‘सिर्फ परिवार के हित में…’, सदन से तेजस्वी यादव के ‘गायब’ रहने पर JDU का हमला

श्रवण कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष थोड़ा हताश और निराश हैं. जनता ने उनको जनादेश नहीं दिया. सदन की कार्यवाही में जितना हिस्सा लेना चाहिए उतना नहीं ले रहे हैं. ‘सिर्फ परिवार के हित में…’, सदन से तेजस्वी यादव के ‘गायब’ रहने पर JDU का हमला तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025, 09:17 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘सिर्फ परिवार के हित में…’, सदन से तेजस्वी यादव के ‘गायब’ रहने पर JDU का हमला
Photo: UB India News Archive

श्रवण कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष थोड़ा हताश और निराश हैं. जनता ने उनको जनादेश नहीं दिया. सदन की कार्यवाही में जितना हिस्सा लेना चाहिए उतना नहीं ले रहे हैं.
‘सिर्फ परिवार के हित में…’, सदन से तेजस्वी यादव के ‘गायब’ रहने पर JDU का हमला
तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से सदन में सक्रियता नहीं दिखाने पर जेडीयू ने हमला बोला है. गुरुवार (04 दिसंबर, 2025) को जेडीयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि वे (तेजस्वी) पहले भी कभी गंभीर नहीं रहे थे, आज भी गंभीर नहीं हैं, और आगे भी गंभीर नहीं होंगे. उनका काम बिहार की जनता के हित में नहीं है, उनका सिर्फ परिवार के हित में काम होता है.
‘कब आएंगे कब नहीं आएंगे यह उनका काम’
श्याम रजक ने कहा, “परिवार के लिए जितना करना था वह कर चुके हैं. अब वह ऐशो-आराम में गए गए हैं. कब आएंगे कब नहीं आएंगे यह उनका काम है.” लैंड फॉर जॉब मामले पर श्याम रजक ने कहा कि यह न्यायालय का मामला है. पुराना मामला है. न्यायालय के मामले पर हम लोग टिप्पणी नहीं कर सकते हैं.
‘सही सवाल लाइए… सरकार सही जवाब देगी’
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज (गुरुवार) चौथा दिन है. बीते बुधवार को राज्यपाल का अभिभाषण हुआ था. जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी और वाद-विवाद होगा. हम तो विपक्ष से यही कहेंगे कि आप सही सवाल लाइए और सरकार सही सवाल का सही जवाब देगी.
श्रवण कुमार बोले- नेता प्रतिपक्ष हताश और निराश
श्रवण कुमार से जब पूछा गया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा में कम सक्रिय दिख रहे हैं. इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष थोड़ा हताश और निराश हैं. जनता ने उनको जनादेश नहीं दिया. बिहार की जनता ने उन पर भरोसा नहीं किया, इसलिए थोड़ा निराश हैं. सदन की कार्यवाही में जितना हिस्सा लेना चाहिए उतना नहीं ले रहे हैं. लैंड फॉर जॉब मामले पर कहा कि इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है. बता दें कि श्याम रजक और श्रवण कुमार का बयान सदन में जाने से पहले का है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰