चल रही केस की सुनवाई के सिलसिले में पटना से बाहर गए हैं। हालांकि, आरजेडी की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर भी कुछ अपडेट नहीं किया है। तेजस्वी यादव के गायब रहने को लेकर सत्ता पक्ष और एनडीए ने सवाल करना शुरू कर दिया है। तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर एलजेपी (आर) और बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। एलजेपी (आर) विधानमंडल दल के नेता राजू तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ‘गंभीर नहीं हैं’ और उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आप बड़े पद पर हैं, नहीं आ कर क्या संदेश देना चाहते हैं? तिवारी ने जोर दिया कि राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की नीतियों और एजेंडे को जानने के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर था।
बीजेप- जेडीयू ने उठाया सवाल?
बीजेपी के वरिष्ठ विधायक नीरज बबलू ने आरोप लगाया कि ‘तेजस्वी को जनता ने रिजेक्ट कर दिया’ है, इसलिए वह ‘हताश व परेशान हैं और भागे हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि तेजस्वी जिम्मेदारी निभाना नहीं चाहते और उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इसे तेजस्वी यादव का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ बताया और तंज कसा कि अगर उन्होंने अपने तौर-तरीके नहीं सुधारे तो अगली बार स्थिति ऐसी भी हो सकती है कि उनके पास इस पद के लिए जरूरी संख्या बल भी न बचे। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सीधा सवाल किया, “तेजस्वी यादव कहां गायब हैं? क्या वे किसी मामले में अदालत में पेश होने गए हैं या हालिया चुनाव में मिली करारी हार की शर्म उन्हें घेरे हुए है?” उन्होंने परिवार को मिली सुरक्षा (160 पुलिसकर्मी) के बावजूद अनुपस्थित रहने पर भी सवाल उठाया।
अनिवार्यता नहीं थी- आरजेडी
एनडीए के आरोपों पर आरजेडी ने बचाव किया। आरजेडी एमएलसी उर्मिल ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में कोई बहस नहीं होनी थी, इसलिए तेजस्वी यादव की उपस्थिति अनिवार्य नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘बिना तेजस्वी का नाम लिए इन लोगों की राजनीति नहीं चल सकती।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि आरजेडी के अन्य विधायक और विधान पार्षद सदन में मौजूद थे। तेजस्वी यादव विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन, 1 दिसंबर की शाम को ही अचानक पटना से दिल्ली रवाना हो गए थे। उनकी इस अचानक यात्रा के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह यात्रा उनकी हालिया चुनाव हार के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने, संगठनात्मक समीक्षा करने या फिर किसी व्यक्तिगत/कानूनी मामले से संबंधित हो सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰