बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है. इस पांच दिवसीय छोटे सत्र में नए विधायकों को शपथ दिलाई गई. साथ ही राज्यपाल का अभिभाषण हुआ तथा पूरक बजट भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इस सत्र के सबसे महत्वपूर्ण फैसले के तहत शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025, 05:11 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है. इस पांच दिवसीय छोटे सत्र में नए विधायकों को शपथ दिलाई गई. साथ ही राज्यपाल का अभिभाषण हुआ तथा पूरक बजट भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इस सत्र के सबसे महत्वपूर्ण फैसले के तहत शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी सहमति बन गई. जहां भाजपा के वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया. दोनों के नामों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर में मुहर लगाई है.

विधानसभा में आज द्वितीय अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

बिहार विधानसभा के मौजूदा सत्र का आज आखिरी दिन है. आज विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. वहीं, सदन की कार्यवाही के दौरान आज विनियोग विधेयक भी पेश होगा. बिहार में नई सरकार के गठन के बाद 1 दिसंबर से विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई थी, जो कि 5 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा.

जीविका समूह पर फोकस

आज ग्रामीण विकास मंत्री का भाषण जीविका दीदी पर फोकस्ड रहेगा। वह ज्यादा से ज्यादा समय जीविका समूह को दिए जा रहे सुविधाओं पर बात करेंगे। जीविका की शुरुआत, समूह के कामकाज, बैंक लोन वापसी, बिहार के विकास में जीविका दीदी का काम-काज आदि।

राज्य सरकार ने जीविका के सहारे कितने परिवारों के भरण-पोषण को सुधारा है। इसका आंकड़ा सदन में पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान बिहार सरकार के सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट को पारित किया जाएगा। सदन में इसपर वाद-विवाद भी होगा।

विधान परिषद की कार्यवाही

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार विधान परिषद में पटना विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे। जबकि जल संसाधन मंत्री बिहार में बांध की सुरक्षा की जानकारी देंगे। बांध सुरक्षा संगठन के वित्तीय वर्ष 2024-25 का रिपोर्ट सदन के पटल रखेंगे।

‘जनता ने तकलीफ दी तो गम में यूरोप भाग गए’ संजय जायसवाल ने तेजस्वी पर बोला हमला

तेजस्वी यादव के विधानसभा से अनुपस्थित रहने पर संजय जायसवाल ने कहा कि कौन व्यक्तिगत तौर पर क्या करता है, टिप्पणी नहीं करूंगा , लेकिन नेता विरोधी दल विधानसभा सत्र छोड़कर पिकनिक मनाने यूरोप चला जाएं. यह दो व्यक्ति कर सकते हैं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव. दोनों नॉन सीरियस हैं. दोनों जनता की नब्ज़ को नहीं समझते हैं. अपने माता-पिता दादा के बल पर आए हुए दोनों नेता हैं. चुनाव उनके लिए मिड टर्म हॉबी है. आए हाथ घुमाए प्रचार किया यूरोप दौरे पर निकल गए. जब भी बिहार की जनता तकलीफ में रहती है. तब तेजस्वी यादव बाहर जाते थे, अब जनता ने तकलीफ दे दिया है. उस गम में बाहर चले गए हैं.

तेजस्वी सदन से गायब, रोहिणी ने पापा लालू के लिए 3 साल पुरानी सर्जरी फोटो पोस्ट कर मचाया तहलका

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान तेजस्वी यादव शुक्रवार को अनुपस्थित रहे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में विपक्ष सदन में कैसे सरकार को घेरता है, यह देखना होगा. वहीं, दूसरी ओर तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने 3 साल पुरानी तस्वीर शेयर कर एक बार फिर से यादों को ताजा किया. रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी डोनेट करने के दौरान होने सर्जरी से पहले की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- ‘कर्तव्य पथ का दिन ये 5 दिसम्बर 2022 सुबह 7:37 की फोटो है सर्जरी शुरू होने से पहले, आज 3 साल पूरे हुए, मेरे भगवान समान पापा को मेरी भी उम्र लग जाए.

सदन की कार्यवाही के दौरान शिक्षा मंत्री बीपीएससी के वित्तीय वर्ष 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक रिपोर्ट सदन में रखेंगे। वित्तीय कार्य के तहत बजट 2025-26 के सेकेंड सप्लीमेंट्री पर सरकार का जवाब सामने आएगा। इसे पारित कराया जाएगा।

बिहार सरकार का सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट 91 हजार करोड़ रुपए का है।

सम्राट का नाम बुलडोजर बाबा रख दिया गया है

शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन में तेजस्वी यादव मौजूद नहीं रहे। वहीं, सीएम नीतीश ने नए विधायकों को बधाई दी। नीतीश कुमार ने सदन में कहा- पीएम ने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है।

मदद के लिए मोदी जी को नमन करता हूं। सीएम ने सभी से हाथ उठाकर नमन करने को कहा, आरजेडी विधायकों ने हाथ नहीं उठाया तो सीएम ने कहा कि आप लोग क्यों नहीं करते हैं आपलोग भी कीजिए।

सदन में विपक्ष के मुख्य सचेतक और राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा, ‘सम्राट चौधरी का नाम उनके माता-पिता ने एक राजा की तरह रखा। अब उनका नाम बुलडोजर बाबा रख दिया गया है। मैंने पत्रकारों से पूछा, बुलडोजर बाबा नाम क्यों रखा। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर गिरा रहे हैं, इसलिए बुलडोजर बाबा नाम रखा है। डिप्टी CM बने हैं तो गरीबों की झोपड़ी उजाड़कर अपना नामकरण मत कीजिए सम्राट जी। ‘सरकार भारी भरकम राशि खर्च कर रही है’।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰