बिहार विधान सभा सत्र के दौरान चौथे दिन सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं कोई बुलडोजर बाबा नहीं हूं, यह कोर्ट के आदेश से हो रहा है। हां एक बात बिलकुल स्पष्ट है कि माफियाओं और गालीबाजों को जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्हें जेल जाना ही होगा।
सम्राट चौधरी आज विधान सभा में माफिया राज पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि मेरा नाम बुलडोजर बाबा नहीं है, मैं सम्राट चौधरी के नाम से जाना जाता हूं।रही बात अतिक्रमण हटाने की तो यह काम कोर्ट के आदेश से हो रहा है। उन्होंने माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि एक बात तय है कि बिहार में माफिया नहीं बचेंगे, चाहे वह बालू माफिया हो, दारू माफिया हो या जमीन माफिया हो। उन्होंने कहा कि जो भी माफिया हैं उन्हें जमीदोज कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं जो लोग मीडिया या सार्वजनिक तौर पर गाली देंगे, वह भी अच्छी तरह समझ लें कि अब अगर कोई भी ऐसा काम करेगा तो वैसे लोगों को जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता। चाहे वह कोई भी क्यों न हों।
एनडीए सरकार में 12 मेडिकल कॉलेज बने और 27 प्रक्रिया में है
बिहार विधानसभा के सदन में सबसे अंत में अपनी बात रखते हुए बिहार के गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मेरा नाम बुलडोजर बाबा नहीं है, लेकिन माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। सबसे पहले उन्होंने विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार में अंग्रेजों ने सिर्फ दो मेडिकल कॉलेज बनाए थे और कर्पूरी ठाकुर ने चार। 2008 तक इसके बाद कोई कॉलेज नहीं बना, लेकिन एनडीए सरकार में लगभग 12 मेडिकल कॉलेज बन गए हैं और 27 की प्रक्रिया चल रही है।
सत्ता का दुरुपयोग करते तो 30 वोट से नहीं हारते
सम्राट चौधरी ने सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हमारे लोग तो 30 वोट से चुनाव हारे हैं। अगर सत्ता का दुरुपयोग करना होता तो हम जीत के आते। 1000 वोट से नहीं हारते। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में सर्किट हाउस में बैठकर तय होता था कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। उन्होंने पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश के लोगों ने देखा है कि कांग्रेस के राज में चुनाव आयोग के लोग भी राज्यसभा जाते थे।
सम्राट ने दी चेतावनी, कहा- माफिया और गालीबाजों को जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता
बिहार विधान सभा सत्र के दौरान चौथे दिन सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं कोई बुलडोजर बाबा नहीं हूं, यह कोर्ट के आदेश से हो रहा है। हां एक बात बिलकुल स्पष्ट है कि माफियाओं और गालीबाजों को जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्हें जेल जाना ही होगा। सम्राट चौधरी आज विधान […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







