तेज प्रताप यादव के सामने इंग्लिश बोलने लगी लड़की तो लालू के लाल ने दे दिया भगवत गीता वाला ‘ज्ञान’

तेज प्रताप यादव पटना के गांधी मैदान में लगे पुस्तक मेले में पहुंचे। उन्होंने वहां कई स्टॉल देखे और धर्म-अध्यात्म की किताबें भी पलटीं। इसी बीच, एक लड़की तेज प्रताप के पास आई और अंग्रेजी में बात करने लगी। लड़की को अंग्रेजी में बात करते हुए तेज प्रताप ने देखा और फिर हिंदी में बात […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 9 दिसंबर 2025, 06:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेज प्रताप यादव के सामने इंग्लिश बोलने लगी लड़की तो लालू के लाल ने दे दिया भगवत गीता वाला ‘ज्ञान’
Photo: UB India News Archive

तेज प्रताप यादव पटना के गांधी मैदान में लगे पुस्तक मेले में पहुंचे। उन्होंने वहां कई स्टॉल देखे और धर्म-अध्यात्म की किताबें भी पलटीं। इसी बीच, एक लड़की तेज प्रताप के पास आई और अंग्रेजी में बात करने लगी। लड़की को अंग्रेजी में बात करते हुए तेज प्रताप ने देखा और फिर हिंदी में बात करनी शुरू की।
अंग्रेजी बोलने वाली लड़की को तेज प्रताप ने भगवत गीता पढ़ने और उसे समझने की सलाह दी।
पटना: तेज प्रताप यादव सोमवार को पटना के गांधी मैदान में आयोज‍ित पुस्‍तक मेला पहुंचे। यहां उन्‍होंने विभ‍िन्‍न स्‍टाल का मुआयना क‍िया। धर्म आध्‍यात्‍म की पुस्‍तकों के पन्‍ने वे उलटते रहे। शाम में पहुंचे तेज प्रताप को देखने के लिए काफी संख्‍या में लोग जुट गए। सेल्‍फी लेने की होड़ मच गई। इसी दौरान तेज प्रताप यादव के सामने एक लड़की आई और अंग्रेजी बोलने लगी। लड़की ने तेज प्रताप को अच्छा लीडर बताया और कहा कि वो बिहार के पटना है।
इस पर तेज प्रताप यादव ने लड़की से सवाल करते हुए पूछा- ‘आप पढ़ती हैं?’, लड़की ने हां में जवाब देते हुए कहा कि ‘हां, पढ़ती हूं। बीपीएससी की तैयारी कर रही हूं।’ इस पर तेज प्रताप ने किताबों की ओर इशारा करते हुए सवाल किया- इन्हें पढ़ती हैं, भगवत गीता, रामायण ये सब। तो लड़की कहती है कि भगवत गीता थोड़ी पढ़ी है। इस पर तेज प्रताप कहते हैं- क्या पढ़ा है भगवत गीता में, इसे संस्कृत में पढ़िए और हिंदी में अर्थ भी समझिए।
पटना पुस्तक मेला में पहुंचे तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा है- आज गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेला का भ्रमण किया, जहां दार्शनिक, राजनीतिक, साहित्यिक, अर्थशास्त्र आदि संबंधित किताबों को देखने और पढ़ने और साथ ही पुस्तक में रुचि रखने वाले लोगों के साथ भेंट मुलाकात करने और कुछ खास किताबों को जानने और समझने का मौका भी प्राप्त हुआ।
तेज प्रताप यादव ने की युवाओं से अपील
तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा कि हम राज्य के सभी युवाओं से अपील करना चाहेंगे कि समय निकालकर कम से कम एक दिन पटना पुस्तक मेला में जाने का काम करें। क्योंकि किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, जो हमें ज्ञान, मनोरंजन और जीवन के सबक देती हैं, जिससे हमारी कल्पना और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है और हमारा समग्र विकास होता है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰