बिहार कैबिनेट की बैठक आज , कई एजेंडों पर लगेगी मुहर, नए विभागों के गठन पर लग सकती है मुहर……..

बिहार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की मीटिंग होने वाली है. दोपहर 3:30 बजे होने वाली इस बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगेगी. इस दौरान युवाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगार को लेकर बड़े फैसले किये जा सकते हैं. तो वहीं, सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही वह एक्शन मोड में हैं. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 9 दिसंबर 2025, 05:28 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार कैबिनेट की बैठक आज , कई एजेंडों पर लगेगी मुहर, नए विभागों के गठन पर लग सकती है मुहर……..
Photo: UB India News Archive

बिहार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की मीटिंग होने वाली है. दोपहर 3:30 बजे होने वाली इस बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगेगी. इस दौरान युवाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगार को लेकर बड़े फैसले किये जा सकते हैं. तो वहीं, सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही वह एक्शन मोड में हैं. बिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है.

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 3:30 बजे मुख्य सचिवालय में होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है. खास तौर पर नौकरी और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन नए विभागों के गठन पर भी फैसला हो सकता है. उम्मीद है कि बैठक में लिए गए निर्णय युवाओं के लिए नए अवसर खोलेंगे और प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करेंगे.

1 करोड़ नौकरी देने की दिशा में बड़ा कदम

सूत्रों के मुताबिक बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से युवाओं को दिए गए 1 करोड़ नौकरी और रोजगार के वादे को क्रियान्वित करने से जुड़ा है। नीतीश सरकार अपनी दूसरी पारी की शुरुआत तेज डिलीवरी और ठोस फैसलों के साथ करना चाहती है, और आज की बैठक उसी दिशा का संकेत है।

तीन नए विभागों के गठन का प्रस्ताव

कैबिनेट की मेज पर आज तीन नए विभागों के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिन्हें मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है। बताया जा रहा है कि ये विभाग इन क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे—

रोजगार सृजन

कौशल विकास

उद्यमिता और स्वरोजगार प्रोत्साहन।

इन विभागों के गठन से प्रशासनिक ढांचा अधिक रोजगार पर केंद्रित होगा और नौकरी देने वाली नीतियों को तेजी से लागू किया जा सकेगा।

पहली कैबिनेट बैठक में भी विकास को दी गई थी प्राथमिकता

बता दें कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर को हुई थी, जिसमें छह प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इनमें आधारभूत संरचना विकास, औद्योगिक प्रगति, किसानों की आय बढ़ाने, और रोजगार विस्तार जैसे मुद्दे प्रमुख थे।

बेरोजगारी कम करने के लिए सरकार की योजनाबद्ध तैयारी

सरकार का फोकस बिहार में बेरोजगारी दर को कम करने और युवाओं को त्वरित अवसर उपलब्ध कराने पर है। आज की बैठक में ऐसे निर्णय लिए जा सकते हैं जो रोजगार मिशन को गति दें और 1 करोड़ नौकरी–रोजगार के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में निर्णायक कदम साबित हों।

क्यों अहम है यह बैठक?

ये नई सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक है। जिसमें बड़े फैसलों की उम्मीद है।

युवा केंद्रित नीतियों के लिए संगठित ढांचा तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

नौकरी–रोजगार के क्षेत्र में इतिहास रचने की तैयारी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰