‘बिहार विधानसभा और विधान परिषद की पांच दिनों की कार्यवाही संपन्न, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित………

बिहार विधानसभा और विधान परिषद की पांच दिनों की कार्यवाही शुक्रवार को संपन्न हो गई. विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार ने सदन के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. उससे पहले बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोक-झोंक के बीच बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक 2025 पेश किया गया. विजय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025, 04:55 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘बिहार विधानसभा और विधान परिषद की पांच दिनों की कार्यवाही संपन्न, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित………
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा और विधान परिषद की पांच दिनों की कार्यवाही शुक्रवार को संपन्न हो गई. विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार ने सदन के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. उससे पहले बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोक-झोंक के बीच बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक 2025 पेश किया गया.

विजय चौधरी ने सदन में रखा वार्षिक प्रतिवेदन

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को शुरू होते ही जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने बांधों की सुरक्षा स्थिति का वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन सदन पटेल पर रखा. विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट के तहत ग्रामीण विकास विभाग पर चर्चा हुई.
चर्चा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विधान सभा में माले विधायक संदीप सौरव ने विजय चौधरी के बयान पर आपत्ति जताई. चर्चा के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मौजूदा सरकार बिहार की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है. अनुपूरक बजट पर विपक्ष की तरफ से आलोक मेहता ओर से आपत्ति जताए जाने पर श्रवण कुमार ने कहा कि ये लोग राज्य की महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं.

माई बहिन मान योजना की बात करने वाले कर रहे मां-बहन का अपमान: श्रवण कुमार

श्रवण कुमार ने कहा कि 40 हजार से ज्यादा जीविका दीदियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. तालाबों की देख भाल की जीविका दीदियों को जिम्मेदारी दी गई है. बिहार में 31 लाख 71 हजार जीविका दीदी लाखपति दीदी बन चुकी हैं. महिला रोजगार की चिंता विपक्ष नहीं करे. सीएम ने जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे. एक करोड़ 56 लाख दीदियों के खाते में 10 हजार दिए गए हैं. नेता प्रतिपक्ष माई बहिन मान योजना चलाने की बात कर रहे थे, अब यही लोग मां बहन का अपमान भी कर रहे हैं. जनता ने इन्हें नाकार दिया है.

पहले सिर्फ आलू , लालू और बालू की बात होती: बिजेंद्र यादव

वहीं वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के ज्ञान, विज्ञान और ईमान ने बिहार का बजट 3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ाया है. आज चारा घोटाला और बालू घोटाला नहीं होता है. नीतीश कुमार में ईमान का संकट नहीं है. इसलिए पैसे का प्रबंध भी होगा. पहले सिर्फ आलू , लालू और बालू की बात होती थी.

बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2025

  • बिहार विधान सभा से बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2025 आज दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को स्वीकृति दी गयी.
  • बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2025 से कुल 91,717.1135 करोड़ रुपये की राशि समेकित निधि से विनियोजन किया जाना है.
  • विनियोजित राशि में 90,464.4635 करोड़ रुपये मतदेय एवं 1,252.65 करोड़ रुपये भारित है.
  • कुल व्यय में राजस्व मद में 59,064.4284 करोड़ रुपये एवं पूंजीगत मद में 32,652.6851 करोड़ रुपये है.
  • प्रस्तावित राशि में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में (प्रभृत्त सहित) 40,462.9951 करोड़ रुपये है.
  • प्रस्तावित राशि में वार्षिक स्कीम मद में 51,253.7784 करोड़ रुपये है.
  • प्रस्तावित राशि में केन्द्रीय क्षेत्र स्कीम मद में 34 लाख रुपये है.

18वीं बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समापन

पांच दिवसीय बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को औपचारिक रूप से अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया. सदन के अंतिम दिन कार्यवाही के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली, जिसके बाद 18वीं बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समापन घोषित कर दिया गया.
अवसान की घोषणा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सभी सदस्यों को आगामी नए वर्ष 2026 की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नया साल बिहार की प्रगति, जनकल्याण और सकारात्मक राजनीतिक संवाद को नई दिशा देगा. अब बिहार विधानसभा का अगला सत्र वर्ष 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए एजेंडा, विधेयक और बजट सत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होने की संभावना है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰